Building collapsed in Lucknow: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत गिरने से 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसमें से छह की मौत हो गई है।
25 घायलों का इलाज जारी है। इनमें से पांच को ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। इन सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। बिल्डिंग में काम करने वाले लोगों के अनुसार अभी भी तमाम लोग फंसे हैं। इसलिए कई अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। कंटेनर चालक की बाल-बाल बची जान हादसे के वक्त एक कंटेनर से दवाओं की खेप उतारकर गोदाम पहुंचाई जा रही थी। कंटेनर चालक राकेश कंटेनर की ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। ट्रक का आधे से अधिक हिस्सा बिल्डिंग के भीतर था। बिल्डिंग ढहते ही कंटेनर का आधे से अधिक हिस्सा मलबे में दब गया। हर तरफ धूल का गुबार छा गया। राकेश केबिन का दरवाजा कूदकर भाग गए। बमुश्किल उनकी जान बची। #WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: CFO Mangesh Kumar says, ".
.. 4 people have been rescued safely so far and have been sent to the hospital. More people are said to be trapped... The exact number of the trapped people is yet to be ascertained..." https://t.co/aFRN9WA9qc pic.twitter.com/B53yhMjW0T — ANI September 7, 2024 एनडीआरएफ और एसडीआरफ के लोग मौके पर मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। सीएम स्वयं इसकी सीधी जानकारी ले रहे हैं। अब तक जो घायल निकाले गए उनमें एक किशोरी व एक किशोर भी हैं। कुछ लोगों ने बताया कि दोनों भाई बहन हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। अंदेशा है कि गोदाम में काम करने वाले किसी शख्स के ये बच्चे होंगे। दूसरी आशंका है कि शायद बिल्डिंग के पास हादसे के वक्त दोनों मौजूद थे जो चपेट में आ गए। फिलहाल प्रशासन दोनों की पहचान करने का प्रयास कर रहा है। टावर का जरा सा हिस्सा बचा टावर का करीब 90 फीसदी हिस्सा जमींदोज हुआ है। एक हिस्सा अभी भी खड़ा है। जिसका छज्जा और सीढ़ी दायीं तरफ लटक रहा है। इससे रेस्क्यू करने में भी खतरा है। एहतियात बरतते हुए रेस्क्यू टीमें मलबा हटाकर लोगों को निकालने में जुटी रहीं। घटना के बाद कई जेसीबी मशीनें वहां पहुंच गई हैं। जिसने मलबा हटाया जा रहा है। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का तत्काल संज्ञान लिया। सीएम प्रशासन को निर्देशित किया तत्काल राहत बचाव काम में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ लगाया जाएगा। अफसरों को भी मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में बारिश के कारण तीन मंजिला इमारत के ढहने से हादसे में हुई मौत और कुछ लोगों के मलबे में दबकर घायल होने की जानकारी मिलने पर लखनऊ सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ जिला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार से फोन पर वार्ता करके हादसे की जानकारी ली और घायलों को तत्काल समुचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिये। राजेंद्र , भानु सिंह शत्रुघ्न सिंह शिव मोहन प्रवीणा शांति देवी आदर्श यादव काजल यादव आकाश कुमार आकाश सिंह विनोद यादव आदित्य आकाश कुमार अनूप कुमार मौर्य बहादुर ओम प्रकाश हेमंत पांडेय सुनील दीपक कुमार विनीत कश्यप लक्ष्मी शंकर अतुल राजपूत नीरज एक अज्ञात
Transport Nagar Lucknow Lucknow Transport Nagar Building Collapsed Building Collapsed In Lucknow Lucknow News In Hindi Latest Lucknow News In Hindi Lucknow Hindi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में तीन की मौत, छह घायललेबनान में इजरायली हवाई हमलों में तीन की मौत, छह घायल
Read more »
मणिपुर में गोलीबारी में महिला समेत दो की मौत, नौ घायलमणिपुर में गोलीबारी में महिला समेत दो की मौत, नौ घायल
Read more »
पाकिस्तान में भूस्खलन की चपेट में आई यात्री वैन, दो सैनिकों समेत तीन लोगों की मौतपाकिस्तान में भूस्खलन की चपेट में आई यात्री वैन, दो सैनिकों समेत तीन लोगों की मौत
Read more »
Lucknow:ट्रांसपोर्ट नगर में ढही तीन मंजिला बिल्डिंग, अब तक 13 लोगों को किया गया रेस्कयू, एक की मौत, वीडियोराजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम एक बिल्डिंग ढह गई। बिल्डिंग में एक दवा का गोदाम बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
Read more »
Lucknow: ट्रांसपोर्ट नगर में ढही तीन मंजिला बिल्डिंग, अब तक 27 लोगों को किया गया रेस्कयू, तीन की मौत, वीडियोलखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत गिरने से 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसमें से एक ही मौत हो गई है।
Read more »
लखनऊ: ट्रांसपोर्ट नगर में ढही तीन मंजिला इमारत, पांच की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंकाLucknow Building Collapse - यूपी की राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है। वहीं दमकल विभाग के साथ एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की दो टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई। अब तक मिली सूचना के अनुसार मलबे से 24 लोगों को बाहर निकाला जा चुका...
Read more »
