Bihar News : शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने दरभंगा में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला था। रविवार को लालू प्रसाद ने उनपर पलटवार किया है।
लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप की सियासत जारी है। शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने दरभंगा में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला था। आज यानी रविवार को लालू प्रसाद ने उनपर पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर 10 प्वाइंट लिखकर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। लालू प्रसाद ने लिखा कि यह चुनाव मरने की नहीं ज़िंदा रहने की लड़ाई का चुनाव है। उन्होंने लिखा कि देश की 140 करोड़ जनता गंभीरता से काफी चीजें सोच रही है। लालू ने जो लिखा वह अमर उजाला आपको जस के तस पढ़ा रहा.
..। लालू ने लिखा कि देश की 140 करोड़ जनता गंभीरता से यह सोच रही है कि अगर... मोदी सरकार आया तो संविधान खत्म कर देगा। मोदी सरकार आया तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा मोदी सरकार आया तो आरक्षण समाप्त कर देगा। मोदी सरकार आया तो युवा बिन नौकरी मर जाएगा मोदी सरकार आया तो तो नौजवान बिन रोज़गार मर जाएगा। मोदी सरकार आया तो आम आदमी महंगाई से मर जाएगा मोदी सरकार आया तो पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भी अग्निवीर लागू कर देंगे। मोदी सरकार आया तो किसान अपना अधिकार मांगते मांगते मर जाएगा। मोदी सरकार आया तो इनके 10 वर्षों से अधिक नफरत एवं विभाजन और अधिक बढ़ जाएगा। मोदी सरकार आया तो 10 वर्षों में बर्बाद संवैधानिक संस्थाओं की बची-खुची स्वायत्तता भी खत्म हो जाएगी। बिहार सरकार ने मंत्री ने दिया यह जवाब वहीं लालू के बयान के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार के करीबी और बिहार सरकार ने करीबी मंत्री विजय चौधरी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि संविधान कहां खतरे में है? कौन ऐसी बात हो रही है जो संविधान के अनुरूप नहीं है। अभी तो चुनाव हो रहा है। राजद, पीएम और सीएम सभी अपने पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। वोट मांगना संविधान खतरे में डालना होता है क्या? विपक्ष के लोग जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे।
Lalu Prasad Yadav Bihar Politics Modi Government Rjd Lalu Yadav Lok Sabha Elections Nitish Kumar Vijay Kumar Chaudhary Bihar News In Hindi Latest Bihar News In Hindi Bihar Hindi Samachar बिहार न्यूज लालू प्रसाद यादव बिहार की राजनीति मोदी सरकार राजद लालू यादव मोदी की चुनावी सभा लोकसभा चुनाव नीतीश कुमार विजय कुमार चौधरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Election 2024: मोदी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत दाव पर, जानें चुनावी समीकरणLok Sabha Election 2024: मोदी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत दाव पर, जानें चुनावी समीकरण
Read more »
Prajwal Revanna Videos पर मोदी सरकार को घेरने में जुटा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- ये सेक्स स्कैंडल नहीं, मास रेप का मामलाRahul Gandhi Lok Sabha Chunav: राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की चुनाव प्रचार कमान अपने हाथों में ली हुई है। वह लगातार मोदी सरकार पर हमले बोल रहे हैं।
Read more »
लोकसभा चुनाव: लालू प्रसाद यादव ने कहा...यह चुनाव मरने का नहीं ज़िंदा रहने की लड़ाई का चुनाव हैआरजेडी सुप्रीमो ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, यह चुनाव मरने का नहीं जिंदा रहने की लड़ाई का चुनाव है।
Read more »
