LIVE IPL 2019: डिकॉक की अर्धशतकीय पारी, मुंबई ने हैदराबाद को दिया 163 रन का लक्ष्य

United States News News

LIVE IPL 2019: डिकॉक की अर्धशतकीय पारी, मुंबई ने हैदराबाद को दिया 163 रन का लक्ष्य
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 382 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 156%
  • Publisher: 51%

LIVE IPL 2019: डिकॉक की शानदार पारी, मुंबई ने हैदराबाद को दिया 163 रन का लक्ष्य IPL2019 IPL12 MIvsSRH

क्विंटन डिकॉक की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने गुरुवार को इंडियन टी-20 लीग के 51वें मुकाबले में हैदराबाद के सामने जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेत हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। डिकॉक के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 24 रन बनाए। वहीं, हैदराबाद की तरफ से खलील अहमद ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन 5.

2 ओवर में हैदराबाद के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने कप्तान रोहित शर्मा को मोहम्मद नबी के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई को बड़ा झटका दिया। पहले विकेट के लिए रोहित और डिकॉक के बीच 36 रन की साझेदारी हुई। यहां से क्विंटन डिकॉक ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को 90 तक पहुंचाया। मगर 12वें ओवर की चौथी गेंद पर खलील अहमद ने सूर्यकुमार यादव को राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया और मुंबई को दूसरा झटका दिया। दूसरे विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 54 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की। इसके अगले ही ओवर में मोहम्मद नबी ने सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए एविन लुईस को विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद 15.5 ओवर में हैदराबाद ने हार्दिक पांड्या के रूप में मुंबई को चौथा झटका दिया। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने हार्दिक को मोहम्मद नबी के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आज के इस मुकाबले में मेजबान टीम मुंबई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए डावे की जगह मार्टिन गुप्टिल और संदीप शर्मा की बसिल थंपी को शामिल किया है। बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर मुंबई के खिलाफ नहीं हैं। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम होगा क्योंकि इसमें जीत से उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना प्रबल हो जाएगी जबकि हार से वे बाहर होने के एक कदम करीब पहुंच जाएंगी। चेन्नई और दिल्ली ने प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है जबकि अन्य दो स्थानों पर अभी फैसला होना है। इस समय मुंबई की टीम 12 मैचों में 14 अंक से तीसरे स्थान पर है जबकि हैदराबाद इतने ही मैचों में 12 अंक से चौथे स्थान पर है। अगर मुंबई गुरूवार को जीत जाती है तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी जबकि हैदराबाद के इसमें जीत से 14 अंक हो जाएंगे और दोनों टीमों के समान अंक होंगे जिससे उन्हें अपना भाग्य जानने के लिये लंबा इंतजार करना होगा। वॉर्नर ने 12 मैचों में 692 रन बनाए हैं और वह इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले राष्ट्रीय टीम के शिविर में शामिल होने के लिए स्वदेश चले गए हैं। उनके जाने से टीम में आया खालीपन बहुत खलेगा जिससे कप्तान केन विलियम्सन, मनीष पांडे, आल राउंडर विजय शंकर और वापसी करने वाले ऋद्धिमान साहा को जिम्मेदारी संभालनी होगी। हैदराबाद के गेंदबाजों ने बीच बीच में अच्छा प्रदर्शन किया है और मुंबई इंडियंस के मजबूत लाइन अप के खिलाफ उन्हें एकजुट होकर खेलने की जरूरत होगी। मुंबई के लिए शीर्ष में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक और कप्तान रोहित शर्मा अच्छा कर रहे हैं। उनके पास आल राउंडर हार्दिक पंड्या और वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड के रूप में तेज बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं जो नियमित रूप से पारी के कुछ अंतिम ओवरों में प्रतिद्वंद्वी टीम के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हैं। सूर्य कुमार यादव और कृणाल पंड्या को हैदराबाद के आक्रमण के खिलाफ अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने की जरूरत है। हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण में संदीप शर्मा , खलील अहमद और अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के अलावा दो स्पिनर राशिद और मोहम्मद नबी मौजूद हैं। जिसमें अफगानिस्तान के राशिद खान का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। घरेलू टीम को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ की कमी खलेगी जो विश्व कप शिविर में जुड़ने के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। मुंबई ने अपने पांच घरेलू मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। उसके गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह , लसिथ मलिंगा , हार्दिक पंड्या तथा स्पिनर राहुल चहर और कृणाल पंड्या महत्वपूर्ण होंगे।मार्टिन गुप्टिल, ऋद्धिमान साहा , मनीष पांडे, केन विलियमसन , मोहम्मद नबी, विजय शंकर, राशिद खान, अभिषेक शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद बसिल थंपी।रोहित शर्मा , क्विंटन डी कॉक , एविन लुईस, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, बरिंदर शरण, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा। क्विंटन डिकॉक की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने गुरुवार को इंडियन टी-20 लीग के 51वें मुकाबले में हैदराबाद के सामने जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेत हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। डिकॉक के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 24 रन बनाए। वहीं, हैदराबाद की तरफ से खलील अहमद ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके।बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन 5.2 ओवर में हैदराबाद के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने कप्तान रोहित शर्मा को मोहम्मद नबी के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई को बड़ा झटका दिया। पहले विकेट के लिए रोहित और डिकॉक के बीच 36 रन की साझेदारी हुई। यहां से क्विंटन डिकॉक ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को 90 तक पहुंचाया। मगर 12वें ओवर की चौथी गेंद पर खलील अहमद ने सूर्यकुमार यादव को राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया और मुंबई को दूसरा झटका दिया। दूसरे विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 54 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की। इसके अगले ही ओवर में मोहम्मद नबी ने सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए एविन लुईस को विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद 15.5 ओवर में हैदराबाद ने हार्दिक पांड्या के रूप में मुंबई को चौथा झटका दिया। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने हार्दिक को मोहम्मद नबी के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आज के इस मुकाबले में मेजबान टीम मुंबई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए डावे की जगह मार्टिन गुप्टिल और संदीप शर्मा की बसिल थंपी को शामिल किया है।बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर मुंबई के खिलाफ नहीं हैं। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम होगा क्योंकि इसमें जीत से उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना प्रबल हो जाएगी जबकि हार से वे बाहर होने के एक कदम करीब पहुंच जाएंगी। चेन्नई और दिल्ली ने प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है जबकि अन्य दो स्थानों पर अभी फैसला होना है। इस समय मुंबई की टीम 12 मैचों में 14 अंक से तीसरे स्थान पर है जबकि हैदराबाद इतने ही मैचों में 12 अंक से चौथे स्थान पर है। अगर मुंबई गुरूवार को जीत जाती है तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी जबकि हैदराबाद के इसमें जीत से 14 अंक हो जाएंगे और दोनों टीमों के समान अंक होंगे जिससे उन्हें अपना भाग्य जानने के लिये लंबा इंतजार करना होगा। वॉर्नर ने 12 मैचों में 692 रन बनाए हैं और वह इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले राष्ट्रीय टीम के शिविर में शामिल होने के लिए स्वदेश चले गए हैं। उनके जाने से टीम में आया खालीपन बहुत खलेगा जिससे कप्तान केन विलियम्सन, मनीष पांडे, आल राउंडर विजय शंकर और वापसी करने वाले ऋद्धिमान साहा को जिम्मेदारी संभालनी होगी। हैदराबाद के गेंदबाजों ने बीच बीच में अच्छा प्रदर्शन किया है और मुंबई इंडियंस के मजबूत लाइन अप के खिलाफ उन्हें एकजुट होकर खेलने की जरूरत होगी। मुंबई के लिए शीर्ष में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक और कप्तान रोहित शर्मा अच्छा कर रहे हैं। उनके पास आल राउंडर हार्दिक पंड्या और वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड के रूप में तेज बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं जो नियमित रूप से पारी के कुछ अंतिम ओवरों में प्रतिद्वंद्वी टीम के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हैं। सूर्य कुमार यादव और कृणाल पंड्या को हैदराबाद के आक्रमण के खिलाफ अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने की जरूरत है।हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण में संदीप शर्मा , खलील अहमद और अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के अलावा दो स्पिनर राशिद और मोहम्मद नबी मौजूद हैं। जिसमें अफगानिस्तान के राशिद खान का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। घरेलू टीम को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ की कमी खलेगी जो विश्व कप शिविर में जुड़ने के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। मुंबई ने अपने पांच घरेलू मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। उसके गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह , लसिथ मलिंगा , हार्दिक पंड्या तथा स्पिनर राहुल चहर और कृणाल पंड्या महत्वपूर्ण होंगे।मार्टिन गुप्टिल, ऋद्धिमान साहा , मनीष पांडे, केन विलियमसन , मोहम्मद नबी, विजय शंकर, राशिद खान, अभिषेक शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद बसिल थंपी।रोहित शर्मा , क्विंटन डी कॉक , एविन लुईस, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, बरिंदर शरण, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव: 6 सीट पर 116 उम्मीदवार, 29 अप्रैल को तय होगा मुंबई का किंग कौन?लोकसभा चुनाव: 6 सीट पर 116 उम्मीदवार, 29 अप्रैल को तय होगा मुंबई का किंग कौन?लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 14 संसदीय सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इन 14 सीटों में से 6 सीटें मुंबई की हैं, जिन पर कुल 116 उम्मीदवार हैं. मौजूदा समय में ये सभी छह सीटें एनडीए के पास हैं, जिनमें से 3 पर बीजेपी और 3 पर शिवसेना का कब्जा है.
Read more »

मुंबई की रैली में पीएम मोदी का हमला, बोले-कन्‍फ्यूजन का दूसरा नाम कांग्रेस हैमुंबई की रैली में पीएम मोदी का हमला, बोले-कन्‍फ्यूजन का दूसरा नाम कांग्रेस हैलोकसभा चुनाव 2019 का प्रचार करने पीएम मोदी शुक्रवार को मुंबई पहुंचे. उन्‍होंने चुनावी रैली में पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे को छोटा भाई कहा. इस मौके पर चुनावी रैली में उन्‍होंने कहा, 5 वर्ष में आपने अनुभव किया है कि भ्रष्टाचार की खबरें अखबार से गायब हो गई हैं. भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हमने कई कदम उठाए हैं,
Read more »

LIVE IPL 2019: रोहित की फिफ्टी, मुंबई ने चेन्नई को दिया 156 रन का लक्ष्यLIVE IPL 2019: रोहित की फिफ्टी, मुंबई ने चेन्नई को दिया 156 रन का लक्ष्यचेन्नई भले ही प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जरूरी 16 अंक के साथ कट ऑफ तक पहुंच गई हो लेकिन वह शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ होने
Read more »

तेंदुलकर का लोकपाल को जवाब, मुंबई इंडियंस से नहीं लिया आर्थिक लाभतेंदुलकर का लोकपाल को जवाब, मुंबई इंडियंस से नहीं लिया आर्थिक लाभनई दिल्ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने ऊपर लगे हितों के टकराव के मामले को खारिज करते हुए दावा किया कि उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से न तो कोई फायदा उठाया है और न ही वे निर्णय लेने की किसी प्रक्रिया में भागीदार रहे हैं।
Read more »

IPL Live Cricket Score, KKR vs MI 47th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: कोलकाता ने मुंबई को 233 का लक्ष्य दिया– News18 हिंदीIPL Live Cricket Score, KKR vs MI 47th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: कोलकाता ने मुंबई को 233 का लक्ष्य दिया– News18 हिंदीIPL Live Cricket Score, KKR vs MI 47th T20: Mumbai Indians win the toss, Kolkata Knight Riders bat first
Read more »

गब्बर की दिलेरी से दिल्ली 7 साल बाद प्लेऑफ़ मेंगब्बर की दिलेरी से दिल्ली 7 साल बाद प्लेऑफ़ मेंदिल्ली कैपिटल्स ने विराट एंड कंपनी का अभियान रोका. पांड्या की पारी पर रसेल पड़े भारी.
Read more »

कोलकाता ने 100वीं जीत दर्ज की, मुंबई को 4 साल बाद हराया; रसेल का ऑलराउंड प्रदर्शनकोलकाता ने 100वीं जीत दर्ज की, मुंबई को 4 साल बाद हराया; रसेल का ऑलराउंड प्रदर्शनकोलकाता ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 232 रन बनाए, यह इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता के लिए रसेल ने 80, शुभमन गिल ने 75 और क्रिस लिन ने 54 रन की पारी खेली मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 198 रन ही बना सकी, हार्दिक ने 91 रन बनाए | IPL 2019, 47th match, kkr vs mi, Kolkata Knight Riders, Mumbai Indians, Eden Gardens, Kolkata, live, news, updates,dainik bhaskar, दैनिक भास्कर,Indian Premier League, कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई इंडियंस, ईडन गार्डन्स, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा
Read more »

IPL-12: आज मुंबई से भिड़ेगा हैदराबाद, जीतने पर लगा देगा प्लेऑफ की रेस पर ब्रेकIPL-12: आज मुंबई से भिड़ेगा हैदराबाद, जीतने पर लगा देगा प्लेऑफ की रेस पर ब्रेकहैदराबाद की टीम अभी 12 अंक के साथ प्वाइंट टेबल पर चौथे नंबर पर है. उसका रनरेट सभी 8 टीमों से बेहतर है. मुंबई के 14 अंक हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:44:40