Lok Sabha Election 2024: झारखंड के सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मी को रवाना कर दिया गया है.
Lok Sabha Election 2024 : नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टी रवाना, सेना के हेलीकॉप्टर से भेजे गए मतदान कर्मी Lok Sabha Election 2024 : झारखंड के सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मी को रवाना कर दिया गया है.
Bollywood Actors From Bihar: शत्रुघ्न सिन्हा से पंकज त्रिपाठी तक, बिहार ने दिए हैं कई दिग्गज बॉलीवुड सितारेDeoghar Tourist Place: बैद्यनाथ मंदिर के साथ देवघर में इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लानCoconut Farming: बिहार के किसान कर सकेंगे नारियल की बागवानी, जानें योजना की प्रक्रियासिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान होने वाला है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. इधर शनिवार शाम 5 बजे सभी पार्टियों का चुनावी जनसभा व प्रचार का शोर भी थम गया है. पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कपील चौधरी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जिले भर के सभी अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में हवाई मार्ग से 78 मतदान कर्मी के अलावा सड़क व ट्रेन मार्ग से कुल 518 मतदान कर्मियों को रवाना कर दिया गया है. इसके लिए सेना के चार हेलीकॉप्टर लगाये गए थे. प्राथमिकता के आधार पर सबसे ज्यादा गुदड़ी, मनोहरपुर, आनंदपुर छोटानागरा जैसे घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर से मतदान कर्मियों को भेजा गया है. वहीं खराब मौसम के कारण 7 मतदान कर्मी हेलीकॉप्टर से नहीं जा पाए. अचानक हुई बारिश के कारण सात मतदान कर्मियों को उनके गंतव्य स्थान तक नहीं ले जाया जा सका. इन 7 मतदान कर्मियों को दोबारा भेजा जाएगा. जबकि 762 मतदान केंद्रों के मतदान कर्मियों को एक दिन पूर्व भेजने की तैयारी है. डीसी ने कहा की अब तक कहीं से भी किसी तरह के आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने नहीं आया है. डीसी ने कहा कि किसी भी तरह का आचार संहिता उल्लंघन होने पर सीधी कार्रवाई होगी. वहीं एसपी ने भी कहा की अब तक आचार संहिता उल्लंघन का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है. लेकिन इसको लेकर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है. जिले में 524 बूथ ऐसे हैं जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र में है. वहीं 450 बूथ ऐसे है जो अन्य कारणों से अतिसंवेदनशील हैं. नक्सलियों द्वारा चुनाव बहिष्कार को लेकर भी जिला पुलिस कप्तान ने आश्वस्त किया है कि पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाबल तैनात किया गया है. कहीं भी मतदान में कोई परेशानी नहीं होगी और चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा. इस बार चुनाव में पहली बार जीपीएस सिस्टम से मतदान कर्मियों के वाहनों को लैस किया गया है. बताया गया की मतदान कर्मी और ईवीएम मशीन के लोकेशन को ट्रेस करने में आसानी हो इसलिए यह व्यवस्था की गयी है. इससे चुनाव में पारदर्शिता बनी रहेगी. जीपीएस से लैस वाहनों की निगरानी के लिए समाहरणालय में कंट्रोल रूम बनाया है. जहां से सभी वाहनों पर नजर रखी जा रही है. वहीं पहली बार हेलीकॉप्टर से मतदान कराने जा रहे मतदान कर्मियों ने अपनी मिलीजुली प्रतिक्रिया दी. मतदान कर्मियों ने कहा की यह पहली बार है जब उन्हें हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने का मौका मिला है. इसको लेकर वे उत्साहित हैं. वहीं उन्हें नक्सल प्रभावित इलाकों में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराकर वापस सुरक्षित लौटना भी है जो की काफी चुनौतीपूर्ण है. लेकिन जो भी है सरकारी आदेश के तहत कार्य है जिसे हर हाल में पूरा करने के लिए वे तत्पर हैं.
Jharkhand Naxal Affected Areas Lok Sabha Chunav Jharkhand Election Lok Sabha Election 2024 झारखंड नक्सल झारखंड नक्सल प्रभावित क्षेत्र लोकसभा चुनाव झारखंड चुनाव लोकसभा चुनाव 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में MI 17 हेलीकॉप्टर से रवाना हुआ मतदान दल, देखें वीडियोलोकसभा चुनाव से पहले बीजापुर में मतदान दल हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए रवाना हो रहे हैं। सुरक्षा को देखते हुए ये निर्णय लिया गया था। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल 26 अप्रैल और 7 मई को तीन चरणों में मतदान होगा। बस्तर एकमात्र सीट होगी जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान...
Read more »
VIDEO: नक्सल प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर से रवाना हुए मतदान दलबस्तर लोकसभा के लिए पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होना है, जिसके चलते नक्सल प्रभावित क्षेत्र Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
छत्तीसगढ़ चुनाव में वायु सेना की मदद, नक्सल प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर से जा रहे कर्मचारीBastar Lok Sabha Election: बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान कराने हेलीकॉप्टर से नक्सल इलाके में जाते Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Lok sabha Election 2024: भरतपुर में प्रथम चरण के मतदान के लिये पोलिंग पार्टियां रवानाLok sabha Election 2024: राजस्थान के भरतपुर में प्रथम चरण के मतदान के लिये आज पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई. पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी अमित यादव ने पोलिंग पार्टियों को सम्बोधित किया व अंतिम रेंडमाइजेशन कराकर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया.
Read more »
Lok Sabha Election: लोकसभा की 88 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान शुरूLok Sabha Election 2024: सिद्धार्थ ओबेरॉय सुबह 5:30 बजे ही पोलिंग बूथ पहुंच गए थे.
Read more »
Lok Sabha Election: झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरूJharkhand Lok Sabha Election: झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टर के जरिए बूथों पर पहुंचाया जाएगा. राज्य में 13 मई को चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं.
Read more »
