शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, निवेश घटाने के बावजूद एलआईसी को वित्त वर्ष 2023-24 में अदाणी समूह में किए गए निवेश पर 59 प्रतिशत का लाभ हुआ.
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी ने वित्त वर्ष 2023-24 में अदाणी समूह की कंपनियों में किए गए अपने निवेश मूल्य में 59 प्रतिशत का लाभ दर्ज किया है. अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से समूह के शेयरों के प्रभावित होने के बाद उन्होंने जोरदार वापसी की.
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, अदाणी समूह की सात कंपनियों में एलआईसी का कुल निवेश 31 मार्च, 2023 को 38,471 करोड़ ंरुपये से बढ़कर 31 मार्च, 2024 को 61,210 करोड़ रुपये हो गया. इसमें 22,378 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई.पिछले साल, हिंडनबर्ग द्वारा लगे गए गलत आरोपों के बाद बीमा कंपनी को भी अदाणी समूह में निवेश करने के अपने फैसले पर सवालों का सामना करना पड़ा था. हालांकि, अदाणी ने रिपोर्ट को पूरी तरह गलत बताया था. बाद में अदालत ने भी हिंडनबर्ग के आरोपों को गलत बताया था. राजनीतिक दबाव का सामना करते हुए, एलआईसी ने रणनीतिक रूप से समूह की दो प्रमुख कंपनियों - अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड और अदाणी एंटरप्राइजेज - में अपना निवेश कम कर दिया था. इन दो कंपनियों के शेयरों में क्रमशः 83 प्रतिशत और 68.4 प्रतिशत की तेजी हुई.शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, निवेश घटाने के बावजूद एलआईसी को वित्त वर्ष 2023-24 में अदाणी समूह में किए गए निवेश पर 59 प्रतिशत का लाभ हुआ. इस दौरान अदाणी समूह की कंपनियों में कई विदेशी निवेशकों - कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, अबू धाबी स्थित आईएचसी, फ्रांसीसी दिग्गज टोटल एनर्जी और अमेरिका स्थित जीक्यूजी इन्वेस्टमेंट ने लगभग 45,000 करोड़ रुपये का निवेश किया. आंकड़ों के मुताबिक, अडाणी एंटरप्राइज लिमिटेड में एलआईसी का निवेश 31 मार्च, 2023 को 8,495.31 करोड़ रुपये से बढ़कर एक साल बाद 14,305.53 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड में निवेश 12,450.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 22,776.89 करोड़ रुपये हो गया. अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में एलआईसी का निवेश एक साल में दोगुना से अधिक होकर 3,937.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.Adani GroupLICटिप्पणियां पढ़ें बॉलीवुड,राजनीति,खेल समाचार,देश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में
LIC Adani Green Energy Limited Share Market Qatar Investment Authority Abu Dhabi अदाणी समूह एलआईसी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड शेयर मार्केट कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी अबू धाबी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बहरीन और सिंगापुर जैसे 29 देशों से भी बड़ा ये हिमखंड क्यों चर्चा में हैये भीमकाय हिमखंड साल 1986 में अंटार्कटिका के तट से टूट कर अलग हुआ था.
Read more »
Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली-यूपी की इन 6 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार लंबाLok Sabha Elections 2024: दिल्ली और यूपी की छह सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार हुआ लंबा। अमेठी का फैसला वायनाड में मतदान के बाद होगा।
Read more »
VIDEO: भीषण सडक़ हादसे में 7 कार सवार जिंदा जले, मृतकों में 2 बच्चे व 3 महिला शामिलराजस्थान के सीकर जिले में रविवार को भी भीषण सडक़ हादसे में कार सवार छह जने जिंदा जल गए। हादसा सालासर- चूरू रोड पर हुआ।
Read more »
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार चलते ट्रक में पीछे से घुसी, आग लगने से 7 लोग जिंदा जलेRajasthan Road Accident : राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बेकाबू कार चलते ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई।
Read more »
अडानी ग्रुप के शेयरों ने भरी LIC की झोली, एक साल में बना लिया इतना मालअडानी ग्रुप के शेयरों में पिछले साल काफी गिरावट आई थी। ग्रुप का मार्केट कैप 150 अरब डॉलर गिर गया था लेकिन उसके बाद से उसके शेयरों में काफी तेजी आई है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी की अडानी ग्रुप की सात कंपनियों में हिस्सेदारी है। जानिए कैसा रहा इन शेयरों का हाल...
Read more »
