Lok Sabha Election: जानें, बिहार-झारखंड की सीटों पर कब होगी वोटिंग

United States News News

Lok Sabha Election: जानें, बिहार-झारखंड की सीटों पर कब होगी वोटिंग
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 36%
  • Publisher: 63%

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में जबकि झारखंड की 14 सीटों पर 4 चरण में डाले जाएंगे वोट IndiaElects

लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में वोटिंग होगी जबकि झारखंड की 14 सीटों पर 4 चरण में वोट डाले जाएंगे. देशभर की लोकसभा सीटों के नतीजे 23 मई को आने हैं और पूरे देश में सात चरणों में चुनाव संपन्न होगा.

पहले चरण में 11 अप्रैल को औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में मतदान होगा जबकि किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में दूसरे चरण यानी 18 अप्रैल को मतदान होगा. झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में 23 अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान होगा जबकि दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर के निर्वाचन क्षेत्रों में 29 अप्रैल को चौथे चरण में मतदान संपन्न होगा. पांचवें चरण के अतंर्गत बिहार की सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर लोकसभा सीट पर 6 मई को मतदान संपन्न होगा. छठे चरण में वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज के आठ निर्वाचन क्षेत्रों में 12 मई को मतदान होगा.हाई प्रोफाइल पटना साहिब के निर्वाचन क्षेत्र के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद और काराकाट में 19 मई को सातवें और अंतिम चरण में मतदान होगा. आम चुनाव के साथ रोहतास जिला के डेहरी विधानसभा क्षेत्र और नवादा विधानसभा क्षेत्रों में भी उप-चुनाव संपन्न होंगे. नवादा विधानसभा सीट आरजेडी विधायक राज बल्लभ यादव और डेहरी विधानसभा सीट इसी दल के विधायक इलियास हुसैन के दोषी ठहराए जाने के बाद खाली हो गई हैं.वहीं, झारखंड की 14 सीटों पर 4 चरणों में वोट डाले जाएंगे. पहले, दूसरे चौथे चरण में झारखंड की किसी भी लोकसभा सीट पर वोटिंग नहीं होगी. यहां 29 अप्रैल के चौथे चरण में लोहरदगा, चतरा, पलामू में वोट डाले जाएंगे. पांचवे चरण में कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग वोट पड़ेंगे. छठे चरण में गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर, सिंहभूम में वोट डाले जाएंगे जबकि सातवें और अंतिम चरण में गोड्ढा, दुमका, राजमहल में वोट डाले जाने हैं. राज्य की 14 में 5 सीट अनुसूचित जनजाति और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एयर इंडिया के विमान में 20 हजार फीट की ऊंचाई पर अटकी 191 यात्रियों की सांसेंएयर इंडिया के विमान में 20 हजार फीट की ऊंचाई पर अटकी 191 यात्रियों की सांसेंदिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट ने फ्रैंकफर्ट के लिए उड़ान भरी थी. जैसे ही विमान राजस्थान एयर स्पेस पहुंचा तभी उसमें हवा का दबाव कम हो गया. जिस समय से दिक्कत आई, उस वक्त प्लेन 20 हजार फीट की ऊंचाई पर था. इससे विमान में सवार 191 यात्रियों की हालत खराब हो गई.
Read more »

मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक आज, शुगर इथेनॉल, गोल्ड पॉलिसी पर फैसला संभव– News18 हिंदीमोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक आज, शुगर इथेनॉल, गोल्ड पॉलिसी पर फैसला संभव– News18 हिंदीयूनिवर्सिटी की नौकरियों में अनसूचित जाति-जनजाति और ओबीसी के लिए आरक्षण लागू करने के नए तरीके '13 पॉइंट रोस्टर' को लेकर विरोध जारी है.
Read more »

नीतीश की DGP को सलाह, कहा- सुर्खियों में रहने की जगह काम पर ध्यान दें..नीतीश की DGP को सलाह, कहा- सुर्खियों में रहने की जगह काम पर ध्यान दें..बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी को नसीहत देते हुए कहा कि वह सुर्खियों में रहने के बजाय प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अधिक ध्यान दें। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं मीडिया से बच कर रहता हूं, मुझे पब्लिसिटी नहीं चाहिए।
Read more »

सरकारी भवनों में RSS की शाखाओं पर बैन लगाने की तैयारी में कमलनाथ सरकारसरकारी भवनों में RSS की शाखाओं पर बैन लगाने की तैयारी में कमलनाथ सरकारलोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) एक बार फिर कांग्रेस के निशाने पर है. मध्य प्रदेश में सरकारी भवनों में संघ की शाखाओं पर बैन लगाने की तैयारी कांग्रेस सरकार ने कर ली है.
Read more »

इमरान खान की कुर्सी पर खतरा, कागजों में छिपाई बेटी का पिता होने की बातइमरान खान की कुर्सी पर खतरा, कागजों में छिपाई बेटी का पिता होने की बातयाचिका में दावा किया गया है कि खान ने 2018 के आम चुनावों के लिए अपने नामांकन पत्र में टायरियन जेड खान व्हाइट के कथित पिता होने की बात छिपाई थी। इसपर याचिकाकर्ता ने लाहौर हाईकोर्ट से मांग की है कि इमरान खान को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य घोषित किया जाए।
Read more »

देश में अंबानी के बेटे की शादी के चर्चे, पर ट्विटर पर उड़ गई मौजदेश में अंबानी के बेटे की शादी के चर्चे, पर ट्विटर पर उड़ गई मौजAkash Shloka Wedding: अंबानी के बेटे के साथ डांस करते बॉलीवुड कलाकारों की तस्वीर को ट्वीट करते हुए एक यूजर ने लिखा- आप लोग ठीक से नाचिए, वरना ये नीचे (डांस फ्लोर) पर गिरे पैसे लेने नहीं दूंगा।
Read more »

BJD Will Reserve 33% Seats for Women, Says Odisha CM Naveen Patnaik ONM-– News18 HindiBJD Will Reserve 33% Seats for Women, Says Odisha CM Naveen Patnaik ONM-– News18 Hindiओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिशा की महिलाएं भारत में महिला सशक्तीकरण की राह पर चलेंगी.
Read more »

चुनाव तारीखों की घोषणा में देरी पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल - Amarujalaचुनाव तारीखों की घोषणा में देरी पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल - Amarujalaचुनाव तारीखों की घोषणा में देरी पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल MahaSangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो Elections LokSabhaElections2019 ElectionCommissionOfIndia narendramodi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:04:13