LPG Crisis: '55 लाख से ज्यादा सिलिंडर हुए वितरित', केंद्र सरकार बोली- एलपीजी आपूर्ति सामान्य

Lpg Crisis News

LPG Crisis: '55 लाख से ज्यादा सिलिंडर हुए वितरित', केंद्र सरकार बोली- एलपीजी आपूर्ति सामान्य
LpgCentral GovernmentLpg Supply
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

पेट्रोलियम मंत्रालय ने रविवार को स्पष्ट किया है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति सामान्य है। शनिवार को 55 लाख से अधिक एलपीजी सिलिंडर वितरित किए गए। इसके साथ ही 64,000 पांच

पेट्रोलियम मंत्रालय ने रविवार को स्पष्ट किया है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलिंडर ों की आपूर्ति सामान्य है। शनिवार को 55 लाख से अधिक एलपीजी सिलिंडर वितरित किए गए। इसके साथ ही 64,000 पांच किलोग्राम के फ्री-ट्रेड सिलिंडर ों की बिक्री भी हुई। मंत्रालय के अनुसार, किसी भी एलपीजी वितरक पर स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। ऑनलाइन बुकिंग में बढ़ोतरी उद्योग स्तर पर एलपीजी सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग 94 प्रतिशत तक बढ़ गई है। वितरकों के स्तर पर किसी भी तरह के विचलन को रोकने के लिए, डिलीवरी प्रमाणीकरण कोड आधारित डिलीवरी का प्रतिशत फरवरी में 53 प्रतिशत से बढ़कर 84 प्रतिशत हो गया है। ये भी पढ़ें: होर्मुज संकट के बीच भारत को बड़ी राहत: दो और एलपीजी टैंकर देश की ओर रवाना, सरकार ने भी गैस को लेकर की ये अपील रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर कर रहीं काम सरकार की ओर से बताया गया है कि सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और कच्चे तेल के पर्याप्त भंडार मौजूद हैं। देश में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक बना हुआ है। घरेलू खपत का समर्थन करने के लिए रिफाइनरियों से घरेलू एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया है। देश भर में सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। सरकार ने उपभोक्ताओं से की क्या अपील? सरकार ने उपभोक्ताओं से एलपीजी बुकिंग ऑनलाइन करने और एलपीजी वितरकों के पास जाने से बचने का आग्रह किया है। नागरिकों से वैकल्पिक ईंधनों जैसे पीएनजी और इंडक्शन/इलेक्ट्रिक कुकटॉप का उपयोग करने का भी अनुरोध किया गया है। सरकार ने कहा कि सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने दैनिक उपयोग में ऊर्जा संरक्षण के लिए आवश्यक प्रयास करें। ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat: 'हमारे पड़ोस में भीषण युद्ध चल रहा'; मन की बात में PM मोदी बोले- अफवाहों से बचें, संयम बनाए रखें 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस सचिव नीरज मित्तल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कल तक लगभग 6000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपना एलपीजी कनेक्शन छोड़ दिया। उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद! आप भी उन नेक नागरिकों के इस मजबूत और साहसी समूह में शामिल हों, जिन्होंने बिना पीएनजी वाले लोगों को एलपीजी दिलाने में मदद करने के लिए एलपीजी कनेक्शन का उपयोग बंद कर दिया है।" अन्य वीडियो.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने रविवार को स्पष्ट किया है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति सामान्य है। शनिवार को 55 लाख से अधिक एलपीजी सिलिंडर वितरित किए गए। इसके साथ ही 64,000 पांच किलोग्राम के फ्री-ट्रेड सिलिंडरों की बिक्री भी हुई। मंत्रालय के अनुसार, किसी भी एलपीजी वितरक पर स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। ऑनलाइन बुकिंग में बढ़ोतरी उद्योग स्तर पर एलपीजी सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग 94 प्रतिशत तक बढ़ गई है। वितरकों के स्तर पर किसी भी तरह के विचलन को रोकने के लिए, डिलीवरी प्रमाणीकरण कोड आधारित डिलीवरी का प्रतिशत फरवरी में 53 प्रतिशत से बढ़कर 84 प्रतिशत हो गया है। ये भी पढ़ें: होर्मुज संकट के बीच भारत को बड़ी राहत: दो और एलपीजी टैंकर देश की ओर रवाना, सरकार ने भी गैस को लेकर की ये अपील रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर कर रहीं काम सरकार की ओर से बताया गया है कि सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और कच्चे तेल के पर्याप्त भंडार मौजूद हैं। देश में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक बना हुआ है। घरेलू खपत का समर्थन करने के लिए रिफाइनरियों से घरेलू एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया है। देश भर में सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। सरकार ने उपभोक्ताओं से की क्या अपील? सरकार ने उपभोक्ताओं से एलपीजी बुकिंग ऑनलाइन करने और एलपीजी वितरकों के पास जाने से बचने का आग्रह किया है। नागरिकों से वैकल्पिक ईंधनों जैसे पीएनजी और इंडक्शन/इलेक्ट्रिक कुकटॉप का उपयोग करने का भी अनुरोध किया गया है। सरकार ने कहा कि सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने दैनिक उपयोग में ऊर्जा संरक्षण के लिए आवश्यक प्रयास करें। ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat: 'हमारे पड़ोस में भीषण युद्ध चल रहा'; मन की बात में PM मोदी बोले- अफवाहों से बचें, संयम बनाए रखें 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस सचिव नीरज मित्तल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कल तक लगभग 6000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपना एलपीजी कनेक्शन छोड़ दिया। उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद! आप भी उन नेक नागरिकों के इस मजबूत और साहसी समूह में शामिल हों, जिन्होंने बिना पीएनजी वाले लोगों को एलपीजी दिलाने में मदद करने के लिए एलपीजी कनेक्शन का उपयोग बंद कर दिया है।" अन्य वीडियो

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Lpg Central Government Lpg Supply Cylinder Petroleum Ministry India News In Hindi Latest India News Updates एलपीजी संकट एलपीजी केंद्र सरकार एलपीजी आपूर्ति संकट सिलिंडर पेट्रोलियम मंत्रालय

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LPG गैस आपूर्ति समस्या: अतिरिक्त शुल्क वसूली पर उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाहLPG गैस आपूर्ति समस्या: अतिरिक्त शुल्क वसूली पर उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाहदेश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के कारण फास्ट फूड कॉर्नर और रेस्टोरेंट द्वारा अतिरिक्त शुल्क वसूलने की शिकायतें आ रही हैं। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने ग्राहकों को सतर्क रहने और किसी भी अतिरिक्त शुल्क की शिकायत राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर दर्ज कराने की सलाह दी है। हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए गए हैं।
Read more »

LPG Crisis के बीच सिस्टम की अव्यवस्था...गैस सिलिंडर के लिए PNG उपभोक्ता भी लाइन मेंLPG Crisis के बीच सिस्टम की अव्यवस्था...गैस सिलिंडर के लिए PNG उपभोक्ता भी लाइन मेंकानपुर में एलपीजी संकट गहरा गया है, जिसका मुख्य कारण सिस्टम की अव्यवस्था और पीएनजी उपभोक्ताओं का भी एलपीजी सिलिंडर के लिए लाइन में लगना है। 1.25 लाख से अधिक पीएनजी धारक भी एलपीजी का दोहरा लाभ ले रहे हैं, जिससे किल्लत पैदा हो रही है।
Read more »

LPG Crisis: कानपुर में हर रोज 80 हजार गैस सिलिंडरों की बुकिंग, आपूर्ति हो पा रहे 26 हजारLPG Crisis: कानपुर में हर रोज 80 हजार गैस सिलिंडरों की बुकिंग, आपूर्ति हो पा रहे 26 हजारकानपुर में एलपीजी संकट गहरा गया है, जहां प्रतिदिन 80,000 बुकिंग के मुकाबले केवल 26,000 सिलेंडरों की आपूर्ति हो पा रही है। एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं और उपभोक्ता सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं।
Read more »

LPG Shortage: ईरान-इजराइल जंग के चलते बिहार में किल्लत की आहट, LPG-पेट्रोल समेत जरूरी चीजों के लिए CMGLPG Shortage: ईरान-इजराइल जंग के चलते बिहार में किल्लत की आहट, LPG-पेट्रोल समेत जरूरी चीजों के लिए CMGBihar News: बिहार में जिस तरह से LPG की किल्लत के बाद लोग सड़कों पर उतरने लगे, उसके बाद जिलों के प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा। अब सरकार ने ईरान और इजराइल-अमेरिका की जंग को देखते हुए CMG का गठन कर दिया है।
Read more »

LPG की किल्लत के बीच सरकार लाई MyPNG-D पोर्टल, जानें आपके किस काम का? समझें इस्तेमाल का तरीकाLPG की किल्लत के बीच सरकार लाई MyPNG-D पोर्टल, जानें आपके किस काम का? समझें इस्तेमाल का तरीकाHow To Use MyPNGD Portal: सरकार ने LPG से PNG कनेक्शन पर लोगों के शिफ्ट होने को आसान बनाने के लिए MyPNG-D पोर्टल पेश किया है। इसके जरिए वे लोग आसानी से घर बैठे ही सिलेंडर को सरेंडर कर सकते हैं, जिनके पास पहले से PNG कनेक्शन मौजूद है। बता दें कि अब PNG और LPG कनेक्शन साथ-साथ नहीं रखे जा सकते। साथ ही जहां कहीं गैस पाइपलाइन मौजूद है, वहां लोगों का...
Read more »

वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी: महंगे तेल-लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन बिगड़ने का असर; महंगाई ब...वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी: महंगे तेल-लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन बिगड़ने का असर; महंगाई ब...Indian economy faces slowdown due to West Asia crisis & rising crude oil prices. Follow Latest Updates.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:36:48