एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी होने के साथ-साथ सबसे बड़ा संस्थागत निवेशक भी है। इसके पोर्टफोलियो में कई दिग्गज शेयर शामिल हैं। लेकिन जुलाई में कंपनी को 66,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। जानिए किस शेयर में कंपनी को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान...
नई दिल्ली: भारत के कुछ सबसे बड़े और भरोसेमंद शेयरों में जुलाई में भारी गिरावट आई। इससे देश की सबसे के सबसे बड़ा संस्थागत निवेशक LIC को करीब 66,000 करोड़ रुपये का झटका लगा। बीते महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एक्सिस बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसे बड़े शेयरों के काफी गिरावट देखने को मिली। इसमें से कुछ शेयरों में 10% से भी ज्यादा गिरावट आई। LIC के पास जून 2025 के अंत तक 15.
94 लाख करोड़ रुपये के शेयर थे लेकिन जुलाई में इनकी कीमत 4.15% गिरकर 15.28 लाख करोड़ रुपये रह गई।ACE इक्विटी के मुताबिक LIC को उसके पोर्टफोलियो में शामिल टॉप 10 शेयरों के दाम गिरने से 38,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। कंपनी को उसकी सबसे बड़ी होल्डिंग रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे बड़ा झटका दिया। मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयरों में पिछले महीने 7.35% गिरावट आई। इससे LIC को 10,146 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एलआईसी के पास रिलायंस की 6.93% हिस्सेदारी है। जुलाई के अंत में इसकी वैल्यू 127,829 लाख रुपये है।LIC ने हिला डाला ₹15.5 लाख करोड़ का पोर्टफोलियो, बाजार में कमाई करनी है तो देख लीजिए लिस्टकिन शेयरों में हुआ नुकसानआईटी सेक्टर में भी LIC को काफी नुकसान हुआ। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS के शेयरों में जुलाई में 12.24% गिरावट आई। इससे LIC को 7,457 करोड़ रुपये की चपत लगी। इसी तरह कंपनी को एचसीएल से 3,751 करोड़ रुपये और इन्फोसिस से 3,744 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। टेक महिंद्रा के शेयरों से भी एलआईसी भी 2,253 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।LIC की आईडीबीआई बैंक में 49.24% हिस्सेदारी खरीदी है। सरकार जल्दी ही इस बैंक को प्राइवेट हाथों में देने के तैयारी में है। इस बैंक के शेयर गिरने से एलआईसी को 5,707 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसी तरह कंपनी को एक्सिस बैंक से 3,200 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक से 2,531 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एलआईसी को बड़े शेयरों के अलावा कई छोटी कंपनियों से भी नुकसान उठाना पड़ा। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के शेयरों में सबसे ज्यादा 30% गिरावट आई जबकि अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर 24.72% गिर गए।अडानी ग्रुप के शेयरों ने दिया LIC को सबसे बड़ा झटका, जानिए किन स्टॉक्स ने भरी झोलीबाबा रामदेव ने कराया फायदाभारत डायनेमिक्स , SBI कार्ड्स और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों में भी जुलाई में गिरावट आई। हालांकि एलआईसी के पोर्टफोलियो में शामिल कुछ शेयरों को बीते महीने फायदा भी हुआ है। आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों से कंपनी को 1,324 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। इसी तरह बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयरों में 14% तेजी से एलआईसी को 768 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। एचडीएफसी बैंक से कंपनी को 615 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। जेएसडब्ल्यू स्टील , मारुति सुजुकी और अंबुजा सीमेंट्स से भी LIC फायदे में रही।
LIC Share Price Reliance Industries Share Price TCS Share Price HCL Technologies Share Price IDBI Bank Privatisation एलआईसी पोर्टफोलियो अपडेट मुकेश अंबानी न्यूज आईसीआईसीआई बैंक शेयर बाबा रामदेव पतंजलि शेयर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 336 रन से हराया, एजबेस्टन में दर्ज की ऐतिहासिक जीतएजबेस्टन में भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हरा दिया। भारत ने इंग्लैंड को 608 रन का लक्ष्य दिया था।
Read more »
लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त की तारीख घोषित, इस दिन खाते में आएंगे 1500 रुपयेLadli Behna Yojana 26th Installment: मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की 1.27 करोड़ महिला लाभार्थियों को रक्षा बंधन का तोहफा दिया है। सरकार ने तारीख का ऐलान कर दिया है।
Read more »
छांगुर पर बागेश्वर बाबा के बयान से हड़कंपछांगुर बाबा पर बागेश्वर बाबा के बयान से हड़कंप! बलरामपुर की घटना पर बागेश्वर बाबा ने बड़ा आरोप लगाया Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
इस्लाम में दबाव की कोई गुंजाइश नहीं, छांगुर बाबा ने कराया अवैध धर्मांतरण : शहाबुद्दीन रजवी बरेलवीइस्लाम में दबाव की कोई गुंजाइश नहीं, छांगुर बाबा ने कराया अवैध धर्मांतरण : शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
Read more »
बाबा रामदेव ने बताया कि कब और किस टाइम करें भोजन, जिससे शरीर को मिलेगा फायदाBaba Ramdev Health Tips: योग गुरु बाबा रामदेव अक्सर लोगों के साथ हेल्थ टिप्स शेयर करते रहते हैं. जो कि लोगों की लाइफ को बेहतरीन बनाने में मदद करता है. लाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य
Read more »
एलन मस्क को 20000000000 रुपये का झटका, टेस्ला को भरना होगा हर्जाना, ऑटोपायलट कार ने मारी थी टक्करTesla fined over 240 million dollar: एलन मस्क को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका की एक कोर्ट ने मस्क की कंपनी टेस्ला पर हजारों करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
Read more »
