Meerut Murder News: सौरभ और मुस्कान ने 2016 में अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था. पुलिस ने बताया कि सौरभ के परिवार ने आरोप लगाया है कि मुस्कान का व्यवहार खराब था. पुलिस के अनुसार सौरभ के परिवार ने आरोप लगाया है कि मुस्कान घर के कामों में लापरवाही बरतती थी और कथित तौर पर नशीली दवाओं का सेवन करती थी.
मेरठ. सौरभ राजपूत की हत्या में शामिल उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी को लेकर कई तथ्य सामने आ रहे हैं. मुस्कान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी. सौरभ और मुस्कान के बारे में सौरभ के दोस्त ने कई चौंकाने वाली बातें की हैं.
सौरभ और मुस्कान की शादी से पहले की मुलाकात और उनकी दोस्ती को लेकर अक्षय अग्रवाल ने बड़ा खुलासा किया है. अक्षय के मुताबिक, सौरभ और मुस्कान की दोस्ती ज्यादा पुरानी नहीं थी. दोनों की पहली मुलाकात शादी से सिर्फ एक साल पहले, 2016 में हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच करीब एक साल तक अफेयर चला और फिर सौरभ ने मुस्कान से शादी कर ली. अक्षय ने बताया कि मुस्कान बेहद खूबसूरत थी, जिस वजह से सौरभ उसे बहुत पसंद करता था और उससे प्यार भी करता था. हालांकि, अक्षय का मानना है कि शुरू से ही मुस्कान की नजर सौरभ के पैसों पर थी. सौरभ को अच्छी बाइक्स रखने, पैसा खर्च करने और मौज-मस्ती करने का शौक था. वह खुशमिजाज स्वभाव का था, जिसे मुस्कान ने समझदारी से भुनाया. बेटी से बेहद प्यार करता था सौरभ सौरभ और उसकी बेटी के रिश्ते को लेकर भी अक्षय ने चौंकाने वाली बात की है. अक्षय ने बताया कि सौरभ अपनी बेटी से बेहद प्यार करता था. पिता बनने का अनुभव उसे बहुत खुशी देता था. हालांकि, पारिवारिक विवाद के चलते घरवालों ने उसे बेदखल कर दिया था, जिससे वह आर्थिक रूप से कमजोर हो गया था. अक्षय ने बताया कि सौरभ अक्सर कहता था कि उसकी बेटी की सेहत खराब है और उसे दवाई लानी है. इस पर कई बार दोस्तों ने उसकी आर्थिक मदद भी की थी. शौक पूरे करने के लिए सौरभ से मुस्कान ने की शादी वहीं, मुस्कान के रवैये पर सवाल उठाते हुए अक्षय ने कहा कि मुस्कान का अपनी बेटी के प्रति कभी कोई लगाव नजर नहीं आया. उसने कभी बेटी का ख्याल नहीं रखा. मुस्कान अपनी मौजमस्ती में रहती थी. उसे महंगे कपड़े पहनने, मेकअप करने और महंगे मोबाइल फोन रखने का शौक था. अक्षय के अनुसार, ये सारे शौक मुस्कान को सौरभ से शादी के बाद पूरे हुए क्योंकि मुस्कान आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से थी और शादी से पहले ये सब नहीं खरीद सकती थी. मुस्कान की वजह से सौरभ अपने परिवार से दूर हो गया सौरभ और उसके परिवार के बीच तनाव को लेकर अक्षय अग्रवाल ने खुलासा करते हुए कहा कि लव मैरिज के बाद लड़की परिवार के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करती है, लेकिन मुस्कान के मामले में ऐसा नहीं हुआ. अक्षय ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में बताया कि मुस्कान ने सौरभ के परिवार में आकर झगड़े शुरू कर दिए. वह बिना किसी वजह के सौरभ की मां से लड़ाई करती थी. उस समय सौरभ के बड़े भाई बबलू की शादी नहीं हुई थी. बबलू शांत और रिजर्व स्वभाव का था, लेकिन मुस्कान उससे भी बेवजह झगड़ा करने लगती थी. अक्षय ने बताया कि उनका घर सौरभ के घर के सामने ही था, जहां किरायेदार भी रहते थे. कई लोग छत पर सोते थे, जो इन घटनाओं के गवाह थे. मुस्कान को सौरभ कभी मारता नहीं था, लेकिन फिर भी वह झगड़े के दौरान जोर-जोर से चिल्लाने लगती थी. वह अपने बाल खींच लेती और ऐसा माहौल बनाने की कोशिश करती कि सौरभ और उसके परिवार वाले उसे मारपीट कर रहे हैं.
Meerut Murder News Saurabh Muskan Love Story Saurabh Friend Akshay Meerut Love Story Saurabh Friends News Saurabh Rajput Murder Case Meerut Murder Latest News Meerut Hatyakand News Muskan Saurabh Love Story Meerut Murder Case Latest Update Meerut Hatyakand Latest News Meerut Hatyakand News In Hindi Meerut Murder News In Hinid Meerut Saurabh Murder Case Meerut Saurabh Muskan Sahil Muskan News Meerut Police
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मेरठ मर्डर: तेरे हाथों ही होगा सौरभ का वध... प्रेमी साहिल की मरी हुई मां बनकर चैटिंग करती थी मुस्कान!मुस्कान और सौरभ ने नौ साल पहले प्रेम विवाह किया था। सौरभ के घरवाले इस शादी से नाखुश थे। इसलिए सौरभ और मुस्कान इंदिरा नगर में किराये का मकान लेकर रहने लगे। बच्ची के जन्म के बाद मुस्कान की अपने बचपन के दोस्त साहिल से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों इश्क में पड़...
Read more »
Saurabh Murder Case: पीहू के बर्थडे पर बेहद खुश था सौरभ, मुस्कान के साथ डांस का आखिरी वीडियो आया सामनेMeerut News मुस्कान रस्तोगी ने 2016 में सौरभ से प्रेम विवाह किया था। मुस्कान की मुलाकात 2019 में सहपाठी साहिल से हुई। मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ने के बाद सौरभ नौकरी करने लंदन चला गया और साहिल और मुस्कान एक दूसरे के करीब आ गए। 24 फरवरी को सौरभ लंदन से लौट आया। तीन मार्च की रात मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या कर...
Read more »
Meerut Saurabh Hatyakand: कमरा 203, होली का जश्न...हिमाचल के इस होटल में रुके थे मुस्कान और साहिल, 6 दिन तक...Meerut Saurabh Hatyakand: उत्तर प्रदेश के मेरठ के मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ शुक्ला की हत्या के बाद पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके ब्वॉयफ्रेंड साहिल हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे.
Read more »
डे वन से ही मुस्कान की नजर सौरभ के पैसों पर थी, बचपन के दोस्त अक्षय ने बताया कि कैसे हंसते-खेलते इंसान को 15 टुकड़ों में बदलामेरठ मर्डर केस : सौरभ राजपूत के बचपन के दोस्त अक्षय अग्रवाल ने बताया है कि कैसे मुस्कान से सौरभ की शादी हुई और मुस्कान ने उसे परिवार से दूर कर दिया. वह अकेला रह गया. उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई. वह अपना दर्द भी किसी से नहीं कह पाता था. आखिरकार हैवानियत की हद पार हो गई और उसकी जान ले ली गई.
Read more »
महंगे कपड़ों-मोबाइल की शौकीन थी मुस्कान, सौरभ को परिवार से किया दूर... दोस्त अक्षय अग्रवाल ने किया खुलासाMeerut Murder Case : सौरभ राजपूत के बचपन के दोस्त अक्षय अग्रवाल ने बताया है कि कैसे मुस्कान से सौरभ की शादी हुई और मुस्कान ने उसे परिवार से दूर कर दिया. वह अकेला रह गया. उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई. वह अपना दर्द भी किसी से नहीं कह पाता था. आखिरकार हैवानियत की हद पार हो गई और उसकी जान ले ली गई.
Read more »
महंगे कपड़ों-मोबाइल की शौकीन थी मुस्कान, बेटी का नहीं रखती थी ख्याल... दोस्त अक्षय ने किया खुलासाMeerut Murder Case : सौरभ राजपूत के बचपन के दोस्त अक्षय अग्रवाल ने बताया है कि कैसे मुस्कान से सौरभ की शादी हुई और मुस्कान ने उसे परिवार से दूर कर दिया. वह अकेला रह गया. उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई. वह अपना दर्द भी किसी से नहीं कह पाता था. आखिरकार हैवानियत की हद पार हो गई और उसकी जान ले ली गई.
Read more »
