Lok Sabha Elections : विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली में बनेंगे चार मतदान केंद्र, अधिसूचना जारी

Delhi News

Lok Sabha Elections : विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली में बनेंगे चार मतदान केंद्र, अधिसूचना जारी
Loksabha Election 2024Kashmiri PanditsDelhi NCR News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 19 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 28%
  • Publisher: 51%

वर्षों से अपने मूल निवास से दूर विस्थापन की जिंदगी जी रहे कश्मीरी पंडितों को मतदान के लिए दिल्ली में चार विशेष पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

वर्षों से अपने मूल निवास से दूर विस्थापन की जिंदगी जी रहे कश्मीरी पंडितों को मतदान के लिए दिल्ली में चार विशेष पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके जरिए वे अपने मूल निवास के संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार को वोट दे सकेंगे। इस संबंध में चुनाव आयोग ने हाल ही में अधिसूचना जारी की है। दिल्ली में कश्मीरी पंडितों की संख्या करीब साठ हजार है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से विस्थापित कश्मीरी पंडितों का मतदान कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों को कहा गया है। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों के मतदान के लिए जम्मू में 21, उधमपुर में एक और दिल्ली में चार विशेष पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता दो तरह से मतदान कर सकते हैं। पहला एम-फॉर्म भर कर विशेष मतदान केंद्र में और दूसरा वह डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान कर सकते है, जिसके लिए उन्हें फॉर्म-12-सी भरना होगा। मतदाता सहायक रिटर्निंग ऑफिसर से वोट प्राप्त कर सकते हैं और इसे डाक मतपत्र प्रक्रिया के माध्यम से डाल सकते हैं। 35 हजार चुनाव प्रचार सामग्रियां हटाईं नई दिल्ली। एमसीडी ने चार दिनों में दिल्ली की सड़कों, चौक-चौराहों, मेट्रो पिलर व सार्वजनिक भवनों पर लगीं करीब 35 हजार राजनीतिक प्रचार सामग्रियां हटाईं। निगम अधिकारियों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद से अब तक करीब 6.

75 लाख सामग्री हटवाई गईं हैं। इनमें करीब 2.71 लाख होर्डिंग, 3.18 लाख पोस्टर्स, 50 हजार से ज्यादा साइनेज व 37 हजार झंडे हटाए गए हैं। सभी 12 जोनों में प्रचार सामग्री हटाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। निगम की ओर से अभी प्रचार सामग्री लगाने वालों के खिलाफ सख्ती नहीं बरती जा रही। अनधिकृत तरीके से प्रचार सामग्री लगाने वालों के खिलाफ जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Loksabha Election 2024 Kashmiri Pandits Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली-यूपी की इन 6 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार लंबाLok Sabha Elections 2024: दिल्ली-यूपी की इन 6 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार लंबाLok Sabha Elections 2024: दिल्ली और यूपी की छह सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार हुआ लंबा। अमेठी का फैसला वायनाड में मतदान के बाद होगा।
Read more »

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, घोषणा पत्र को दिया मोदी की गारंटी का नामLok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, घोषणा पत्र को दिया मोदी की गारंटी का नामLok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के सकंल्प पत्र को जारी किया।
Read more »

लोकसभा चुनाव: कन्हैया कुमार का मनोज तिवारी से मुकाबला, दिल्ली के रण में कांग्रेस ने उतारे तीन दिग्गजलोकसभा चुनाव: कन्हैया कुमार का मनोज तिवारी से मुकाबला, दिल्ली के रण में कांग्रेस ने उतारे तीन दिग्गजLok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनाव के लिए अपने 10 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। वहीं जे.पी.
Read more »

BJP Sankalp Patra: कैसे-कैसे बदला बीजेपी के घोषणापत्र का रूप, आए नए-नए मुद्देLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर आज बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें पार्टी ने जनता के लिए वादों का पूरा पिटारा खोल दिया है।
Read more »

Lok Sabha Election 2024: वोटिंग से पहले ZEE NEWS पर महापोलLok Sabha Election 2024: वोटिंग से पहले ZEE NEWS पर महापोलLok Sabha Election 2024: 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए 21 राज्यों में 102 लोकसभा सीटों के लिए मतदान Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:36:23