लेह में कर्फ्यू के तीसरे दिन गृह मंत्रालय की टीम ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। लद्दाख में स्थिति शांतिपूर्ण है लेकिन लोगों को ज़रूरी सामान की कमी हो रही है। ज़िला मजिस्ट्रेट ने सभी स्कूल और कॉलेज दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है। पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनों के बाद दंगाइयों की तलाश जारी रखी है और 50 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया...
डिजिटल डेस्क, जागरण, श्रीनगर। लेह शहर में लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी रहने के बीच गृह मंत्रालय की एक टीम ने शुक्रवार को समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कई बैठकें कीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लद्दाख में समग्र सुरक्षा स्थिति शांतिपूर्ण रही। लोगों को आवश्यक वस्तुएँ खरीदने की सुविधा देने के लिए दिन में बाद में प्रतिबंधों में ढील दिए जाने की संभावना है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंगा-रोधी उपकरणों से लैस पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान सुनसान सड़कों पर गश्त करते देखे गए। कई इलाकों में लोगों ने शिकायत की कि उन्हें राशन, दूध और सब्जियों सहित आवश्यक आपूर्ति की कमी हो रही है। यह भी पढ़ें- Ladakh Protest: KDA ने की न्यायिक जांच की मांग, बोले- 'लोगों को जानने का हक, गोलीबारी का आदेश किसने दिया' लेह के ज़िला मजिस्ट्रेट रोमिल सिंह डोंक ने शुक्रवार से दो दिनों के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा, आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय के अधिकारियों की एक उच्च-स्तरीय टीम सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए गुरुवार को लेह पहुंची थी। जिसने शुक्रवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ अलग-अलग बैठक कर स्थिति की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने बुधवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन जिसमें भाजपा कार्यालय को भी आग के हवाले कर दिया गया था, के पीछे के लोगों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी जारी रखी। यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के बचाव में आई पीडीपी अध्यक्ष महबूबा, लद्दाख हिंसा व अशांति के लिए केंद्र को ठहराया जिम्मेदार अधिकारी ने कहा, हमने दंगाइयों और उन्हें भड़काने वालों की पहचान शुरू कर दी है। अब तक हमने 50 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। हम हिंसा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसमें शामिल हरेक व्यक्ति को इसके परिणाम भुगतने होंगे। सूत्रों ने बताया कि राजनीतिक नेताओं को भी बख्शा नहीं जा रहा है, जिनमें वांगचुक भी शामिल हैं।.
डिजिटल डेस्क, जागरण, श्रीनगर। लेह शहर में लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी रहने के बीच गृह मंत्रालय की एक टीम ने शुक्रवार को समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कई बैठकें कीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लद्दाख में समग्र सुरक्षा स्थिति शांतिपूर्ण रही। लोगों को आवश्यक वस्तुएँ खरीदने की सुविधा देने के लिए दिन में बाद में प्रतिबंधों में ढील दिए जाने की संभावना है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंगा-रोधी उपकरणों से लैस पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान सुनसान सड़कों पर गश्त करते देखे गए। कई इलाकों में लोगों ने शिकायत की कि उन्हें राशन, दूध और सब्जियों सहित आवश्यक आपूर्ति की कमी हो रही है। यह भी पढ़ें- Ladakh Protest: KDA ने की न्यायिक जांच की मांग, बोले- 'लोगों को जानने का हक, गोलीबारी का आदेश किसने दिया' लेह के ज़िला मजिस्ट्रेट रोमिल सिंह डोंक ने शुक्रवार से दो दिनों के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा, आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय के अधिकारियों की एक उच्च-स्तरीय टीम सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए गुरुवार को लेह पहुंची थी। जिसने शुक्रवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ अलग-अलग बैठक कर स्थिति की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने बुधवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन जिसमें भाजपा कार्यालय को भी आग के हवाले कर दिया गया था, के पीछे के लोगों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी जारी रखी। यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के बचाव में आई पीडीपी अध्यक्ष महबूबा, लद्दाख हिंसा व अशांति के लिए केंद्र को ठहराया जिम्मेदार अधिकारी ने कहा, हमने दंगाइयों और उन्हें भड़काने वालों की पहचान शुरू कर दी है। अब तक हमने 50 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। हम हिंसा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसमें शामिल हरेक व्यक्ति को इसके परिणाम भुगतने होंगे। सूत्रों ने बताया कि राजनीतिक नेताओं को भी बख्शा नहीं जा रहा है, जिनमें वांगचुक भी शामिल हैं।
Leh Curfew Ladakh Security Home Ministry Review Protest Investigation Riot Control Leh District Magistrate School Closures Public Unrest Law And Order Ladakh Detained Protesters Jammu And Kashmir News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Leh Protest: लेह में हिंसक हुआ युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस वाहन पर पथराव, इमारत में लगाई आगGen Z Protest in Leh Ladakh turned violent stone pelting on police vehicle Sonam Wangchuk Leh Protest: लेह में हिंसक हुआ युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस वाहन में पथराव के बाद लगाई आग
Read more »
लेह में छात्रों का हिंसक प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर जमकर किया पथराव और लगाई आग, VIDEO देखिएLeh Ladakh Viral Video: लद्दाख में पूर्ण राज्य की मांग को लेकर पिछले कई दिनें से हो रहा आंदोलन आज Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Leh Ladakh Unrest: লাদাখে নেপালের ছবি! আন্দোলনে পুলিশের গুলিতে হত ৪, জারি কারফিউ... ফুটছে লেহ...Leh Ladakh Unrest Four killed 30 injured in clashes Sonam Wangchuk calls off strike
Read more »
Leh Ladakh Unrest: বিদেশি অনুদানে বেনিয়ম! লাদাখে র্যাঞ্চো ওয়াংচুকের বিরুদ্ধে তদন্তে সিবিআইLadakh protest: CBI launches probe against Sonam Wangchuk for alleged FCRA violation
Read more »
लद्दाख में स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट क्यों हुआ हिंसक: वांगचुक के NGO पर एक्शन, बोले- GenZ प्रोटेस्ट नहीं, सरक...Ladakh Statehood Demand Protest Violence.
Read more »
Leh Violence: ‘लेह हिंसा में नेपाली-कश्मीरी भी शामिल’, पुलिस जांच में हुआ खुलासा; सोनम वांगचुक ने लगाए आरोपLeh Violence: ‘लेह हिंसा में नेपाली-कश्मीरी भी शामिल’, पुलिस जांच में हुआ खुलासा; सोनम वांगचुक ने लगाए आरोप Ladakh LG Says Nepali Kashmiri found in Leh Violence राज्य | जम्मू कश्मीर
Read more »
