Lucknow University convocation 2024: एलयू यानी लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह प्रस्तावित डेट फिलहाल तय हो गई है। दीक्षांत को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। प्रमुख मेडल्स के लिए संभावितों की लिस्ट भी मांग ली गई है। यहां जानिए लखनऊ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को लेकर कुछ और...
Lucknow University News Today in Hindi: एलयू वीसी प्रो.आलोक कुमार राय ने बताया कि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह इस 16 सितम्बर को प्रस्तावित है। दीक्षांत में दिए जाने वाले तीन प्रमुख चक्रवर्ती, चांसलर और वाइस चांसलर मेडल्स हैं। इन मेडल्स के लिए सभी विभागों से संभावित स्टूडेंट्स की लिस्ट मांगी गई है। लिस्ट मिलने के बाद स्क्रीनिंग कमिटी दावेदारों की जांच करेगी।इसके बाद दावेदारों के इंटरव्यू किए जाएंगे। वीसी ने बताया कि दीक्षांत समारोह के कई पाठ्यक्रमों की बुक का विमोचन भी किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीद है कि कुछ नए मेडल्स भी शुरू किए जाएंगे। इन मेडल्स के लिए जल्द ही एक कमिटी का गठन किया जाएगा।एलयू में प्लेसमेंट सेल दिलाएगी स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप:एलयू में अब स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप दिलाने में सेंन्ट्रल प्लेसमेंट सेल मदद करेगी। यह निर्णय शुक्रवार को सीपीसी की बैठक में लिया गया है। सीपीसी के निदेशक प्रो.
अनूप कुमार भारतीय ने सभी विभागाध्यक्षों से पूर्व स्टूडेंट्स, प्लेसमेंट डेटा और उपलब्धियों की लिस्ट भी मांगी है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नए स्टूडेंट्स के लिए सीपीसी के साथ ओरिएंटेशन प्रोग्राम कराए जाएंगे। जिससे कि उन्हें भविष्य के करियर संभावनाओं को समझने में मदद मिल सके।इस दौरान उपकुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने पर जोर दिया। वहीं जिला रोजगार ब्यूरो के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि बाजार में मौजूदा समय में नौकरी के लिए डिग्री से अधिक कौशल को महत्व दिया जाता है। विभागाध्यक्षों ने वर्तमान प्लेसमेंट आवश्यकताओं पर अपने विचार साझा किए।एमबीए और एमटीटीएम में इंटरव्यू की डेट जारी:एलयू के प्रवेश समन्वयक प्रो.पंकज माथुर ने बताया कि 2024-25 एमबीए और एमटीटीएम की प्रवेश परीक्षा हो चुकी हैं। प्रवेश परीक्षा में क्वालीफाइ करने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। अब इन अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होना है। इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।इंटरव्यू 5 अगस्त से 9 अगस्त के बीच लिए जाएंगे। इंटरव्यू में अभ्यर्थियों को मूल अभिलेख,प्रमाण पत्र और अंकपत्र साथ में लेकर पहुंचना है। इसके अलावा सभी अखिलेखों की फोटो कॉपी भी ले जानी है। किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है तो वह प्रवेश समन्वयक से सम्पर्क कर सकता है।
Lucknow University Convocation 2024 LU News In Hindi लखनऊ यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह Lucknow University Website Www.Lkouniv.Ac.In लखनऊ यूनिवर्सिटी 2024 लखनऊ यूनिवर्सिटी खबर Lkouniv Ac In
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jagannath Rath Yatra 2024: यात्रा के लिए प्रशसान ने की पूरी तैयारी, 53 साल बाद दो दिवसीय यात्राJagannath Rath Yatra 2024: ओडिशा का पुरी शहर आज से शुरू होने वाली भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा उत्सव की तैयारी पूरी हो गई है.
Read more »
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, CUET के माध्यम से यूजी कोर्सों के लिए पंजीकरण शुरूAllahabad University Admissions 2024: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2024) के माध्यम से अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है.
Read more »
Lucknow University Admit Card: वेबसाइट lkouniv.ac.in डाउनलोड लिंक एक्टिव, देखें LU UG एडमिट कार्डLU UG Test Admit Card 2024: लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) 11 से 18 जुलाई को UG प्रवेश परीक्षा 2024 आयोजित कर रहा है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.
Read more »
Gate 2025 Exam Date: आ गई गेट परीक्षा की डेट, रजिस्ट्रेशन अगस्त से होंगे शुरूग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 की परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. जारी डेटशीट के मुताबिक, IIT रुड़की 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को GATE 2025 परीक्षा आयोजित करेगा.
Read more »
TVS Sales Breakup June 2024: TVS मोटर्स की बढ़ी 8.43 बिक्री, सबसे ज्यादा बिका Jupiter स्कूटरTVS Sales June 2024 जून 2024 में TVS मोटर की गाड़ियां कितनी बिकी इसकी रिपोर्ट आ गई है। जिसके मुताबिक इस कंपनी की गाड़ियों की साल-दर-साल 8.
Read more »
इंडियन एयरफोर्स जॉइन करने का एक और मौका, आगे बढ़ी गई फॉर्म भरने की लास्ट डेटIndian Air Force Jobs: इंडियन एयरफोर्स की अग्निवीर वायु भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड कर दी गई है.
Read more »
