Land Dispute Resolution: 26 जनवरी से दोबारा शुरू होगा राजस्व महाअभियान, 38 हजार लंबित मामलों का होगा निपटारा

Sheikhpura Revenue Maha Abhiyan News

Land Dispute Resolution: 26 जनवरी से दोबारा शुरू होगा राजस्व महाअभियान, 38 हजार लंबित मामलों का होगा निपटारा
Land Dispute Resolution BiharJamabandi Correction SheikhpuraFarmer Registry Sheikhpura
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 53%

शेखपुरा में 26 जनवरी से 31 मार्च तक राजस्व महाअभियान चलेगा। इसका उद्देश्य पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर भूमि से जुड़े 38 हजार लंबित मामलों का निपटारा करना है। इसमें जमाबंदी त्रुटि सुधार, डिजिटलीकरण, उत्तराधिकार और बंटवारे के विवाद शामिल हैं। प्रशासन ने लोगों से भाग लेने की अपील की है। हालांकि, जिले में किसान रजिस्ट्री की धीमी गति अभी भी चिंता का विषय...

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। भूमि सुधार को लेकर सरकार एक बार फिर गंभीर पहल करने जा रही है। जिले में 26 जनवरी से राजस्व महाअभियान दोबारा शुरू होगा, जो 31 मार्च तक चलेगा। इस दौरान पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर भूमि से जुड़े लंबित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। अपर समाहर्ता लखिंदर पासवान ने बताया कि यह महाअभियान पिछले वर्ष अगस्त–सितंबर में आयोजित अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों के निपटारे के लिए चलाया जा रहा है। उस समय जिले भर से करीब 38 हजार आवेदन आए थे, जिनका निष्पादन अब इस चरण में किया जाएगा। पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविरों में भूमि से जुड़े चार प्रमुख कार्य किए जाएंगे। इसमें ऑनलाइन जमाबंदी में हुई त्रुटियों का सुधार, अब तक ऑनलाइन नहीं हो पाई जमाबंदियों को डिजिटल करना, उत्तराधिकार से जुड़े मामलों का निपटारा और भूमि बंटवारे से संबंधित विवादों का समाधान शामिल है। महाअभियान के तहत मामलों को विवादित और गैर-विवादित दो श्रेणियों में बांटा गया है। गैर-विवादित मामलों का निपटारा मौके पर ही किया जाएगा, जबकि विवादित मामलों के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है। इसमें सात दिन दस्तावेज प्रस्तुत करने और सात दिन सुनवाई के लिए तय किए गए हैं। प्रशासन ने आम लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। फॉर्मर रजिस्ट्री की रफ्तार अब भी धीमी जिले में चल रही फार्मर रजिस्ट्री योजना अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रही है। दूसरे चरण की शुरुआत 19 जनवरी से हुई, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में किसानों की रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। किसान सलाहकारों और राजस्व कर्मचारियों के प्रयासों के बावजूद जमाबंदी अद्यतन नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। किसान संगठनों के अनुसार, अधिकांश किसानों की जमीन आज भी दादा-परदादा के नाम दर्ज है। पीढ़ियों में बंटवारे और बिक्री के बावजूद जमाबंदी में सुधार नहीं हो पाने के कारण फार्मर रजिस्ट्री अटक रही है। जिले में एक लाख से अधिक किसान हैं, जिनमें से 43,492 किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। इसके बावजूद अब तक सिर्फ 26,611 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री ही बन पाई है।.

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। भूमि सुधार को लेकर सरकार एक बार फिर गंभीर पहल करने जा रही है। जिले में 26 जनवरी से राजस्व महाअभियान दोबारा शुरू होगा, जो 31 मार्च तक चलेगा। इस दौरान पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर भूमि से जुड़े लंबित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। अपर समाहर्ता लखिंदर पासवान ने बताया कि यह महाअभियान पिछले वर्ष अगस्त–सितंबर में आयोजित अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों के निपटारे के लिए चलाया जा रहा है। उस समय जिले भर से करीब 38 हजार आवेदन आए थे, जिनका निष्पादन अब इस चरण में किया जाएगा। पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविरों में भूमि से जुड़े चार प्रमुख कार्य किए जाएंगे। इसमें ऑनलाइन जमाबंदी में हुई त्रुटियों का सुधार, अब तक ऑनलाइन नहीं हो पाई जमाबंदियों को डिजिटल करना, उत्तराधिकार से जुड़े मामलों का निपटारा और भूमि बंटवारे से संबंधित विवादों का समाधान शामिल है। महाअभियान के तहत मामलों को विवादित और गैर-विवादित दो श्रेणियों में बांटा गया है। गैर-विवादित मामलों का निपटारा मौके पर ही किया जाएगा, जबकि विवादित मामलों के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है। इसमें सात दिन दस्तावेज प्रस्तुत करने और सात दिन सुनवाई के लिए तय किए गए हैं। प्रशासन ने आम लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। फॉर्मर रजिस्ट्री की रफ्तार अब भी धीमी जिले में चल रही फार्मर रजिस्ट्री योजना अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रही है। दूसरे चरण की शुरुआत 19 जनवरी से हुई, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में किसानों की रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। किसान सलाहकारों और राजस्व कर्मचारियों के प्रयासों के बावजूद जमाबंदी अद्यतन नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। किसान संगठनों के अनुसार, अधिकांश किसानों की जमीन आज भी दादा-परदादा के नाम दर्ज है। पीढ़ियों में बंटवारे और बिक्री के बावजूद जमाबंदी में सुधार नहीं हो पाने के कारण फार्मर रजिस्ट्री अटक रही है। जिले में एक लाख से अधिक किसान हैं, जिनमें से 43,492 किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। इसके बावजूद अब तक सिर्फ 26,611 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री ही बन पाई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Land Dispute Resolution Bihar Jamabandi Correction Sheikhpura Farmer Registry Sheikhpura Land Records Digitization Inheritance Land Cases Land Partition Disputes Bihar Land Reforms Sheikhpura District PM Kisan Samman Nidhi Shiekhpura News Shiekhpura Latest News Shiekhpura News In Hindi Shiekhpura Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

26-26 Terror: হাড়হিম সন্ত্রাসের বিগ আপডেট! প্রজাতন্ত্রে দেশ জুড়ে ভয়াল ২৬-২৬? রামমন্দিরেও রক্তাক্ত বিস্ফোরণ?26-26 Terror: হাড়হিম সন্ত্রাসের বিগ আপডেট! প্রজাতন্ত্রে দেশ জুড়ে ভয়াল ২৬-২৬? রামমন্দিরেও রক্তাক্ত বিস্ফোরণ?terror attack on 26 jan terror attack on republic day 26 26 terror attack 26 26 terror plot Pakistan ISI Jaish e Mohammed conspiracy Delhi Police issues wanted notice
Read more »

ISI और जैश ने बना रखा था सीक्रेट कोड 26-26... गणतंत्र दिवस से पहले देश को दहलाने की साजिश का हुआ पर्दाफाशISI और जैश ने बना रखा था सीक्रेट कोड 26-26... गणतंत्र दिवस से पहले देश को दहलाने की साजिश का हुआ पर्दाफाशखुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान की ISI और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की "कोड नेम 26-26" साजिश का भंडाफोड़ किया है, जिसका मकसद गणतंत्र दिवस के दौरान भारत के विभिन्न हिस्सों में बड़े आतंकी हमले करना था. इसे लेकर पूरे देश में अलर्ट है.
Read more »

ಸೈಬರ್ ಪೊಲೀಸರಿಂದ ಭರ್ಜರಿ ಕಾರ್ಯಾಚರಣೆ: ದೂರುದಾರರಿಗೆ 1,32,38,183 ರೂ. ಹಣ ವಾಪಸ್‌ಸೈಬರ್ ಪೊಲೀಸರಿಂದ ಭರ್ಜರಿ ಕಾರ್ಯಾಚರಣೆ: ದೂರುದಾರರಿಗೆ 1,32,38,183 ರೂ. ಹಣ ವಾಪಸ್‌Cyber Crime: ವಿಜಯಪುರ ಸೈಬರ್ ಪೊಲೀಸರಿಂದ ಭರ್ಜರಿ ಕಾರ್ಯಾಚರಣೆ - 1,32,38,183 ರೂ. ಹಣ ದೂರುದಾರರಿಗೆ ವಾಪಸ್‌-5 ಆನ್‌ ಲೈನ್‌ ವಂಚನೆ ಪ್ರಕರಣ ಭೇದಿಸಿದ ಪೊಲೀಸರು
Read more »

Australia Shooting: ऑस्ट्रेलिया में फिर फायरिंग, 3 की मौत, 38 दिन में गोलीबारी की दूसरी घटनाAustralia Shooting: ऑस्ट्रेलिया में फिर फायरिंग, 3 की मौत, 38 दिन में गोलीबारी की दूसरी घटनाAustralia Again Shooting: ऑस्ट्रेलिया में लगातार 48 दिन के अंदर दूसरी बार फायरिंग की घटना सामने आई है. न्यू साउथ वेल्स राज्य के छोटे से कस्बे लेक कार्गेलिगो में हुई फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स के घायल होने की खबर है.
Read more »

Republic Day Terror: নাশকতার ছক কষছে পাক জঙ্গিরা! তাদের মাথা গুঁড়িয়ে দিতে প্রস্তুত ভারতীয় সেনাও! মুনির-মাসুদের ষড়যন্ত্র ফাঁস? বিগ ব্রেকিং...Republic Day Terror: নাশকতার ছক কষছে পাক জঙ্গিরা! তাদের মাথা গুঁড়িয়ে দিতে প্রস্তুত ভারতীয় সেনাও! মুনির-মাসুদের ষড়যন্ত্র ফাঁস? বিগ ব্রেকিং...26-26 R-Day Strike Pak Punjabi Gangster Backed Terrorists terror attack on 26 jan terror attack on republic day 26 26 terror attack Pakistan ISI Jaish
Read more »

जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन का NS-38 मिशन सफल, अंतरिक्ष पर्यटन में एक और कदमजेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन का NS-38 मिशन सफल, अंतरिक्ष पर्यटन में एक और कदमजेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन ने पश्चिमी टेक्सास से अपना नया NS-38 मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया। रॉकेट में छह यात्री सवार थे और यह न्यू शेफर्ड रॉकेट की 38वीं उड़ान थी। मिशन में रॉकेट और कैप्सूल दोनों सुरक्षित रूप से वापस लौट आए, जिससे अंतरिक्ष पर्यटन में पुन: प्रयोज्य रॉकेटों के उपयोग पर जोर दिया गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:15:51