Refex Industries Share: शेयर मार्केट में शुक्रवार को तेजी रही। कई शेयर फायदे में तो कई नुकसान में रहे। एक शेयर ऐसा भी रहा जिसमें 20 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया।
नई दिल्ली: शुक्रवार को शेयर मार्केट में तेजी रही। वहीं कुछ शेयर ऐसे भी रहे जिनमें शेयर मार्केट में तेजी के बाद भी गिरावट आई। रिफेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को 20% के लोअर सर्किट तक गिर गए। इस गिरावट के साथ यह शेयर 254.
35 रुपये पर बंद हुआ। शेयर में गिरावट का कनेक्शन इनकम टैक्स के छापों से है। पिछले करीब एक साल को छोड़ दें तो इससे पहले यह शेयर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे चुका है।शुक्रवार को शेयर में गिरावट इसलिए आई क्योंकि कंपनी ने बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उसके रजिस्टर्ड ऑफिस और ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। ये सर्च 9 दिसंबर को शुरू हुए थे और कंपनी के खुलासे के समय भी चल रहे थे। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि वह और उसके अधिकारी पूरी तरह से जांच एजेंसियों का सहयोग कर रहे हैं। वे सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं। कंपनी ने यह भी बताया कि उसके बिजनेस ऑपरेशन्स पर कोई असर नहीं पड़ा है और वे बिना किसी रुकावट के चल रहे हैं।Multibagger Stock: वाह Hazoor... वाह! पहले बनाया करोड़पति, बाद में किया नुकसान, यह शेयर अब फिर कर रहा पैसों की बारिशपिछले महीने मिले थे बड़े ऑर्डरकंपनी को पिछले महीने कई ऑर्डर मिले थे, जिनमें 100 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर भी शामिल था। रिफेक्स ने इस नए ऑर्डर के क्लाइंट का नाम नहीं बताया। उसने सिर्फ इतना कहा कि यह ऑर्डर एक बड़े बिजनेस ग्रुप से मिला है।कंपनी ने हाल ही में सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इन नतीजों में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 16% बढ़कर 36 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह 31 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन्स 431 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा। कंपनी के ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में काफी सुधार हुआ। EBITDA पिछले साल के 43 करोड़ रुपये से बढ़कर 74 करोड़ रुपये हो गया। मार्जिन 746 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 17.44% हो गया।शेयर दे चुका है छप्परफाड़ रिटर्नसितंबर 2022 में यह शेयर करीब 35 रुपये पर था। फिर साल 2024 में यह करीब 574 रुपये पर पहुंच गया। ऐसे में देखें तो यह शेयर दो साल में 1500 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई और यह शेयर गिरकर अब 254.35 रुपये पर आ गया है। यानी सितंबर 2024 से अब तक यह शेयर 50 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है यानी इसकी कीमत आधी से भी कम हो गई है।क्या है कंपनी का काम?रिफेक्स इंडस्ट्रीज पर्यावरण के अनुकूल रेफ्रिजरेंट गैसों का निर्माण और रिफिलिंग करती है। इन गैसों का इस्तेमाल रेफ्रिजरेशन, फोम ब्लोइंग और एयरोसोल जैसे कामों में होता है। बीएसई की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 3,480.92 करोड़ रुपये है। डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।
Lower Circuit Share Refex Industries Share Price Multibagger Share High Return Stocks शेयर मार्केट स्टॉक मार्केट मल्टीबैगर शेयर रिफेक्स इंडस्ट्रीज शेयर हाई रिटर्न देने वाले शेयर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL-க்கு ரூ.21,576 கோடி இழப்பு... CSK, RCB பிராண்ட் மதிப்பும் சரிவு - முதலிடத்தில் யார் பாருங்க?ஐபிஎல் தொடரின் ஒட்டுமொத்த பிராண்ட் மதிப்பு 20% அளவிற்கு சரிந்துள்ளது.
Read more »
Jharkhand: अब सरकारी स्कूलों में 20 से होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा, जेसीईआरटी ने जारी किया संशोधित शेड्यूलझारखंड के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में अब 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा होगी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद जेसीईआरटी ने गुरुवार को संशोधित कार्यक्रम जारी किया। यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से शाम 3 बजे तक होगी। पूर्वी जोन की स्कूल बैंड प्रतियोगिता की मेजबानी झारखंड करेगा। प्रतियोगिता का आयोजन...
Read more »
Actress Attack Case Verdict: നടിയെ ആക്രമിച്ച കേസ്; ആറ് പ്രതികൾക്കും 20 വർഷത്തെ കഠിന തടവും, 50, 000 രൂപ പിഴയും വിധിച്ച് കോടതിനടിയെ ആക്രമിച്ച കേസിൽ പ്രതികൾക്ക് 20 വർത്തെ കഠിന തടവും, 50, 000 രൂപ പിഴയുമാണ് കോടതി വിധിച്ചത്.
Read more »
கேரள நடிகை பாலியல் வன்கொடுமை வழக்கு: 6 குற்றவாளிகளுக்கு 20 ஆண்டுகள் கடுங்காவல் தண்டனைActress Sexual Assault Case: பரபரப்பான 2017 கேரள நடிகை கடத்தல் வழக்கில் முக்கிய குற்றவாளி பல்சர் சுனி உட்பட 6 பேருக்கு 20 ஆண்டுகள் கடுங்காவல் சிறைத்தண்டனை விதித்தது நீதிமன்றம்.
Read more »
मेरठ: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की जेल, 70 हजार का जुर्मानामेरठ में अपर जिला जज पोक्सो ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी हर्ष वर्मा को 20 वर्ष के कारावास और 70 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह घटना 2019 में हुई थी। हर्ष ने 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। मामले में वादी के अधिवक्ता पंडित आनंद कश्यप, सरकारी वकील नरेंद्र चौहान और अवकाश जैन ने बहस की। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने और सबूतों के आधार पर फैसला सुनाया।
Read more »
केरल अभिनेत्री रेप केस में आया फैसला, 6 आरोपियों को 20-20 साल का कठोर कारावास; सजा सुनते ही रो पड़े आरोपीKerala Actress Rape Case Court Verdict: केरल अभिनेत्री रेप केस में 8 साल बाद आज फैसला आ गया. अदालत ने इस मामले में 6 आरोपियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है.
Read more »
