इंडिया टुडे एक्सिस के सर्वे के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 21 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। ExitPolls ExitPoll2019 May23WithJagran LokSabhaElections2019
Lok Sabha elections 2019 के Exit Polls के रुझानों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया जा रहा है। वहीं यूपीए को 150 से कम सीटों पर सिमटता दिखाया जा रहा है। Exit Polls के रुझान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दावों को सही साबित करते नजर आ रहे हैं। Lok Sabha Election 2019 के तहत सातवें चरण के मतदान में 60 फीसद से ज्यादा मतदान हुआ है। इसके साथ ही करीब डेढ़ महीने से चली आ रही चुनावी प्रक्रिया पर विराम लग गया है। मतदान खत्म होते ही Exit Polls के रुझान आने शुरू हो गए। बता दें कि चुनाव परिणाम तो 23 मई को ही आएंगे, लेकिन Exit Polls से भावी सरकार की एक तस्वीर तो बनती दिखती ही है.
..- पश्चिम बंगाल में भाजपा की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। ABP नील्सन के एग्जिट पोल में भाजपा को पश्चिम बंगाल में 16 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस को 2 सीटें मिलती नजर आ रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए ये बड़ा झटका साबित हो सकता है। - ABP नील्सन के एग्जिट पोल मुताबिक, बिहार में भाजपा-जेडीयू का बठबंधन आरजेडी और अन्य पार्टियों को काफी पीछे छोड़ता नजर आ रहा है। यहां भाजपा-जेडीयू को 40 में से 34 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। - रिपब्लिक के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 287 सीटों के साथ बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं, यूपीए को 124 और अन्य कौर 127 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। - जम्मू-कश्मीर में अनुमान के मुताबिक, यूपीए को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां लोकसभा की कुल 6 सीट हैं। यूपीए के खाते में 4 सीटें आ सकती हैं। पिछली बार यूपीए का सूबे में खाता तक नहीं खुला था। वहीं, भाजपा के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही हैं। 2014 में भाजपा ने यहां से 3 सीटें जीती थीं। साफ है उसे एक सीट का नुकसान हो सकता है। 2014 में 3 सीटें जीतने वाली महबूबा मुफ्ती की पीडीपी को इस बार एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है। - कर्नाटक में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर होता दिख रहा है। इंडिया टुडे एक्सिस के सर्वे के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 21 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। उधर, यूपीए को 3 से 6 और अन्य को एक सीट मिलती दिख रही है। - टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल के अनुसार, केरल में पहली बार भाजपा खाता खोलने में कामयाब हो सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, यूपीए को इस बार 3 सीटों का फायदा हो सकता है, उसके खाते में 15 सीटें आ सकती हैं। पिछली बार यूपीए को यहां 12 सीटें मिली थीं। भाजपा की करें तो वो केरल में पहली बार खाता खोलते दिख रही है, उसे 1 सीट मिल सकती है। केरल में भाजपा के वोट शेयर में जबरदस्त उछाल का अनुमान है। -एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में एनडीए को 48 में से 34 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। यहां भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। इसके अलावा कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 14 सीटें मिलने के अनुमान हैं। - इंडिया टुडे ऐक्सिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में भी भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां भाजपा को 11 में से 7-8, कांग्रेस को 3-4 और अन्य को कोई सीट मिलती नहीं दिख रही है। हालांकि, ये परिणाम नहीं सिर्फ रुझान हैं और तस्वीर 23 मई को बदल भी सकती है। - मध्य प्रदेश से भाजपा के लिए खुशखबरी आ रही है। इंडिया टुडे ऐक्सिस के सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 26-28, कांग्रेस को 01-03 और अन्य पार्टियों को कोई सीट मिलती नहीं दिख रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश में इस समय कांग्रेस की सरकार है। - INDIA TODAY-MY AXIS के अनुसार, राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी 25 में से 23 सीट जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस सिर्फ दो सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। - INDIA TODAY-MY AXIS के सर्वे के मुताबिक, कुल 542 सीटों में से 123 पर रुझान आ चुके हैं। यहां यूपीए को 53 एनडीए को 29 और अन्य को 41 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। - C-Voter के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए को 287, यूपीए को 128 और अन्य को 87 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। हालांकि, यहां भी एनडीए सरकार बनाती नजर आ रही है। कांग्रेस के दावे यहां भी फीके पड़ते दिख रहे हैं। - एबीपी न्यूज-नील्सन के सर्वे में उत्तर प्रदेश में महागठबंधन भारी बढ़त बनाता दिख रहा है और भारतीय जनता पार्टी को झटका लग रहा है। उत्तर प्रदेश में इस बार बसपा और सपा एक साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। - महाराष्ट्र में एनडीए को एग्जिट पोल में नुकसान होता दिख रहा है। 48 लोकसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में एडीए ने पिछली बार 42 सीटें जीती थीं और यूपीए को 6 सीटें मिली थीं। हालांकि, इस बार टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 38 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है, जबकि यही नुकसान UPA में बढ़त के तौर पर जुड़कर उसकी सीटों की संख्या 10 तक पहुंचा सकता है। - टाइम्स नाउ और वीएमआर के सर्वे के मुताबिक, 29 सीटों वाले मध्य प्रदेश में 2014 में बीजेपी को 27 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं। इस बार राज्य की सत्ता भले ही कांग्रेस को मिल गई हो पर वह लोकसभा चुनावों में बीजेपी का ज्यादा नुकसान नहीं कर सकी है। टाइम्स नाउ की मानें तो इस बार BJP को 21 और कांग्रेस को 8 सीटें मिल सकती हैं। - बिहार में टाइम्स नाउ वीएमआर के मुताबिक, 40 सीटों वाले बिहार में NDA की सीटें घट सकती हैं। यहां कांग्रेस की अगुआई वाले UPA को पिछले चुनाव की तुलना में सीधे तौर पर 5 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। 42.78 फीसदी वोटों के साथ कांग्रेस+ को 15 सीटें मिल सकती हैं, जबकि 2.98 फीसद वोट शेयरों की कमी के साथ BJP+ को 25 सीटें मिल सकती हैं।- टाइम्स नॉउ और वीएमआर के रूझानों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इस सर्वे में 306 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है। रुझानों में अन्य को 104 सीटें मिलने का दावा किया है। - पिछले लोकसभा चुनाव में अधिकतर एग्जिट पोल में दावा किया गया था कि एनडीए, 10 साल से सत्तारूढ़ कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने में सफल होगी। हालांकि एक एजेंसी के अलावा किसी ने बीजेपी की इतनी बड़ी जीत का दावा नहीं किया था। उस वक्त एग्जिट पोल में कांग्रेस को करीब 100 सीट मिलने का दावा किया गया था, लेकिन कांग्रेस 44 पर सिमट गई। वहीं बीजेपी को अनुमान से परे 282 और एनडीए को 336 सीटें मिलीं थीं। बता दें एजेंसी ने बीजेपी को 291 और एनडीए को 340 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। - एग्जिट पोल के रिजल्ट और वोटिंग के असली रिजल्ट कभी कभी समानांतर चलते हैं तो कभी बिल्कुल अलग हो जाते हैं। तमिलनाडु चुनाव 2015, बिहार विधानसभा 2015 में यग गलत साबित हुए थे। वहीं साल 2004 लोकसभा चुनाव में सभी एग्जिट पोल फेल हुए और कांग्रेस ने सरकार बनाई। उसके बाद साल 2014 में सही साबित हुए, क्योंकि लोक सभा चुनाव में मोदी लहर का अनुमान एग्जिट पोल्स में दिखा था।के साथ खास बातचीत में C-Voter के यशवंत देशमुख ने एग्जिट पोल करवाने और उसकी सत्यता को लेकर बातचीत की। उन्होंने एग्जिट पोल, उसके सैंपलर साइज, सीटों के निर्धारण को लेकर बात की।ज्यादा से ज्यादा लोग तक पहुंचना हमारा उद्देश्य होता है। साढे पांच लाख से अधिक मतदाताओं से बात करके देश का रुझान तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि सटीक रुझान हासिल करने के लिए हर वर्ग के आधार पर साक्षात्कार किए जाते हैं। - चुनावी सर्वे से होकर ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आते हैं। एग्जिट पोल में एक सर्वे के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश की जाती है कि आखिर चुनाव परिणाम किसके पक्ष में आ रहे हैं। एग्जिट पोल हमेशा वोटिंग पूरी होने के बाद ही दिखाए जाते हैं। इसका मतलब यह है कि सभी चरण के चुनाव होने के बाद ही इसके आंकड़े दिखाए जाते हैं। ऐसा नहीं है कि हर चरण के बाद एक्जिट पोल दिखा दिया जाए। वोटिंग के दिन जब मतदाता वोट डालकर निकल रहा होता है, तब उससे पूछा जाता है कि उसने किसे वोट दिया। इस आधार पर किए गए सर्वेक्षण से जो व्यापक नतीजे निकाले जाते हैं, इसे ही एग्जिट पोल कहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 फरवरी 1967 को पहली बार नीदरलैंड में इसका इस्तेमाल किया था।लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 69.50 फीसद मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में 69.44 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। तीसरे चरण में 68.40 फीसद वोटर मतदान केंद्रों तक पहुंचे और चौथे चरण में 65.51 लोगों ने मतदान किया। पांचवें चरण में 64.21 फीसद लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया जबकि छठे चरण में 63.48 फीसद मतदान हुआ।आखिरी चरण में 19 मई को आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान के अंतिम चरण में कुल 918 उम्मीदवार चुनाव मैदान में। आखिरी चरण में पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार व मध्य प्रदेश की आठ-आठ, हिमाचल की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ की इकलौती सीट पर मतदान हो रहा है।लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 12 मई को राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों समेत सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए 63.48 फीसद मतदान हुआ। दिल्ली में 60.21 फीसद वोटिंग हुई। हालांकि, पिछली बार यहां 65 फीसद मतदान हुआ था। हिंसा के बीच इस चरण में भी सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ। छठे चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा की 543 सीटों में से 483 सीटों के लिए मतदान खत्म हो गया।बंगाल में हिंसा की घटनाओं के बीच सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। सात राज्यों की 51 सीटों पर औसत 62.5 फीसद मतदान हुआ। बंगाल में इस चरण में भी लगभग 74 फीसद वोट पड़े। मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड में भी अच्छा मतदान हुआ। वहीं बिहार व उत्तर प्रदेश में कुछ कम वोट पड़े। जम्मू-कश्मीर में लद्दाख सीट केलिए 64 फीसद मतदान हुआ। पांचवें चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही लोकसभा की 543 सीटों में से 424 सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया।लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, चौथे चरण में 64 फीसदी मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 66.46 फीसद मतदान दर्ज किया गया। महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान हुआ। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी मतदान हुआ। अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया गया।लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 13 राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों की 117 सीटों के लिए लगभग 66 फीसद वोट पड़े। पश्चिम बंगाल में कई जगह भारी हिंसा के बीच सर्वाधिक 80 फीसद मतदान दर्ज किया गया था। तीसरे चरण में मुर्शिदाबाद के बालीग्राम में बूथ के बाहर दो गुटों में भिड़ंत हो गई, जिसमें मतदान कर वापस लौट रहे तियारुल शेख की मौत हो गई।दूसरे चरण में एक केंद्र शासित प्रदेश सहित कुल 12 राज्यों की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में 66 फीसद मतदान दर्ज किया गया। दूसरे चरण में लोकसभा की 97 सीटों पर चुनाव होने थे, लेकिन तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर बड़े पैमाने पर नकदी जब्त होने के बाद यहां का चुनाव रद कर दिया गया था। उधर, कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को देखते हुए त्रिपुरा पूर्व सीट का चुनाव स्थगित कर दिया गया।18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर हुआ मतदान। आंध्र प्रदेश में हिंसा के कारण तीन लोगों की मौत। कुल 14 करोड़ मतदाताओं में से इस चरण में 58 से 60 फीसद ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। - चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक चुनाव खत्म होने के आधे घंटे बाद ही एग्जिट पोल्स जारी किए जा सकते हैं। - एग्जिट पोल एक तरह का सर्वे होता है जिसे कुछ कंपनियां और संस्थान मिलकर कराते हैं। वोट देकर निकलने के ठीक बाद मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया। - एग्जिट पोल सीधे तौर पर संकेत देते हैं कि अगली सरकार किसकी होने वाली है। हालांकि, ये जरूरी नहीं कि एग्जिट पोल ठीक ही हों कई बार ये गलत भी साबित हुए हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Chunav 2019 LIVE UPDATES - मैंने गरीबी और पिछड़ेपन के दर्द को भुगता है। इसलिए मैं नहीं चाहता कि आपके बच्चों को विरासत में पिछड़ापन मिले।लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों में घमासान जारी है। सारे दल अंतिम चरण में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने की जुगत में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश, बिहार और चंडीगढ़ में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, बीजेपी चीफ अमित शाह आज कोलकाता में रोड शो करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज एमपी में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इस समय यूपी के बलिया में रैली को संबोधित कर रहे हैं। चुनावी हलचल की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
Lok Sabha Chunav 2019 LIVE UPDATES - पहले की सरकार 2G घोटालों में व्यस्त रहती थी और 4G को देश के गरीबों तक पहुंचाया है। आज दुनिया में सबसे इंटरनेट भारत में मिलता है।लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों में घमासान जारी है। सारे दल अंतिम चरण में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने की जुगत में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश, बिहार और चंडीगढ़ में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, बीजेपी चीफ अमित शाह आज कोलकाता में रोड शो करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज एमपी में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इस समय यूपी के बलिया में रैली को संबोधित कर रहे हैं। चुनावी हलचल की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
Lok Sabha Chunav 2019 LIVE UPDATES - देखिए, जब मीडिया के सवालों पर बोले मणिशंकर अय्यर- 'मैं उल्लू हूं लेकिन इतना बड़ा उल्लू नहीं हूं।'लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों में घमासान जारी है। सारे दल अंतिम चरण में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने की जुगत में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश, बिहार और चंडीगढ़ में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, बीजेपी चीफ अमित शाह आज कोलकाता में रोड शो करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज एमपी में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इस समय बिहार के बक्सर में रैली को संबोधित कर रहे हैं। चुनावी हलचल की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
Lok Sabha Chunav 2019 LIVE UPDATES - हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली रद्द कर दी गई है, क्योंकि कांगड़ा हवाई अड्डे से उनका हेलिकॉप्टर टेक ऑफ नहीं कर सका। आईएमडी ने कांगड़ा-सुंदरनगर के बीच खराब मौसम का अनुमान ललोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों में घमासान जारी है। सारे दल अंतिम चरण में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने की जुगत में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश, बिहार और चंडीगढ़ में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, बीजेपी चीफ अमित शाह आज कोलकाता में रोड शो करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज एमपी में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इस समय बिहार के सासाराम में रैली को संबोधित कर रहे हैं। चुनावी हलचल की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
Lok Sabha Chunav 2019 LIVE UPDATES - अमरावतीः डीएमके के कोषाध्यक्ष दुरई मुरुगन ने आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात।लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों में घमासान जारी है। सारे दल अंतिम चरण में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने की जुगत में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश और बिहार में रैलियों को संबोधित किया। इसके बाद अब वह चंडीगढ़ में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, बीजेपी चीफ अमित शाह आज कोलकाता में रोड शो करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज एमपी में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। चुनावी हलचल की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
Lok Sabha Chunav 2019 LIVE UPDATES - पश्चिम बंगालः कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो।लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों में घमासान जारी है। सारे दल अंतिम चरण में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने की जुगत में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश और बिहार में रैलियों को संबोधित किया। इसके बाद अब वह चंडीगढ़ में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, बीजेपी चीफ अमित शाह आज कोलकाता में रोड शो करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज एमपी में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। चुनावी हलचल की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
3 साल की बच्ची के रेप में आरोपी के परिवार को गांव छोड़ने को कहापड़ोसियों ने कश्मीर में 3 साल की बच्चे से रेप के लिए आरोपी और उसके परिवार वालों को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही, उन्हें गांव छोड़कर जाने के लिए कहा है।
Read more »
election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 15th may 2019 - 2014 से पहले आतंकी देश में हमले करते रहे, लेकिन ये लोग सिर्फ बयान देते रहे। आपके इस चौकीदार ने पाकिस्तान से आतंकियों से मिल रहे घाव को सहने से इनकार कर दिया: पीएम मोदी, बिहार के पालीगंज में | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों में घमासान जारी है। पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा को लेकर सियासत गरमा गई है। रोड शो में पत्थरबाजी और झड़प के मामले में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टीएमसी पर आरोप लगाए। उन्होंने हिंसा और ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने में टीएमसी को दोषी बताया। शाम को ममता बनर्जी मार्च निकालेंगी। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार, झारखंड और बंगाल में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं काग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब में जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनावी हलचल की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
को-लोकेशन मामले में सेबी के आदेश को चुनौती देगी NSE, बोर्ड बैठक में फैसलाएनएसई, को-लोकेशन के मामले में सेबी के आदेश को सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल SAT में चुनौती देगी. कंपनी के बोर्ड ने गुरुवार को हुई बैठक में ये फैसला किया है. बोर्ड के मुताबिक एक्सचेंज के पास खुद को निर्दोष साबित करने के ठोस आधार हैं.
Read more »
#ZeeMahaExitPoll: यूपी में बीजेपी को बड़ा नुकसान, ABP-NEILSON सर्वे में गठबंधन को 56 सीटेंलोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी रण में सभी की नजरें उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई हैं. ABP-NEILSON सर्वे में यूपी में बीजेपी को बड़ा नुकसान हो सकता है.
Read more »
