चौथा चरण: बीजेपी के सामने 2014 दोहराने की चुनौती, कांग्रेस को फायदे की उम्मीद via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes VotingRound4 Phase4
हाइलाइट्स:लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग, अनंतनाग के एक सेगमेंट में भी वोटिंगपिछली बार बीजेपी ने 56 सीटों पर किया था कब्जा, इस बार 45 जीती हुईं सीटों पर मैदान में है बीजेपीकांग्रेस ने पिछली बार इस चरण की 72 सीटों में से सिर्फ 2 पर हासिल की जीत, हर राज्य में फायदे की उम्मीदबीजेपी को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में फायदे की उम्मीद, ओडिशा की 6 सीटों में से एक भी नहीं जीती थीनई दिल्ली लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं । बीजेपी ने पिछली बार इन सीटों में से 56 पर कब्जा किया था, वहीं कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। बीजेपी के सामने जहां पिछले प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है, वहीं कांग्रेस इस चरण में करीब हर राज्य में अपने आंकड़े को ऊपर बढ़ाने की कोशिश में है। आइए नजर डालते हैं कि इस चरण में 2 मुख्य दलों- बीजेपी और कांग्रेस के लिए क्या दांव पर है। सबसे पहले तो नजर डालते हैं इस चरण में उन राज्यों पर जहां वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में महाराष्ट्र , राजस्थान , उत्तर प्रदेश , पश्चिम बंगाल , ओडिशा , मध्य प्रदेश , बिहार और झारखंड में वोट डाले जा रहे हैं। बीजेपी के लिए इस चरण की अहमियत सीटें बचाने की चुनौती पिछली बार बीजेपी ने इस चरण की 56 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन इस बार कई सीटें सहयोगियों को देने की वजह से 45 जीती हुईं सीटों पर पार्टी मैदान में है। इस तरह उसके सामने इन 45 सीटों को बचाने की चुनौती है। इनमें से राजस्थान की सभी 13 सीटें, यूपी में 13 में 12 सीटें, महाराष्ट्र की 17 में से 8 सीटें, मध्य प्रदेश की 6 में से 5 सीटें, झारखंड की सभी 3 और बिहार की 5 में से 3 सीटों को बचाने की चुनौती है। चौथा चरण, 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग, हर अपडेट यहां फायदे की उम्मीद ओडिशा की जिन 6 सीटों पर इस चरण में चुनाव हो रहे हैं, उनमें से बीजेपी ने पिछली बार एक भी सीट पर जीत नहीं हासिल की थी। इस बार उसे यहां फायदे की उम्मीद है। इसी तरह, बीजेपी को बंगाल में भी सीटें बढ़ने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल की जिन 8 सीटों पर इस चरण में वोटिंग हो रही है, उनमें से बीजेपी ने पिछली बार सिर्फ एक सीट आसनसोल पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस के लिए इस चरण की अहमियत सीटें बचाने की चुनौती कांग्रेस के सामने इस चरण की 72 सीटों में से सिर्फ 2 सीटों को ही बचाने की चुनौती है। पिछली बार पार्टी ने इन सीटों में से मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ही 1-1 सीट हासिल कर पाई थी। उर्मिला, गिरिराज, डिंपल.
..यहां कांटे की टक्कर यहां फायदे की उम्मीद इस चरण में जिन 9 राज्यों में वोटिंग हो रही है, उनमें से करीब सभी राज्यों में पार्टी को फायदे की उम्मीद है। विशेषकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा में कांग्रेस को अपनी सीटें बढ़ने की उम्मीद है। पिछले साल राजस्थान और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इन दोनों ही राज्यों में सरकार बनाई है। लिहाजा, उस मोमेंटम को बरकरार रखना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। जहां सहयोगियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद अभी तक हमने बीजेपी और कांग्रेस के सामने सीधी चुनौती और उम्मीदों की बात की। लेकिन कुछ जगहों पर दोनों को अपने-अपने सहयोगियों से काफी उम्मीदे हैं। बीजेपी उम्मीद करेगी कि बिहार में जेडीयू और एलजेपी जिन सीटों पर लड़ रही हैं, उन्हें वह जीत जाएं। इसी तरह, महाराष्ट्र में उसे उम्मीद है कि सहयोगी शिवसेना पिछली बार जीती हुईं सीटों को बरकरार रखने में कामयाब रहे। बात अगर कांग्रेस की करें तो उसे उम्मीद है कि बिहार में आरजेडी और आरएलएसपी और झारखंड की पलामू सीट पर आरजेडी का प्रदर्शन अच्छा हो। इसके अलावा, महाराष्ट्र में उसे एनसीपी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। बात अगर यूपी की करें तो एसपी-बीएसपी उसकी सहयोगी तो नहीं हैं लेकिन वह उम्मीद करेगी कि यह गठबंधन मध्य यूपी में बीजेपी के आंकड़े को कम करने में कामयाब रहे।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शाह का पहला, मुलायम का आखिरी लोकसभा चुनाव, राहुल के लिए भी आज वोटिंगलोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए देशभर की 117 सीटों पर आज वोटिंग है. इस चरण में गुजरात की सभी 26 और केरल की सभी 20 सीटों के साथ असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में 14-14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, गोवा की दो और दादर नगर हवेली, दमन दीव तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल हैं.
Read more »
उर्मिला मातोंडकर: बॉलीवुड की ‘रंगीला गर्ल’ के सामने कांग्रेस की नैया पार लगाने की चुनौतीउम्मीदवारी घोषित होने के बाद से ही उर्मिला लगातार अपनी सीट पर प्रचार कर रही हैं, लोगों से मिलने के लिए वह अनोखे तरीके भी अपना रही हैं. इतना ही नहीं उनके लिए प्रचार करने वालों में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं, जिनमें शबाना आज़मी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं.
Read more »
चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदान, BJP की होगी अग्निपरीक्षालोकसभा चुनाव 2019 में तीन चरण की वोटिंग के बाद चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गए हैं. चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होंगे. कांग्रेस, बीजेपी सहित तमाम राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है.
Read more »
चौथा चरण: अपना किला बचा पाएगी बीजेपी या कांग्रेस करेगी सेंधमारीदेश के 9 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को चौथे चरण में होने वाले मतदान के लिए प्रचार अभियान हफ्तों की अथक मेहनत के बाद शनिवार को थम गया. चौथे चरण का चुनाव जिन सीटों पर होना है उनमें महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, पश्चिम बंगाल की 8, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की 5, राजस्थान की 13 और अनंतनाग निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा शामिल है.
Read more »
लोकसभा चुनावः चौथे चरण में कल 9 राज्यों की 71 सीटों पर प्रत्याशियों की 'परीक्षा'सोमवार को महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओड़िशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान होगा. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जाएंगे. अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है.
Read more »
Lok Sabha elections 2019 Live Updates: 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग शुरू, आसनसोल में TMC पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप– News18 हिंदीLok Sabha elections 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): चौथे चरण के तहत सोमवार को बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान हो रहे हैं.
Read more »
BJP की कड़ी परीक्षा! जिन 72 सीटों पर आज हो रहा मतदान, 2014 में उनमें से NDA ने जीती थीं 56 सीटें, 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है. भाजपा (BJP) और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी. बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस (Congress) को जीत मिली थी जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (छह) और बीजद (छह) जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी. सोमवार को महाराष्ट्र (Maharashtra Election) की 17, राजस्थान (Rajasthan Election) और उत्तर प्रदेश (UP Election) की 13-13, पश्चिम बंगाल (West Bengal Election) की आठ, मध्य प्रदेश एवं ओड़िशा की छह-छह, बिहार (Bihar Election) की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान किया जा रहा है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं. अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है. राजस्थान और मध्य प्रदेश की कुल 54 सीटों पर मतदान की शुरुआत चौथे चरण से हुई है. साल 2014 में इन दोनों राज्यों की कुल 54 सीटों में से 52 पर भाजपा को जीत मिली थी. पिछले साल इन दोनों राज्यों की सत्ता में वापसी कर कांग्रेस ने अपनी स्थिति 2014 के मुकाबले काफी मजबूत कर ली है.
Read more »
Lok Sabha Chunav 2019 Polling: live updates of lok sabha chunav 2019 4th phase voting in up, rajasthan, maharashtra, bihar and other sates - मुंबई के गोरेगांव में मतदान करने के बाद फिल्म अभिनेता और गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन। | Navbharat Timesचौथे चरण के लिए आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, महाराष्ट्र की 17, यूपी और राजस्थान की 13-13 सीटों और पश्चिम बंगाल में 8 सीटों पर वोटिंग होनी है। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग सीट पर इस फेज में भी वोटिंग होगी। चौथे चरण के मतदान से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
Lok Sabha Chunav 2019 Polling: LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 4th Phase Polling in UP, Rajasthan And Maharashtra - महाराष्ट्रः मुंबई के मलाड़ वेस्ट में पोलिंग बूथ नंबर 162 में ईवीएम में खराबी की वजह से मतदान प्रक्रिया रुकी हुई है।चौथे चरण के लिए आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, महाराष्ट्र की 17, यूपी और राजस्थान की 13-13 सीटों और पश्चिम बंगाल में 8 सीटों पर वोटिंग होनी है। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग सीट पर इस फेज में भी वोटिंग होगी। चौथे चरण के मतदान से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 4th Phase Polling in UP, Rajasthan And Maharashtra - जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में पोलिंग बूथ संख्या 111 में मतदान प्रक्रिया जारी।चौथे चरण के लिए आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, महाराष्ट्र की 17, यूपी और राजस्थान की 13-13 सीटों और पश्चिम बंगाल में 8 सीटों पर वोटिंग होनी है। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग सीट पर इस फेज में भी वोटिंग होगी। चौथे चरण के मतदान से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
Lok Sabha elections 2019 Live Updates: 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान, आसनसोल में हिंसा-पथराव के बाद लाठीचार्ज– News18 हिंदीLok Sabha elections 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): चौथे चरण के तहत सोमवार को बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान हो रहे हैं.
Read more »
