Lok Sabha Election: लोकतंत्र के महापर्व पर नगालैंड के 6 जिलों में क्यों मतदान के लिए नहीं आया कोई भी वोटर? वजह जानें

Lok Sabha Election 2024 News

Lok Sabha Election: लोकतंत्र के महापर्व पर नगालैंड के 6 जिलों में क्यों मतदान के लिए नहीं आया कोई भी वोटर? वजह जानें
Lok Sabha Chunav 2024लोकसभा चुनाव 2024Nagaland News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 138 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

Lok Sabha Election 2024: नगालैंड के छह पूर्वी जिलों में मतदान कर्मी मतदान केंद्रों पर नौ घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन 'फ्रंटियर नगालैंड टेरिटरी' (एफएनटी) की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए एक संगठन की ओर से बुलाए बंद के बाद क्षेत्र के चार लाख मतदाताओं में से कोई भी मतदान करने नहीं...

कोहिमा: नगालैंड के छह पूर्वी जिलों में मतदान कर्मी मतदान केंद्रों पर नौ घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन 'फ्रंटियर नगालैंड टेरिटरी' की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए एक संगठन की ओर से बुलाए बंद के बाद क्षेत्र के चार लाख मतदाताओं में से कोई भी मतदान करने नहीं आया। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की कि राज्य सरकार को ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन की एफएनटी की मांग से कोई दिक्कत नहीं है। क्योंकि वह पहले ही इस क्षेत्र के लिए स्वायत्त शक्तियों की सिफारिश कर चुकी है। ईएनपीओ पूर्वी क्षेत्र के सात जनजातीय संगठनों की शीर्ष संस्था है।नौ घंटों में कोई भी वोट डालने नहीं आयाअधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों और वाहनों को छोड़कर सड़कों पर किसी भी व्यक्ति या वाहन की कोई आवाजाही नहीं दिखी। नगालैंड के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आवा लोरिंग ने बताया कि 20 विधानसभा क्षेत्रों वाले इस क्षेत्र के 738 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहे। सीईओ कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि इन नौ घंटों में कोई भी वोट डालने नहीं आया। बीस विधायकों ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया।नगालैंड में कितने वोटर?नगालैंड के 13.

25 लाख मतदाताओं में से पूर्वी नगालैंड के छह जिलों में 4,00,632 मतदाता हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य की राजधानी से करीब 41 किलोमीटर दूर तौफेमा में अपने गांव में वोट डालने के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्होंने एफएनटी के लिए ‘ड्राफ्ट वर्किंग पेपर’ स्वीकार कर लिया है, जिसे उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में सौंपा गया था। ईएनपीओ यह आरोप लगाते हुए छह जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य की मांग कर रहा है कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इस क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास नहीं किया।सीएम का भरोसा भी नहीं आया काम हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही एक स्वायत्त निकाय की सिफारिश कर चुकी है, ताकि इस क्षेत्र को राज्य के बाकी हिस्सों के बराबर पर्याप्त आर्थिक पैकेज मिल सके। रियो ने कहा कि जब एक स्वायत्त निकाय बनाया जाता है, तो निर्वाचित सदस्यों के साथ एक उचित प्रणाली होनी चाहिए। राज्य सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। विधायकों और ईएनपीओ को एक सूत्र पर काम करने के वास्ते बातचीत के लिए बैठना चाहिए। हम उसके बाद ही बात कर सकते हैं। ईएनपीओ ने क्या दी थी चेतावनी?यह पूछे जाने पर कि क्या वोट न डालने के लिए पूर्वी नगालैंड के 20 विधायकों के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू की जाएगी, उन्होंने कहा कि हम टकराव नहीं चाहते हैं। देखते हैं क्या होगा। नगालैंड में लोकसभा चुनाव शुरू होने से कुछ घंटे पहले ईएनपीओ ने गुरुवार शाम छह बजे से राज्य के पूर्वी हिस्से में अनिश्चितकालीन पूर्ण बंद घोषित कर दिया। संगठन ने यह भी आगाह किया था कि यदि कोई व्यक्ति मतदान करने जाता है और कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित मतदाता की होगी।नगालैंड के चुनाव अधिकारी क्या बोले?नगालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वायसन आर ने बंद को चुनाव के दौरान अनुचित प्रभाव डालने का प्रयास बताते हुए गुरुवार रात ईएनपीओ को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 171सी की उपधारा के तहत जो कोई भी स्वेच्छा से किसी चुनावी अधिकार के स्वतंत्र प्रयोग में हस्तक्षेप करता है या हस्तक्षेप करने का प्रयास करता है, वह चुनाव में अनुचित प्रभाव डालने का अपराध करता है।ईएनपीओ ने किया ये दावा हालांकि ईएनपीओ के अध्यक्ष त्सापिकीउ संगतम ने शुक्रवार को दावा किया कि यह धारा इस संदर्भ में लागू नहीं होती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक नोटिस का मुख्य लक्ष्य पूर्वी नगालैंड क्षेत्र में गड़बड़ी की संभावना को कम करना और असामाजिक तत्वों के जमावड़े से जुड़े जोखिम को कम करना था, जो हमारे अधिकार क्षेत्र में है। उन्होंने कहा कि पूर्वी नगालैंड वर्तमान में सार्वजनिक आपातकाल में है। उन्होंने दावा किया कि बंद क्षेत्र के लोगों द्वारा की गई एक स्वैच्छिक पहल थी।पूर्वी नगालैंड के लोगों से जुड़ा मामला संगतम ने कहा कि ईएनपीओ ने एक अप्रैल को निर्वाचन आयोग को पूर्वी नगालैंड के लोगों के लोकसभा चुनाव में भाग लेने से दूर रहने के इरादे के बारे में सूचित किया था। उन्होंने कहा कि ईएनपीओ के पास अपने प्रस्तावों या आदेशों को लागू करने के लिए कोई तंत्र नहीं है, वह पूर्वी नगालैंड के लोगों के बीच स्वैच्छिक भागीदारी और आम सहमति के आधार पर संचालित होता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Lok Sabha Chunav 2024 लोकसभा चुनाव 2024 Nagaland News Nagaland Politics नगालैंड न्यूज Nagaland News Today Nagaland Lok Sabha Polls 2024 Eastern Nagaland People Organisation Lok Sabha Election

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok Sabha Phase 1 Election Live: आज लोकतंत्र का महापर्व, देश के हर क्षेत्र में मतदान; 1.80 करोड़ वोटर पहली बारLok Sabha Phase 1 Election Live: आज लोकतंत्र का महापर्व, देश के हर क्षेत्र में मतदान; 1.80 करोड़ वोटर पहली बारLok Sabha Phase 1 Election Live: आज लोकतंत्र का महापर्व, देश के हर क्षेत्र में मतदान; 1.80 करोड़ वोटर पहली बार
Read more »

Lok Sabha Phase 1 Election Live: 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान शुरू; आरएसएस प्रमुख ने नागपुर में डाले वोटLok Sabha Phase 1 Election Live: 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान शुरू; आरएसएस प्रमुख ने नागपुर में डाले वोटLok Sabha Phase 1 Election Live: आज लोकतंत्र का महापर्व, देश के हर क्षेत्र में मतदान; 1.80 करोड़ वोटर पहली बार
Read more »

Lok Sabha Phase 1 Polls Live: बंगाल में हिंसा से मतदान प्रभावित; मणिपुर में पांच केंद्रों पर रोकी गई वोटिंगLok Sabha Phase 1 Polls Live: बंगाल में हिंसा से मतदान प्रभावित; मणिपुर में पांच केंद्रों पर रोकी गई वोटिंगLok Sabha Phase 1 Election Live: आज लोकतंत्र का महापर्व, देश के हर क्षेत्र में मतदान; 1.80 करोड़ वोटर पहली बार
Read more »

Lok Sabha Phase 1 Polls Live: पांच बजे तक बंगाल में त्रिपुरा से अधिक मतदान; देखें कहां कितनी हुई वोटिंगLok Sabha Phase 1 Polls Live: पांच बजे तक बंगाल में त्रिपुरा से अधिक मतदान; देखें कहां कितनी हुई वोटिंगLok Sabha Phase 1 Election Live: आज लोकतंत्र का महापर्व, देश के हर क्षेत्र में मतदान; 1.80 करोड़ वोटर पहली बार
Read more »

Lok Sabha Phase 1 Polls Live: पहले चरण का मतदान खत्म, त्रिपुरा में सबसे अधिक तो बिहार में सबसे कम वोटिंगLok Sabha Phase 1 Polls Live: पहले चरण का मतदान खत्म, त्रिपुरा में सबसे अधिक तो बिहार में सबसे कम वोटिंगLok Sabha Phase 1 Election Live: आज लोकतंत्र का महापर्व, देश के हर क्षेत्र में मतदान; 1.80 करोड़ वोटर पहली बार
Read more »

Lok Sabha Phase 1 Polls Live: पहले चरण में 62.27 प्रतिशत मतदान, PM मोदी बोले- NDA को मिल रहा अपार समर्थनLok Sabha Phase 1 Polls Live: पहले चरण में 62.27 प्रतिशत मतदान, PM मोदी बोले- NDA को मिल रहा अपार समर्थनLok Sabha Phase 1 Election Live: आज लोकतंत्र का महापर्व, देश के हर क्षेत्र में मतदान; 1.80 करोड़ वोटर पहली बार
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:58:22