Latest 1st march 2019 Changes SBI Sbionline Bank Account PAN Card– News18 Hindi

United States News News

Latest 1st march 2019 Changes SBI Sbionline Bank Account PAN Card– News18 Hindi
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 51%

एक मार्च से ये नियम बदल रहे हैं. ये आपसे सीधे जुड़े हुए हैं, ऐसे में आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी है.

ई-रिफंड्स जारी करेगा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सिर्फ ई-रिफंड्स ही जारी करेगा और यह भी उन्हीं बैंक खाते में जारी किए जाएंगे जो पैन से जुड़े होंगे. 1 मार्च 2019 से IT डिपार्टमेंट ई-मोड के जरिए रिफंड जारी करेगा.

टैक्स रिफंड पाने के लिए टैक्सपेयर्स को अपने बैंक अकाउंट को PAN करना होगा. अगर आपका पैन आपके बैंक अकाउंट से नहीं जुड़ा है तो इनकम टैक्स रिफंड पाने के लिए आपको अपने बैंक ब्रांच को जल्दी जरूरी डिटेल देने होंगे.PNB का होम-ऑटो लोन सस्ता- पीएनबी ने ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत अंक की कटौती करने का फैसला किया है. यह कटौती विभिन्न समयावधि के कर्ज के लिये की गई है. यह कटौती एक मार्च 2019 से लागू हो गई. भी तक ब्‍याज की दर 8.55 प्रतिशत थी, जिसे घटाकर 8.45 प्रतिशत कर दिया गया है. वहीं तीन साल की अवधि के कर्ज के लिए ब्याज दर कम कर 8.65 प्रतिशत होगी.चुनावी बॉन्ड खरीद सकेंगे- मार्च में इलेक्टोरल बॉन्ड यानी चुनावी बॉन्ड की बिक्री शुरू होगी. चुनावी बॉन्ड की बिक्री एसबीआई की शाखाओं में होगी. एसबीआई की जिन 29 शाखाओं को इन बॉन्ड्स को जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है, उनमें नई दिल्ली, गांधीनगर, पटना, चंडीगढ़, बेंगलुरु, भोपाल, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, चेन्नई, कोलकाता और गुवाहाटी की शाखाएं शामिल हैं.इलाहाबाद बैंक का लोन सस्ता- इलाहाबाद बैंक ने भी पीसीए फ्रेमवर्क से बाहर आने के एक दिन बाद ही एमसीएलआर दर में 0.10 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया है. यह कटौती एक मार्च से प्रभावी होगी. इससे होम, कार और अन्‍य रिटेल लोन सस्‍ते हो जाएंगे. एक रात, एक माह, तीन माह, छह माह, एक साल, दो साल और तीन साल की अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.10 प्रतिशत की कटौती की गई है. नई दरें क्रमश: 8.15, 8.25, 8.45, 8.50, 8.65 और 8.95 प्रतिशत होंगी.LIC हो रही डिजिटल- LIC डिजिटल होने जारी रही और अगले महीने 1 मार्च 2019 से ऑटोमेटेड SMS के जरिए पॉलिसीधारक को प्रीमियम से जुड़ी जानकारी मिलेगी. प्रीमियम बकाया होने पर रिमाइंडर एसएमएस के जरिए मिलेगा. यदि आपको यह SMS मिला है तो समझ जाएं कि आपका नंबर LIC में रजिस्टर्ड है. वहीं यदि आपको SMS नहीं मिला तो समझ जाएं कि आपका नंबर या तो रजिस्टर्ड नहीं है या अपडेट नहीं है. इसलिए आप जल्द से जल्द अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराएं.UGC NET June 2019 रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जून में यूजीसी नेट का आयोजन करेगी और सहायक प्रोफेसर तथा जेआरएफ पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 मार्च से शुरू हो जाएगा. परीक्षा 20, 21, 24, 25, 26 और 28 जून 2019 को आयोजित होने वाली है. इसमें दो पेपर होंगे और दोनों पेपर तीन घंटे की अवधि में आयोजित किए जाएंगे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

4733 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का शासनादेश जारी, 1 मार्च से करें ऑनलाइन आवेदन– News18 हिंदी4733 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का शासनादेश जारी, 1 मार्च से करें ऑनलाइन आवेदन– News18 हिंदी68500 शिक्षक भर्ती के पुनर्मूल्यांकन में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है. परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के पुनर्मूल्यांकन में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है. बुधवार को शासनादेश जारी होने के बाद बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने सफल 4733 अभ्यर्थियों को एक मार्च से ऑनलाइन आवेदन करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है. हालांकि अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग व नियुक्ति पत्र देने की तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है.
Read more »

UGC NET June 2019: रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू, इस बार होंगे ये नये बदलाव– News18 हिंदीUGC NET June 2019: रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू, इस बार होंगे ये नये बदलाव– News18 हिंदीआवेदन प्रक्र‍िया 1 मार्च से शुरू हो जाएगी और उम्‍मीदवार जून में होने वाली UGC NET परीक्षा के लिए 30 मार्च 2019 तक आवेदन कर पाएंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:44:34