Lok Sabha Speaker: 18वीं लोकसभा का संसद सत्र 24 जून से होगा शुरू, जानें कब तक चलेगा और क्या-क्या होगा.
Lok Sabha Speaker : मोदी सरकार 3.0 एक्शन मोड में नजर आ रही है. पीएम मोदी के शपथ लेने के बाद से ही वह अपने 100 दिन के एजेंडे पर काम करते भी दिख रहे हैं. किसानों को लेकर उन्होंने सबसे पहले आदेश पारित किया और इसके बाद से ही लगातार आगे की रणनीति पर काम हो रहा है.
दरअसल पीएम मोदी ने पहले ही कह दिया था कि एनडीए के अब तक के 10 वर्ष सिर्फ ट्रेलर थे असली पिक्चर अभी बाकी है. इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आ गई है. संसद के विशेष सत्र की तारीख सामने आ चुकी है. जी हां मोदी सरकार के ज्यादातर बड़े फैसले यहीं से होकर गुजरते हैं. ऐसे में संसद के विशेष सत्र पर भी सभी की निगाहें टिकी रहेंगी. Union Minister of Parliamentary Affairs Kiren Rijiju says, 'First Session of 18th Lok Sabha is being summoned from 24.6.24 to 3.7.24 for oath/affirmation of newly elected Members, Election of Speaker, President’s Address and discussion thereon. 264th Session of Rajya Sabha will… pic.twitter.com/1c9iFrkgMMकब शुरू होगा संसद का विशेष सत्रमोदी सरकार में केंद्रीय संसद मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने साफ कर दिया है कि पार्लियामेंट का स्पेशल सेशल कब से शुरू हो रहा है. रिजिजू के मुताबिक, 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून 2024 से शुरू हो रहा है. यह सत्र जुलाई की 3 तारीख तक चलेगा. इस दौरान नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा. यह भी पढ़ें - Naidu Oath Ceremony: नायडू कैबिनेट में किन नामों को मिलेगी जगह, 25 मंत्री लेंगे शपथ, पवन कल्याण हो सकते हैं डिप्टी CM इस दौरान राष्ट्रपति का अभिभाषण भी होगा. इसके साथ ही उस पर चर्चा भी होगी. इसके साथ ही राज्यसभा का 264वां सत्र भी शुरू होने जा रहा है. इसकी तारीख 27 जून 2024 बताई गई है. यह सत्र भी 3 जुलाई 2024 तक चलेगा. कब होगा लोकसभा स्पीकर का चुनावकेंद्रीय संसदीय मंत्री किरण रिजिजू ने अपने पोस्ट में ये तो लिखा है कि इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा, हालांकि इसको लेकर तारीख साझा नहीं की गई है. माना जा रहा है कि 24 जून को सत्र शुरू होगा और इसमें सबसे पहले नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी. इसके बाद यानी 25 या 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव हो सकता है.
Parliament Session Special Session Of Parliament Lok Sabha Speaker Election Kiren Rijiju Lok Sabha Election Result 2024 BJP Congress Leader Of Opposition न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Election: बहुमत नहीं मिला तो क्या करेगी बीजेपी, अमित शाह ने बताया प्लान बीLok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को नहीं मिला बहुमत तो क्या होगा अगला कदम से लेकर केजरीवाल की जमानत तक जानें क्या बोले केंद्रीय मंत्री अमित शाह
Read more »
Lok Sabha Election 2024: आज पांचवें चरण के मतदान का आखिरी दिनLok Sabha Election 2024: 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान होगा। पांचवें चरण के प्रचार Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
धनबादः सियासी उबाल और ध्रुवीकरण, ढुलू महतो और अनुपमा सिंह में किसका पलड़ा भारी?Dhanbad Lok Sabha Election 2024: झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों में से धनबाद का चुनाव (Dhanbad Lok Sabha Election 2024) इस बार कई वजहों से सुर्खियों में है.
Read more »
Lok Sabha Election/Chunav Results 2024 Date: कैसे और कहां देख पाएंगे लोकसभा चुनाव के ताजा नतीजे? यहां मिलेगी पल-पल की अपडेटLok Sabha Election/Chunav Results 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम लाइव देखने का तरीका जानें...
Read more »
Gujarat Lok Sabha Election Result 2024 Constituency Wise : गुजरात की एक-एक सीट के नतीजे, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेटGujarat Lok Sabha Election Result 2024 Constituency Wise, Seats Wise List (गुजरात लोकसभा चुनाव परिणाम 2024- क्षेत्रवार): गुजरात में सभी 26 सीटों के नतीजों का ऐलान आज होगा।
Read more »
Lok Sabha Speaker: मोदी के तीसरे कार्यकाल में कौन होगा लोकसभा स्पीकर? जानें रेस में किन लोगों के नामLok Sabha Speaker: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कौन होगा लोकसभा स्पीकर, जानें किन नामों पर हो रही चर्चा
Read more »
