Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिया, लेकिन वह पिछले साल मॉनसून में बारिश के कारण आई आपदा से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश को 9,000 करोड़ रुपये नहीं दे...
शिमला: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिया, लेकिन वह पिछले साल मॉनसून में बारिश के कारण आई आपदा से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश को 9,000 करोड़ रुपये नहीं दे सके। गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की मदद करने के बजाय मोदी ने राज्य की चुनी हुई सरकार को चुराने का प्रयास किया। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र द्वारा मुहैया कराई गई सहायता का कांग्रेस सरकार द्वारा अनुचित वितरण किए जाने का आरोप लगाया था और इसके खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया था।सेब किसानों को लेकर मोदी पर हमला शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के समर्थन में हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के नाहन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी ने सेब की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सभी भंडारण सुविधाओं को एक व्यक्ति को सौंप दिया। उन्होंने दावा किया कि जब भी नरेंद्र मोदी शपथ लेते हैं, अडाणी के स्वामित्व वाली कंपनियों के शेयर की कीमतें बढ़ जाती हैं।किसानों के लोन माफ करने का वादा राहुल गांधी ने केंद्र में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर कृषि ऋण माफ किए जाने और फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का वादा किया। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को जब तक गरीबी रेखा से ऊपर नहीं लाया जाता, उन्हें हर साल एक लाख रुपये दिए जाएंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने देश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकारी विभागों में 30 लाख रिक्तियां भरने का भी वादा किया।बीजेपी नेता संविधान पर हमला कर रहेउन्होंने रैली में कहा कि बीजेपी नेता संविधान पर हमला कर रहे हैं और वे इसे खत्म कर देंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भारत के संविधान पर हमला करने के बीजेपी नेताओं के प्रयासों को विफल करने के लिए राज्य में सभी चार लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करें।मीडिया ने अपनी विश्वसनीयता खो दीउन्होंने कहा कि मीडिया ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। गांधी ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं को 'पहली नौकरी पक्का अधिकार' कार्यक्रम के तहत एक साल की सुनिश्चित नौकरी दी जाएगी।.
शिमला: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिया, लेकिन वह पिछले साल मॉनसून में बारिश के कारण आई आपदा से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश को 9,000 करोड़ रुपये नहीं दे सके। गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की मदद करने के बजाय मोदी ने राज्य की चुनी हुई सरकार को चुराने का प्रयास किया। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र द्वारा मुहैया कराई गई सहायता का कांग्रेस सरकार द्वारा अनुचित वितरण किए जाने का आरोप लगाया था और इसके खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया था।सेब किसानों को लेकर मोदी पर हमला शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के समर्थन में हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के नाहन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी ने सेब की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सभी भंडारण सुविधाओं को एक व्यक्ति को सौंप दिया। उन्होंने दावा किया कि जब भी नरेंद्र मोदी शपथ लेते हैं, अडाणी के स्वामित्व वाली कंपनियों के शेयर की कीमतें बढ़ जाती हैं।किसानों के लोन माफ करने का वादाराहुल गांधी ने केंद्र में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर कृषि ऋण माफ किए जाने और फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का वादा किया। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को जब तक गरीबी रेखा से ऊपर नहीं लाया जाता, उन्हें हर साल एक लाख रुपये दिए जाएंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने देश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकारी विभागों में 30 लाख रिक्तियां भरने का भी वादा किया।बीजेपी नेता संविधान पर हमला कर रहेउन्होंने रैली में कहा कि बीजेपी नेता संविधान पर हमला कर रहे हैं और वे इसे खत्म कर देंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भारत के संविधान पर हमला करने के बीजेपी नेताओं के प्रयासों को विफल करने के लिए राज्य में सभी चार लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करें।मीडिया ने अपनी विश्वसनीयता खो दीउन्होंने कहा कि मीडिया ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। गांधी ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं को 'पहली नौकरी पक्का अधिकार' कार्यक्रम के तहत एक साल की सुनिश्चित नौकरी दी जाएगी।
Lok Sabha Election 2024 Lok Sabha Chunav 2024 लोकसभा चुनाव 2024 Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश न्यूज़ Himachal Pradesh Politics Rahul Gandhi News राहुल गांधी Himachal Pradesh Hamirpur
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
‘नवाबों, निजामों और सुल्तानों के खिलाफ नहीं खुलता राहुल गांधी का मुंह’, पीएम मोदी बोले- कांग्रेस के शहजादे ने देश के महान राजा-रानियों का अपमान कियाLok Sabha Polls: पीएम मोदी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के महान राजा-रानियों का अपमान किया, लेकिन नवाबों, निजामों और सुल्तानों के खिलाफ उनका मुंह नहीं खुलता।
Read more »
'रोज अदाणी-अंबानी की बात करते हैं राहुल गांधी', पीएम मोदी ने किया हमला तो बचाव में आईं बहन प्रियंकाकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला है। रायबरेली में एक रोड शो के दौरान प्रियंका ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए लेकिन किसानों का एक रुपए माफ नहीं किया। नरेंद्र मोदी इस बात का जवाब दें। बता दें कि पीएम मोदी ने राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए...
Read more »
Election 2024: Rahul Gandhi ने पीएम मोदी के कपड़े पर कसा तंज, पूछा- कहा से आता है पैसाLok Sabha Election 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को रायबरेली में एक रैली के दौरान नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर कटाक्ष किया.
Read more »
67 kg सोना-चांदी... कंगना रनौत ने भरा पर्चा, खुला संपत्ति का राज!मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा (Mandi Lok Sabha Seat) सीट से BJP की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है.
Read more »
समजवादी पार्टी वाले आतंकियों को छोड़ देते थे- पीएम मोदीLok Sabha Election 2024: मिर्ज़ापुर से पीएम मोदी का SP पर हमला। पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा, Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
राहुल गांधी का PM पर निशाना, 'मोदी ने 22 लोगों का 16 लाख करोड़ कर्ज किया माफ, हिमाचल को नहीं दिए 9,000 करोड़ रुपये'राहुल गांधी ने केंद्र में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर कृषि ऋण माफ किए जाने और फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का वादा किया। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को जब तक गरीबी रेखा से ऊपर नहीं लाया जाता, उन्हें हर साल एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
Read more »
