Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रेल को वोटिंग होने वाली है। प्रदेश में आचार संहिता लागू है। राजस्थान में एक हैरान करने वाला बना रिकार्ड। एक माह में 7 अरब रुपए की जब्ती हुई।
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रेल को वोटिंग होने वाली है। प्रदेश में आचार संहिता लागू है। राजस्थान में एक हैरान करने वाला रिकार्ड बना है। राजस्थान में अलग-अलग एनफोर्समेंट एजेंसियों ने मार्च महीने की शुरुआत से अब तक नशीली दवाओं, शराब, कीमती धातुओं, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुओं और अवैध नकद राशि के रूप में लगभग 794.
82 करोड़ रुपए कीमत की जब्तियां की हैं। लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च से अब तक एजेंसियों ने जिन वस्तुओं को पकड़ा है, उनकी कीमत 696.13 करोड़ रुपए से ज्यादा है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सीजर के मामले में राजस्थान ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2019 के लोकसभा आम चुनाव के मुकाबले इस बार अवैध सामग्री की जब्ती का आंकड़ा 1,350 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2019 में 75 दिन में कुल 51.42 करोड़ रुपए मूल्य नकदी सहित अन्य अवैध सामग्री जब्त की गई थी। इस बार 27 दिन में ही यह आंकड़ा 696 करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गया है। यह भी पढ़ें - राजस्थान के इस शहर की जनता गुजरात से वाहन खरीदने की है दीवानी, वजह सोचने को करेगी मजबूरप्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियां चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से संदिग्ध वस्तुओं और धन के अवैध उपयोग पर कड़ी निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में प्रदेश भर में लगातार जब्ती की कार्रवाई की जा रही हैं। 1 मार्च से अब तक राजस्थान में 20 जिलों में 20-20 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की संदिग्ध वस्तुएं और नकदी जब्त की गई है।जोधपुर - 44.01जयपुर - 37.2पाली - 35.79भीलवाड़ा - 33.86उदयपुर - 33.49श्री गंगानगर - 33.05चूरू - 32.88दौसा - 32.46डूंगरपुर - 31.22बाड़मेर - 29.05नागौर - 27.08झुंझुनूं - 27.02अलवर - 26.83चित्तौड़गढ़ - 26.47बीकानेर - 24.64टोंक - 24.15हनुमानगढ़ - 21.71प्रतापगढ़ - 21.69धौलपुर - 21.38बांसवाड़ा - 20.95।प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, 1 मार्च, 2024 से अब तक 35 करोड़ 96 लाख रुपए नकद, 120 करोड़ 63 लाख रूपये से अधिक मूल्य की ड्रग्स, 41 करोड़ 13 लाख रुपए कीमत की शराब और 49 करोड़ 21 लाख रुपए मूल्य की सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं की जब्ती की गई है। साथ ही, 546 करोड़ 97 लाख रुपए कीमत की अन्य सामग्री तथा 89 लाख रुपए से अधिक कीमत की मुफ्त वितरण की वस्तुएं भी जब्त की गई हैं।प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च, 2024 से अब तक 35 करोड़ रुपए नकद, लगभग 73 करोड़ 75 लाख रुपए मूल्य की ड्रग्स, लगभग 35 करोड़ 3 लाख रुपए कीमत की शराब और 41 करोड़ 33 लाख रुपए मूल्य की सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं की जब्ती की गई है। साथ ही, 510 करोड़ 31 लाख रुपए कीमत की अन्य सामग्री तथा लगभग 69 लाख रुपए से अधिक कीमत की मुफ्त वितरण की वस्तुएं भी जब्त की गई हैं।इन संदिग्ध वस्तुओं के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करने वाली कार्यकारी एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज, नारकोटिक्स विभाग एवं आयकर विभाग प्रमुख हैं। इन जांच एवं निगरानी एजेंसियों और विभागों द्वारा प्रदेश भर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें - Good News : 26 अप्रेल को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, पर इन स्कूलों में रहेगी 2 दिन छुट्टी, आदेश जारी
Lok Sabha Elections 2024 Lok Sabha Elections 2024 Gold Seized Cash Seized Illegal Narcotics Seized Drugs Seized Liquor Seized Seized Model Code Of Conduct Rajasthan News Jaipur News Rajasthan Surprising Record Lok Sabha Elections 2024 Gold Seized Cash Seized Illegal Narcotics Seized Drugs Seized Liquor Seized Seized Model Code Of Conduct Rajasthan News Jaipur News | Jaipur News | News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य, प्रतिभा सिंह ने किया बेटे के नाम का ऐलानMandi Lok Sabha Elections 2024: आज हिमाचल प्रदेश के प्रत्याशियों को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई है। इस दौरान ही मंडी सीट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
Read more »
Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली-यूपी की इन 6 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार लंबाLok Sabha Elections 2024: दिल्ली और यूपी की छह सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार हुआ लंबा। अमेठी का फैसला वायनाड में मतदान के बाद होगा।
Read more »
Lok Sabha Elections 2024: बिहार में सभी दलों ने झोंकी अपनी पूरी ताकत, देखिए एनडीए और महागठबंधन की कैसी है रणनीतिLok Sabha Elections 2024: बिहार में इस चुनाव में प्रमुख दलों के मुखिया खुद तो चुनाव मैदान में नहीं उतरे हैं, लेकिन वे अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने में लगे हुए हैं.
Read more »
फिर राजस्थान आएंगे बीजेपी के चाणक्य, जानिए गुलाबी नगरी के परकोटे में रोड शो की खास वजह?Lok Sabha Elections 2024 : जयपुर। बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह एक बार फिर राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं।
Read more »
लोकसभा चुनाव: कन्हैया कुमार का मनोज तिवारी से मुकाबला, दिल्ली के रण में कांग्रेस ने उतारे तीन दिग्गजLok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनाव के लिए अपने 10 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। वहीं जे.पी.
Read more »
आज भाजपा प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराएंगे CM मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनसभा में देंगे जीत का 'ब्रह्मास्त्र'Lok Sabha Elections 2024: आज एक घंटे रहेंगे सीएम, मुरार में सभा, रोड शो निरस्त, 9 रास्तों पर ट्रैफिक होगा डायवर्ट
Read more »
