IndiaStrikesBack पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय कुछ देर में इस स्ट्राइक पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है. लाइव अपडेट्स —
सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना और आर्मी कुछ देर में मीडिया को संबोधित कर सकते हैं. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी जाएगी. आपको बता दें कि 1971 के बाद ये पहली बार है जब वायुसेना का इस्तेमाल किया है.
09:06 ISTकांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया कि अभी तक इस स्ट्राइक की पुष्टि तो नहीं हुई है. लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान बौखला रहा है उससे लगता है कि ये सच है. Indian Air Force Strikes at Balakot don't have official word yet but the Helter skelter by Pakistan seems like something big has happened. The IAF has gone beyond POK & into Pakistan near their capital while they were busy counting alms received from Saudi & China.भारतीय विमानों की PAK में गोलाबारी? वायरल हो रहा है PAK पत्रकार का वीडियो पाकिस्तानी पत्रकार अर्सलान सिद्दीकी ने एक वीडियो ट्वीट किया है. इस वीडियो में कथित तौर पर पाकिस्तान सेना भारतीय लड़ाकू विमानों पर गोले दाग रहे हैं और विमान वहां से लौटते नजर आ रहा है. हालांकि, इस वीडियो को पुष्टि नहीं हुई है.सूत्रों की मानें तो इस ऑपरेशन में PoK के बालाकोट, चकौती और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया गया है. यहां तीनों जगह जैश-ए-मोहम्मद के अल्फा-3 ठिकाने थे जहां पर तबाही की गई है.As reports of air strikes across the LoC by IAF planes gather steam looks like our defences are in the air including this airborne early warning aircraft. Appears to be patrolling the international border.