Lok Sabha Election: दूसरे चरण में केंद्र सरकार के छह मंत्री भी चुनाव मैदान में, कहां-किसे-कौन दे रहा चुनौती?

Union Minister News

Lok Sabha Election: दूसरे चरण में केंद्र सरकार के छह मंत्री भी चुनाव मैदान में, कहां-किसे-कौन दे रहा चुनौती?
Loksabha Election 2024Election 2024Lok Sabha Seats
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 51%

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान में 26 अप्रैल को है। इस चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 88 सीटों के लिए वोट डाले जाने हैं। दूसरे चरण में छह केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर लगी है।

गजेंद्र सिंह शेखावत: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपनी परंपरागत जोधपुर सीट से एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। शेखावत यहां से लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं। 2019 में उन्होंने इस सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत को हराया था। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के करण सिंह से है। 2019 में लोकसभा सीट पर 68.

89% मतदान हुआ था। कैलाश चौधरी: मोदी सरकार के एक और मंत्री कैलाश चौधरी एक बार फिर बाड़मेर सीट से चुनाव मैदान में हैं। कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी 2019 में यहां से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे शियो विधानसभा सीट से विधायक रविन्द्र सिंह भाटी से है। 2019 में बाड़मेर सीट पर 73.30% मतदान हुआ था। 2019 में बाड़मेर सीट पर कैलाश चौधरी ने पूर्व वित्त मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह को हराया था। वीरेंद्र खटीक: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र खटीक मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। 2019 में यहां से भाजपा के वीरेंद्र खटीक जीते थे। 2024 चुनाव में उनका मुकाबला पंकज अहिरवार से है जो कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में टीकमगढ़ सीट पर 66.62%% लोगों ने वोट डाला था। राजीव चंद्रशेखर: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। राजीव कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं। 2019 में तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर जीते थे। उनके सामने इस बार कांग्रेस से शशि थरूर और भाकपा से पन्नियन रवींद्रन हैं। पिछले चुनाव में तिरुवनंतपुरम सीट पर 73.74% लोगों ने वोटिंग की थी। शोभा करंदलाजे: केंद्र सरकार में कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे कर्नाटक की बंगलूरू उत्तर सीट से अपना भाग्य आजमा रही हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में शोभा भाजपा के टिकट पर उडुपी चिकमंगलूर सीट से जीती थीं। वहीं बंगलूरू उत्तर सीट से भाजपा के डीवी सदानंद गौड़ा जीतकर सांसद बने थे। 2024 के चुनाव में शोभा करंदलाजे का मुकाबला कांग्रेस के प्रो. एमवी राजीव गौड़ा से है। 2019 में बंगलूरू उत्तर सीट पर 54.76% लोगों ने अपने मताधिकार इस्तेमाल किया था। वी. मुरलीधरन: विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन की आटिंगल सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। मुरलीधरन महाराष्ट्र से राज्यसभा के सांसद रहे हैं। 2019 में आटिंगल से कांग्रेस के अदूर प्रकाश को सफलता मिली थी। इस बार मुरलीधरन के सामने कांग्रेस से अदूर प्रकाश और माकपा से वी. जॉय हैं। 2019 में आटिंगल सीट पर 74.48% लोगों ने वोटिंग की थी। लोकसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भी मैदान में केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी इसी चरण में चुनाव मैदान में हैं। बिड़ला कोटा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में उन्हें यहां से जीत मिली थी। छत्तसीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इसी चरण में मैदान में हैं। बघेल राजनांदगांव सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। 2019 में यहां से भाजपा के संतोष पांडे जीते थे। इस बार भी पांडे भाजपा उम्मीदवार हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Loksabha Election 2024 Election 2024 Lok Sabha Seats Loksabha Hot Seats Phase Two Election Phase 2 Election Rajeev Chandrasekhar Gajendra Singh Shekhawat Election News In Hindi Election News In Hindi Election Hindi News लोकसभा चुनाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok Sabha Election: पहले चरण में मोदी सरकार के आठ मंत्री भी मैदान में, कहां-किसे-कौन दे रहा चुनौती?Lok Sabha Election: पहले चरण में मोदी सरकार के आठ मंत्री भी मैदान में, कहां-किसे-कौन दे रहा चुनौती?Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों के लिए मतदाता वोट डालेंगे। इसके साथ ही कुल 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।
Read more »

Lok sabha Election 2024: हरियाणा की सबसे हॉट सीट, ससुर को टक्कर दे रहीं दो बहुएं... एक ही परिवार के 3 सदस्यों में मुकाबलाLok sabha Election 2024: हरियाणा की सबसे हॉट सीट, ससुर को टक्कर दे रहीं दो बहुएं... एक ही परिवार के 3 सदस्यों में मुकाबलाLok sabha Election 2024: 26 अप्रैल को देश में लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के लिए मतदान होना है...ऐसे में हरियाणा की हिसार सीट काफी चर्चाओं में बनी हुई है...
Read more »

लोकसभा चुनाव: आज थम जाएगा दूसरे चरण का प्रचार, 13 राज्यों की 89 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदानलोकसभा चुनाव: आज थम जाएगा दूसरे चरण का प्रचार, 13 राज्यों की 89 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदानदूसरे चरण में कई अहम उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें केरल की वायनाड सीट भी शामिल हैं, जहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं।
Read more »

प्रियंका गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, सोनिया गांधी के गले में कभी मंगलसूत्र नहीं देखाप्रियंका गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, सोनिया गांधी के गले में कभी मंगलसूत्र नहीं देखाAjmer Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के रण में दूसरे चरण का प्रचार आज थम गया दूसरे चरण Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Lok Sabha Election 2024: दूसरे रण में मोदी के ये चार मंत्री, कौन कहां से लड़ रहा चुनाव? राजस्‍थान में एक निर्दलीय ने बढ़ाई सबकी टेंशनLok Sabha Election 2024: दूसरे रण में मोदी के ये चार मंत्री, कौन कहां से लड़ रहा चुनाव? राजस्‍थान में एक निर्दलीय ने बढ़ाई सबकी टेंशनLok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान कल यानी शुक्रवार 26 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण में 13 राज्‍यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार मंत्री और दो पूर्व मुख्‍यमंत्री भी चुनावी मैदान में है। पढ़िए लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में कौन-कौन से केंद्रीय मंत्री और किस लोकसभा सीट से...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:35:22