पीएम मोदी पंजाब के दो दिवसीय चुनावी दौरे के तहत गुरुवार को पटियाला में रैली को संबोधित करेंगे। अगले दिन शुक्रवार को गुरदासपुर और जालंधर में उनकी रैलियां होनी हैं। किसान संगठनों ने प्रधानमंत्री की रैलियों का विरोध करने की धमकी दी है जिसे देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटियाला के पोलो मैदान में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे...
इन्द्रप्रीत सिंह, पटियाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब के दो दिवसीय चुनावी दौरे के तहत गुरुवार को पटियाला में रैली को संबोधित करेंगे। अगले दिन शुक्रवार को गुरदासपुर और जालंधर में उनकी रैलियां होनी हैं। किसान संगठनों ने प्रधानमंत्री की रैलियों का विरोध करने की धमकी दी है, जिसे देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटियाला के पोलो मैदान में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। रैली स्थल पर दो हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात एडीजीपी पीके सिन्हा की देखरेख में चार जिलों के एसएसपी के साथ ही दो हजार पुलिस कर्मचारियों को रैली स्थल पर तैनात किया गया है। डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, एसओजी, स्पेशल कमांडो व पैरामिलिटरी फोर्स को भी तैनात किया गया है। पटियाला से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर भाजपा की प्रत्याशी हैं, जिनसे किसान संगठनों की ज्यादा नाराजगी है। पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरत रही बता दें, पंजाब में विधानसभा चुनावों से पूर्व पांच जनवरी, 2022 को प्रधानमंत्री मोदी फिरोजपुर में 42,750 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए आ रहे थे तो किसानों के धरने के कारण उनके काफिले को 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर रोकना पड़ा था। बाद में उन्हें वापस लौटना पड़ा था। उसके बाद पीएम पहली बार पंजाब आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरत रही है। बुधवार को शंभू बार्डर पर धरने के सौ दिन पूरे होने पर जुटे संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की कि वह प्रधानमंत्री का पंजाब आने पर विरोध करेगा लेकिन पटियाला के अलावा गुरदासपुर और जालंधर में होने वाली रैलियों को बाधित नहीं करेगा। प्रधानमंत्री के सामने विरोध दर्ज कराना उद्देश्य मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हमारा उद्देश्य अपनी उन मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के सामने विरोध दर्ज कराना है जो उन्होंने मान ली थीं लेकिन लागू नहीं कीं। हम काफिलों के रूप में प्रधानमंत्री की रैली की ओर जाएंगे जहां भी प्रशासन रोकेगा, वहीं बैठकर विरोध दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि मोर्चा भाजपा के सभी प्रत्याशियों का 28 मई को घेराव करेगा और दो जून को नई रणनीति की घोषणा की जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा पांच जगह से पटियाला करेगा कूचउधर, संयुक्त किसान मोर्चा ने भी प्रधानमंत्री के पटियाला दौरे का कड़ा विरोध करने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास करेंगे 37 किसान संगठनों पर आधारित संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में दोपहर तीन बजे पटियाला जिले में पांच स्थानों पर किसान इकट्ठा होकर पटियाला को रवाना होंगे। किरती किसान यूनियन के रमिंदर सिंह और भारतीय किसान यूनियन शादीपुर के बूटा सिंह ने कहा है कि वे अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास करेंगे।.
इन्द्रप्रीत सिंह, पटियाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब के दो दिवसीय चुनावी दौरे के तहत गुरुवार को पटियाला में रैली को संबोधित करेंगे। अगले दिन शुक्रवार को गुरदासपुर और जालंधर में उनकी रैलियां होनी हैं। किसान संगठनों ने प्रधानमंत्री की रैलियों का विरोध करने की धमकी दी है, जिसे देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटियाला के पोलो मैदान में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। रैली स्थल पर दो हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात एडीजीपी पीके सिन्हा की देखरेख में चार जिलों के एसएसपी के साथ ही दो हजार पुलिस कर्मचारियों को रैली स्थल पर तैनात किया गया है। डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, एसओजी, स्पेशल कमांडो व पैरामिलिटरी फोर्स को भी तैनात किया गया है। पटियाला से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर भाजपा की प्रत्याशी हैं, जिनसे किसान संगठनों की ज्यादा नाराजगी है। पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरत रही बता दें, पंजाब में विधानसभा चुनावों से पूर्व पांच जनवरी, 2022 को प्रधानमंत्री मोदी फिरोजपुर में 42,750 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए आ रहे थे तो किसानों के धरने के कारण उनके काफिले को 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर रोकना पड़ा था। बाद में उन्हें वापस लौटना पड़ा था। उसके बाद पीएम पहली बार पंजाब आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरत रही है। बुधवार को शंभू बार्डर पर धरने के सौ दिन पूरे होने पर जुटे संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की कि वह प्रधानमंत्री का पंजाब आने पर विरोध करेगा लेकिन पटियाला के अलावा गुरदासपुर और जालंधर में होने वाली रैलियों को बाधित नहीं करेगा। प्रधानमंत्री के सामने विरोध दर्ज कराना उद्देश्य मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हमारा उद्देश्य अपनी उन मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के सामने विरोध दर्ज कराना है जो उन्होंने मान ली थीं लेकिन लागू नहीं कीं। हम काफिलों के रूप में प्रधानमंत्री की रैली की ओर जाएंगे जहां भी प्रशासन रोकेगा, वहीं बैठकर विरोध दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि मोर्चा भाजपा के सभी प्रत्याशियों का 28 मई को घेराव करेगा और दो जून को नई रणनीति की घोषणा की जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा पांच जगह से पटियाला करेगा कूचउधर, संयुक्त किसान मोर्चा ने भी प्रधानमंत्री के पटियाला दौरे का कड़ा विरोध करने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास करेंगे 37 किसान संगठनों पर आधारित संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में दोपहर तीन बजे पटियाला जिले में पांच स्थानों पर किसान इकट्ठा होकर पटियाला को रवाना होंगे। किरती किसान यूनियन के रमिंदर सिंह और भारतीय किसान यूनियन शादीपुर के बूटा सिंह ने कहा है कि वे अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास करेंगे।
Lok Sabha Election Lok Sabha Election News Lok Sabha Election News Lok Sabha Election In India Election News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री मोदी 14 मई को करेंगे वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिलLok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी की आज यूपी में दो रैली
Read more »
बारामती: महाराष्ट्र का वो इलाका जहां 75 सालों में भी 'पानी नहीं पहुंचा'Baramati Lok Sabha Election: महाराष्ट्र (Maharashtra) की बारामती लोकसभा (Baranati Lok Sabha) के कम से कम 24 गांव सबसे बुनियादी मांग - पानी की आपूर्ति के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.
Read more »
वाराणसी लोकसभा सीट से बसपा-सपा का नहीं खुला खाता, पीएम मोदी के आने से बनी हॉट सीट, जानें सबकुछVaranasi Lok Sabha Seat: वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम नरेंद्र मोदी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतरेंगे।
Read more »
कांग्रेस, लेफ्ट और TMC ने बंगाल को कैसे तबाह किया, हमारा हावड़ा इसका साक्षी है: PM मोदीLok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को कांग्रेस, टीएमसी और वामदलों पर जमकर निशाना साधा...पीएम बंगाल के हावड़ा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे.
Read more »
Lok Sabha Election: आज पटना में PM मोदी का रोड शोLok Sabha Election: बिहार की राजधानी पटना में पीएम मोदी आज शाम रोड शो करने वाले हैं। 24 के रण में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो, रथ पर CM योगी भी मौजूद, 6 KM लंबा है प्रोग्रामLok Sabha Election 2024: देश में एक ओर जहां लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी है, वहीं पीएम मोदी वाराणसी में रोड शो कर रहे हैं.
Read more »
