Lok Sabha chunav 2024: राजस्थान में एक जगह दलित दूल्हे की बारात को रोक दिया गया. जिसके बाद समाज ने BJP को वोट नहीं देने का ऐलान किया है.
Lok Sabha chunav 2024: राजस्थान में यहां रोकी गई दलित दूल्हे की बारात,समाज ने BJP को वोट नहीं देने का किया ऐलान Lok Sabha chunav 2024: राजस्थान में एक जगह दलित दूल्हे की बारात को रोक दिया गया. जिसके बाद समाज ने BJP को वोट नहीं देने का ऐलान किया है.
Chanakya Niti: ऐसे पुरुषों को बेतहाशा पसंद करती हैं महिलाएं, कभी छोड़कर नहीं जाती हैं!Rajasthan newsटोंक जिले में दूनी के नयागांव डिगारिया में दलित दूल्हे की बारात को रोकने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. मंगलवार को टोंक-सवाईमाधोपुर के कांग्रेस प्रत्याशी और देवली-उनियारा के विधायक हरीशचंद्र मीणा की पुलिस महानिदेशक को शिकायत के बाद एक्शन में आई टोंक पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार से मुलाकात की और भारी सुरक्षा के बीच दूल्हे की निकासी निकलवाई. उधर समाज विशेष के प्रभाव से परेशान दलित समाज ने पंचायत कर भाजपा को वोट नहीं देने का ऐलान कर दिया है. इस ऐलान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी हरीशचंद्र मीणा ने भाजपा प्रत्याशी और सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि जौनापुरिया के समर्थक लोगों ने बैरवा समाज के दूल्हे की बारात नहीं निकलने दी. उस परिवार को डराया गया...धमकाया गया.....इससे समझ आता है कि भाजपा और भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में कितना अंतर है. दरअसल दूनी क्षेत्र के ग्राम डिगारिया में बैरवा समाज की शादी में निकासी निकालने की बात को लेकर गुर्जर समाज द्वारा विरोध किये जाने का अंदेशा होने की सूचना पर देवली उपाधीक्षक राम सिंह,थानाधिकारी सरवर खा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे. जहां उसी दौरान दूनी तहसीलदार राम सिंह मीणा भी मौके पर आए. गुर्जर समाज के लोगों से समझाइश की गई. बैरवा समाज द्वारा रिपोर्ट पेश करने पर गुर्जर समाज के 9 लोगों को मौके पर ही 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया. साथ ही शाम को बैरवा समाज की बारात ग्राम डिगारिया पहुंची तथा समय पर दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर मय बैंड बाजा मय पुलिस जाब्ता रवाना होकर ग्राम डिगारिया मुख्य रोड गुर्जर मोहल्ला, बैरवा मोहल्ला होते हुए दुल्हन के घर के पास बने जनवासे में पहुंचकर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई.
Rajasthan News Rajasthan Dalit Groom Wedding Procession Stopped In Tonk Rajasthan Lok Sabha Elections 2024 Lok Sabha Elections 2024 टोंक न्यूज राजस्थान न्यूज राजस्थान टोंक में दलित दूल्हे की बारात रोकी राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: यूपी में हर पांचवा वोटर दलित, डोरे डालने को बीजेपी खेल रही ‘लाभार्थी कार्ड’Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों को दलित वोट चाहिए। लेकिन दलित मतदाता किस राजनीतिक दल का साथ देंगे?
Read more »
Lok Sabha chunav 2024: राजस्थान में दूसरे चरण का चुनाव 26 को, इन 2 सीटों पर मिल सकती है कांग्रेस को कड़ी चुनौतीLok Sabha chunav 2024: राजस्थान में दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा. 2 सीटों पर कांग्रेस को कड़ी चुनौती मिल सकती है.
Read more »
शादी का सीजन, भीषण गर्मी और… वोटिंग में गिरावट पर क्या है चुनाव अधिकारियों का आकलनLok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भले ही चुनाव प्रचार जारी है लेकिन पहले चरण की वोटिंग में कम वोट प्रतिशत से चुनाव आयोग की चिंता बढ़ गई है।
Read more »
