लखनऊ के बख्शी का तालाब थाने में तैनात सिपाही अनुराग सिंह की पत्नी सौम्या ने आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले उसने इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो पोस्ट किया है. चार माह पहले हुई लव मैरिज के बाद ससुराल वाले दहेज को लेकर परेशान कर रहे थे. पति अनुराग पर दूसरी शादी का दबाव डालने और मारपीट करने का आरोप लगा है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. बख्शी का तालाब थाने में तैनात सिपाही अनुराग सिंह की पत्नी सौम्या ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले सौम्या ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, सौम्या और सिपाही अनुराग सिंह की चार महीने पहले प्रेम विवाह हुआ था. लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद सौम्या को ससुराल वालों की प्रताड़ना झेलनी पड़ी. बताया जा रहा है कि अनुराग के परिजन दहेज को लेकर नाराज थे, क्योंकि सौम्या अपने साथ कोई दहेज नहीं लाई थी. इसके चलते उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था.यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में टीचर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप देखें वीडियो...परिजनों के दबाव में आकर अनुराग उस पर दूसरी शादी करने के लिए भी दबाव बना रहा था. यही नहीं अनुराग अक्सर सौम्या के साथ मारपीट करता था. सिपाही का परिवार थाने परिसर में ही रहता है, इसके बावजूद यह त्रासदी किसी की नजर में नहीं आई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सौम्या का वायरल वीडियो भी जांच का अहम हिस्सा बन सकता है. Advertisement नोट:- ---- समाप्त ---- ये भी देखें
सिपाही पत्नी सुसाइड सौम्या इंस्टाग्राम वीडियो दहेज प्रताड़ना अनुराग सिंह पुलिस बख्शी का तालाब थाने की घटना लव मैरिज विवाद घरेलू हिंसा वायरल सुसाइड वीडियो यूपी पुलिस विवाद Lucknow Suicide Cop Wife Suicide Saumya Instagram Video Dowry Harassment Anurag Singh Police Bakshi Ka Talab Police Station Incident Love Marriage Dispute Domestic Violence Viral Suicide Video UP Police Dispute
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सैफ अली खान पर हुए हमले पर करीना कपूर बोलीं: महीनों तक सो नहीं पाई, बच्चों के लिए सुपरहीरो बने सैफ; ट्रोलिं...करीब छह महीने पहले सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ था। अब पहली बार उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर ने इस घटना को लेकर खुलसकर बात की।
Read more »
न पराठा है न लस्सी, कपिल शर्मा के कैफे में मिलती हैं 20 अनूठी डिशेज, पेट भरने के चक्कर में जेब हो सकती है ढ...Kapil Sharma New Cafe: कपिल शर्मा ने कुछ दिनों पहले पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ कनाडा में अपना एक रेस्तरां खोला, जिसकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.
Read more »
सामंथा और राज की वायरल हो रहीं रोमांटिक तस्वीरों के बीच, पत्नी श्यामली ने सारेआम कह डाली ऐसी बातमनोरंजन Samantha Ruth Prabhu and Raj Nidimoru: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की रोमांटिक तस्वीरें वायरल होने के बाद, अब राज निदिमोरु की पत्नी ने कुछ अटपटे पोस्ट किए हैं.
Read more »
फिल्माया, स्ट्रीम किया और कमाए लाखों... सड़क चलती औरतों का ऐसे हो रहा शोषणइंडिया टुडे की ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कम से कम 23 ऐसे अकाउंट्स ढूंढे जो महिलाओं की चुपके से बनाई गई वीडियो पोस्ट कर रहे हैं.
Read more »
फायरिंग के 10 दिन बाद कपिल ने कनाडा में खोला अपना कैप्स कैफे, कही ये बातकॉमेडियन कपिल शर्मा ने कनाड़ा के अपने रेस्टोरेंट कैप्स कैफे में हुई गोलीबारी की घटना के बाद कैफे फिर से खुलने को लेकर पहली बार पोस्ट किया है.
Read more »
ट्रम्प ने ओबामा की गिरफ्तारी का AI वीडियो शेयर किया: FBI ने कॉलर पकड़कर गिराया, हथकड़ी लगाई, पास में बैठे म...US President Donald Trump Barack Obama Arrest AI Video Controversy; अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की गिरफ्तारी का AI से बना वीडियो पोस्ट किया है।
Read more »
