दिल्ली में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
दिल्ली में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। उम्मीदवार घोषित होने के बाद से सभी प्रत्याशियों के फालोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इसमें सबसे आगे उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार व भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी और नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज हैं। उम्मीदवार घोषित होने के बाद एक्स पर बीते सात दिन में रोजाना औसत 2000 फालोअर्स कन्हैया कुमार के बढ़े हैं। वहीं, इसी मंच पर एक महीने में मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज के फॉलोअर्स की संख्या हर दिन औसतन 224 व 121 बढ़ी है। आभासी घमासान में कोई नेता शिखर पर हैं, तो कोई लोगों का सोशल मीडिया वाला पसंदीदा नेता बना। आलम यह है कि उम्मीदवार बनने के बाद हजारों की तादाद में इन्हें फॉलो किया जा रहा है। कन्हैया ने तोड़े सारे रिकॉर्ड कांग्रेस की ओर से राजधानी में पिछले रविवार उम्मीदवारों की घोषणा किये जाने के बाद सोशल मीडिया पर सारे रिकॉर्ड टूटते नजर आए। सात दिनों में एक्स पर कन्हैया कुमार के 8734 फॉलोअर्स बढ़े हैं। वहीं, कुल फॉलोअर्स की संख्या इस वक्त 42 लाख हैं। वहीं, लगभग नौ लाख वाले इंस्टा अकाउंट पर 500 फॉलोअर्स औसतन रोज बढ़ रहे हैं। नई दिल्ली सीट पर भाजपा की ओर से टिकट मिलने के बाद से बांसुरी स्वराज के अकाउंट पर तो फॉलोअर्स की बाढ़-सी आ गई है। एक्स पर अकेले मार्च महीने में उनके अठारह हजार फॉलोअर्स बढ़े। वहीं, इसी साल फरवरी में बना उनका नया इंस्टाग्राम अकाउंट एक लाख फॉलोअर्स पार करने वाला है। अभी उनके एक्स व इंस्टा हैंडल पर क्रमश: 1.
7 लाख व 97 हजार फॉलोअर्स हैं। लगभग रोजाना 121 नए यूजर के साथ संख्या तेजी से बढ़ रही है। मनोज तिवारी भी इस होड़ में पीछे नहीं हैं। एक्स पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 18 लाख है। टिकट मिलने के बाद मनोज के फॉलोअर्स बढ़ने की रफ्तार तेज है। मार्च में सात हजार से अधिक लोग जुड़े हैं। वहीं, बीते तीस दिनों में इनके फालोअर्स की संख्या में 6,737 का इजाफा हुआ है। अधिक पोस्ट करने पर मिले अधिक फॉलोअर्स सोशल ब्लेड के आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने के बाद बांसुरी स्वराज ने सबसे अधिक पोस्ट किए। बीते सात दिन में वह एक्स पर 821 पोस्ट कर चुकी हैं। उन्हें इस अवधि में दस लाख से अधिक रीच मिली है और साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों ने फॉलो किया है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को सबसे कम ट्वीट करने पर मात्र 6 फॉलोअर्स रोजाना के दर पर 203 फॉलोअर्स मिले हैं। सौ से नीचे कमलजीत व सोमनाथ पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार कमलजीत सहरावत को टिकट मिलने के बाद बचे हुए अन्य उम्मीदवारों से अधिक फॉलोअर्स मिले। उनसे पिछले तीस दिनों में दो हजार से अधिक लोगों ने जुड़ना पसंद किया। उनके पोस्ट पर लाइक, कमेंट व शेयर किया। कमलजीत से रोजाना 70-80 नए लोग जुड़ रहे हैं। आप के नई दिल्ली प्रत्याशी सोमनाथ भारती, जिनके फॉलोअर्स की संख्या दो लाख के करीब है, उनके पिछले एक माह में केवल 600 फॉलोअर्स बढ़े हैं। उनको हर दिन औसतन बीस लोग जुड़ रहे हैं। पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और दक्षिणी दिल्ली से सहीराम का आंकड़ा भी कमोवेश एक सा है।
Loksabha Election 2024 Social Media Kanhaiya Kumar Exclusive Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM मोदी ने मोबाइल और VR-बेस्ड गेम खेले: गेमर्स बोले- आपको देखकर दिल धक-धक हो रहा, PM ने कहा- होने दीजिएPrime Minister Narendra Modi Online Gamers Interaction Update; इन सभी गेमर्स के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं। पीएम मोदी ने इन गेमर्स के साथ गेम्स भी खेले।
Read more »
पटरी पर दौड़ी मर्डर एक्सप्रेस, लापरवाही देख भड़के लोग, बोले- गूगल ट्रांसलेट के भरोसे रेलवेरेलवे ने किया ऐसा गूगल ट्रांसलेट, देख सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
Read more »
बिना टिकट वाले पैसेंजर्स से पट गया था ट्रेन का स्लीपर कोच, सोशल मीडिया पर रेलवे ने शिकायत का दिया ये जवाबबेहाल स्लीपर कोच का हाल देख सोशल मीडिया पर रेलवे ने दिया जवाब.
Read more »
Shikhar Dhawan : IPL के बीच क्यों इमोशनल हुए शिखर धवन, शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्टShikhar Dhawan : पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो इस वक्त सोसल मीडिया पर काफी छाया हुआ है...
Read more »
Pakistan में बंद कर दी गई X की सर्विसेज, जानें सरकार ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसलाX Blocked in Pakistan: पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने सोशल मीडिया कंपनी पर महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने में पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ सहयोग करने में अनिच्छा दिखाने का भी आरोप लगाया है.
Read more »
Lok Sabha Election: दिल्ली कांग्रेस की बैठक में कन्हैया कुमार और संदीप दीक्षित में तीखी बहस, इस वजह से भड़के दोनों नेतासंदीप दीक्षित ने कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी पर सवाल उठाए और अन्य सीटों पर भी नुकसान की आशंका जताई। पलटवार में कन्हैया कुमार ने कहा- ''आप बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं।''
Read more »
