LG Electronics IPO: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ की शेयर मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। निवेशकों पर दिवाली से पहले ही लक्ष्मीजी की कृपा हो गई।
नई दिल्ली: दिवाली से पहले ही एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ ने निवेशकों पर पैसों की बारिश कर दी है। सारे अनुमान ध्वस्त करते हुए मंगलवार को इसकी धमाकेदार लिस्टिंग हुई। बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 50.44% के प्रीमियम के साथ 1715 रुपये पर हुई। इसका आईपीओ प्राइस 1140 रुपये था। ऐसे में निवेशकों को प्रति शेयर 575 रुपये का फायदा हुआ। ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ को जबरदस्त समर्थन मिल रहा था। लिस्टिंग से एक दिन पहले भी इसके आईपीओ में तेजी आई थी।स्टॉक्सबॉक्स के रिसर्च एनालिस्ट, प्रथमेश मसदेकर के मुताबिक कंपनी के शेयर की कीमत उसके मुकाबले की कंपनियों से कम रखी गई थी और कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है। साथ ही, कंपनी का रिटर्न रेशियो भी काफी मजबूत है। इन सब बातों को देखते हुए शेयर बाजार में लिस्टिंग के समय निवेशकों को फायदा हुआ। यह इश्यू 'ऑफर फॉर सेल' था, जिसका मतलब है कि कंपनी में कोई नया पैसा नहीं आएगा। इसके बावजूद निवेशकों ने एलजी के मजबूत ब्रांड, अच्छी वित्तीय स्थिति और बाजार में अपनी मजबूत पकड़ के कारण इसमें भारी निवेश किया।IPO GMP: टाटा कैपिटल आईपीओ ने उड़ाई खुशी, क्या एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स भी छीनेगा चैन? जीएमपी बढ़ा रहा धड़कन50 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 9 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन बंद होने तक, इसमें 4.
39 लाख करोड़ रुपये के बिड आए थे। इसने साल 2024 में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 3.2 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, यह आईपीओ कुल मिलाकर 54.02 गुना सब्सक्राइब हुआ।संस्थागत निवेशकों ने इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने अपने हिस्से से 166.51 गुना ज्यादा बोली लगाई। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने ऑफर में रखी गई 1.5 करोड़ शेयरों के मुकाबले 34 करोड़ शेयरों के लिए बिड किए, जो कि 22.42 गुना सब्सक्रिप्शन दिखाता है। कर्मचारियों ने अपने आरक्षित हिस्से से सात गुना ज्यादा खरीदा, जबकि रिटेल निवेशकों ने 3.54 गुना सब्सक्रिप्शन दिया।ग्रे मार्केट में मचाई थी धूमइस आईपीओ ने ग्रे मार्केट में धूम मचाई हुई थी। सिर्फ 3 बार ऐसे मौके आए जब इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम में गिरावट आई। सोमवार को इसका जीएमपी फिर से बढ़कर 430 रुपये हो गया। यानी इस हिसाब से यह शेयर 37.72% के प्रीमियम के साथ 1570 रुपये पर लिस्ट होना चाहिए था। हालांकि इसकी लिस्टिंग ग्रे मार्केट के सारे अनुमानों को तोड़ती हुई इससे भी ज्यादा पर हुई।क्यों आई तेजी?आईसीआईसीआई डायरेक्ट के रिसर्च एनालिस्ट जयमिन त्रिवेदी ने कहा कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की लिस्टिंग मुनाफे में होने की वजह है कि यह एक मल्टीनेशनल कंपनी है। इसका ब्रांड बहुत जाना-माना है और रिटर्न रेशियो काफी अच्छे हैं। साथ ही यह कंपनी टेलीविजन, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसे प्रमुख उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है।
LG Electronics IPO Listing LG Electronics IPO GMP Lg Electronics Ipo News एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आईपीओ एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आईपीओ लिस्टिंग एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ जीएमपी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मिडवेस्ट लिमिटेड का IPO 15 अक्टूबर से ओपन होगा: कंपनी इश्यू से ₹451 करोड़ जुटाएगी, 17 अक्टूबर तक निवेश का म...मिडवेस्ट लिमिटेड का ₹451 करोड़ का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 15 अक्टूबर से ओपन हो रहा है। यह IPO 17 अक्टूबर को क्लोज होगा और इसकी लिस्टिंग 24 अक्टूबर को होगी। Midwest Limited's IPO will open on October 15, Know all details
Read more »
Tata Capital IPO के निवेशकों में डर, GMP में आई जोरदार गिरावट; सोमवार को लिस्टिंग पर कमाई होगी या नहींTata Capital IPO 13 अक्टूबर, 2025 को लिस्ट होगा। IPO को 1.96 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। खुदरा निवेशकों ने 1.10 गुना और क्यूआईबी ने 3.
Read more »
IPO News: टाटा कैपिटल की शेयर बाजार में मुनाफे के साथ लिस्टिंग, BSE-NSE दोनों पर एक जैसी शुरुआत; कितनी कराई कमाईआज टाटा कैपिटल के शेयर बाजार में लिस्टिंग Tata Capital IPO Listing हुई, जिसकी शुरुआत धीमी रही। एनएसई और बीएसई दोनों पर शेयर 330 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो आईपीओ मूल्य से मामूली वृद्धि दर्शाता है। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम ने भी मामूली बढ़त का संकेत दिया था। शेयर बाजार में निवेश से पहले निवेशक वित्तीय सलाहकार से सलाह...
Read more »
IPO News: लिस्टिंग से एक दिन पहले कितना चल रहा एलजी इलेट्रॉनिक्स का जीएमपी, दमदार आईपीओ के बाद इतने मुनाफे की उम्मीदएलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ की लिस्टिंग LG Electronics IPO Listing Price 14 अक्टूबर को होने वाली है, जिसका अलॉटमेंट 10 अक्टूबर को फाइनल हो गया था। निवेशकों को उत्सुकता है कि क्या एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की मजबूत लिस्टिंग होगी। ग्रे मार्केट में, आईपीओ का जीएमपी 395-421 रुपये तक पहुँच गया था, लेकिन लिस्टिंग से पहले कुछ नरमी देखी गई। आईपीओ को कुल मिलाकर...
Read more »
IPO GMP: टाटा कैपिटल आईपीओ ने उड़ाई खुशी, क्या एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स भी छीनेगा चैन? जीएमपी बढ़ा रहा धड़कनLG Electronics IPO GMP: कल यानी मंगलवार को एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ की लिस्टिंग होगी। इसके जीएमपी में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
Read more »
Tata Capital IPO: ఎన్నో ఆశలు పెట్టుకుంటే నట్టేట ముంచింది.. తీవ్రంగా నిరాశపర్చిన టాటా క్యాపిటల్ ఐపిఓ..!!Tata Capital Listing Price: దేశంలోనే అతిపెద్ద టాటా గ్రూప్ కంపెనీల్లో ఒకటైన టాటా క్యాపిటల్ లిమిటెడ్ ఐపీఓ షేర్లు ఈ రోజు స్టాక్ మార్కెట్లో స్వల్ప ప్రీమియంతో లిస్ట్ అయ్యింది. అక్టోబర్ 6 నుంచి అక్టోబర్ 8వరకు జరిగిన బిడ్డింగ్ లో ఇన్వెస్టర్ల నుంచి సానుకూల స్పందన వచ్చింది.
Read more »
