Lok Sabha Chunav Counting: नेताओं की धड़कनें बढ़ी हुई होंगी. अगले 24 घंटे बाद काउंटिंग शुरू होने वाली है. इससे पहले आज दोपहर में चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है.
Lok Sabha Election Counting: लोकसभा चुनाव की काउंटिंग से पहले आज चुनाव आयोग ने क्यों बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस? Lok Sabha Chunav Counting : नेताओं की धड़कनें बढ़ी हुई होंगी. अगले 24 घंटे बाद काउंटिंग शुरू होने वाली है.
इससे पहले आज दोपहर में चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है. ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ड ड्रेस में ऋतिक की बहन पश्मीना ढा रहीं कहर, हैंडसम हंक लगे रोहित और जिब्रान; देखें तस्वीरेंबुल रन या कोहराम... पिछले 5 लोकसभा चुनावों के बाद मार्केट ने कितना दिया रिटर्न?एयरपोर्ट पर डैशिंग लुक में दिखे करीना-ऋतिक, तो बिग बी ने की फैंस से मुलाकात; आप भी देखें सितारों के कुल अवतारफोटोग्राफी के मामले में DSLR को टक्कर देते हैं ये 5 स्मार्टफोन, कैमरा क्वालिटी देखकर रह जाएंगे दंग लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले निर्वाचन आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. मेगा काउंटिंग से पहले आज दोपहर 12.30 बजे दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. हाल में लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए गए. 19 अप्रैल से शुरू हुआ आम चुनाव एक जून को संपन्न हुआ. शायद ऐसा पहली बार हो रहा है जब निर्वाचन आयोग मतदान समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है. निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया को भेजे आमंत्रण में कहा गया है, ‘लोकसभा चुनाव 2024 पर निर्वाचन आयोग द्वारा संवाददाता सम्मेलन.' पिछले लोकसभा चुनाव तक, उप चुनाव आयुक्त हर चरण के मतदान के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते थे लेकिन अब यह प्रथा समाप्त कर दी गई है.एक दिन पहले ही निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश से उनके दावे का फैक्ट देने को कहा था. दरअसल, कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि चार जून को होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने 150 जिला अधिकारियों से फोन करके बात की है. आयोग ने रमेश से कल शाम 7 बजे तक ही विवरण मांगा था.उधर, विपक्षी INDIA गठबंधन के नेताओं ने रविवार को चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि चार जून को EVM के नतीजों से पहले डाक मत पत्रों की गिनती कर उनके परिणाम घोषित किए जाएं. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि निर्वाचन आयोग को मतगणना प्रक्रिया पर स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करना चाहिए और उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए. कल विपक्ष के कुछ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात की. सीताराम येचुरी ने कहा कि नेताओं ने निर्वाचन आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि उसके खुद के दिशानिर्देशों को लागू किया जाए, जिनमें EVM की ‘कंट्रोल यूनिट’ को सीसीटीवी निगरानी वाले कॉरीडोर से होकर ले जाना और ‘कंट्रोल यूनिट’ की मौजूदा तारीख, समय ‘डिस्प्ले’ का सत्यापन सुनिश्चित करना शामिल है. उन्होंने कहा, ‘यह सत्यापन महत्वपूर्ण है क्योंकि जब तक ऐसा नहीं किया जाता, इसकी कोई प्रामाणिकता नहीं है कि यह वही कंट्रोल यूनिट है जो मतदान केंद्र से आई थी और उसे बदला नहीं गया है.’ उन्होंने कहा, ‘ईवीएम को सील करने के समय उस पर लगाई जाने वाली पर्ची एवं टैग को सत्यापन के लिए सभी मतगणना एजेंट को दिखाया जाना चाहिए. नतीजों के लिए बटन दबाने के बाद, मतदान की तारीख की फिर से पुष्टि नहीं हो- सुनिश्चित किया जाए.’
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस लोकसभा चुनाव काउंटिंग चुनाव आयोग क्या कहने वाला है कांग्रेस दावा अमित शाह CEC Rajiv Kumar Pc Today Lok Sabha Chunav Counting लोकसभा चुनाव 2024 लेटेस्ट न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनाव आयोग की नसीहत- धार्मिक मुद्दों और अग्निवीर योजना पर बयानबाजी से बाज आएं राजनीतिक दलLok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार के दौरान भाषणों में धार्मिक मुद्दों और सेना से जुड़े बयानों पर भारतीय चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को नसीहत दी है.
Read more »
धनबादः सियासी उबाल और ध्रुवीकरण, ढुलू महतो और अनुपमा सिंह में किसका पलड़ा भारी?Dhanbad Lok Sabha Election 2024: झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों में से धनबाद का चुनाव (Dhanbad Lok Sabha Election 2024) इस बार कई वजहों से सुर्खियों में है.
Read more »
आपके संसदीय क्षेत्र में कितने पड़े वोट? चुनाव आयोग ने पूरा कन्फ्यूजन किया दूर; देखिए 5 चरण की पूरी लिस्टLok Sabha Election Voting: चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरणों में 507,297,288 मतदाताओं ने मतदान किया
Read more »
पीएम मोदी के 'ध्यान' पर बवाल, कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, सिंघवी बोले- 1 जून के बाद जो मर्जी करेंLok sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी में एकांतवास में तीन दिनों तक ध्यान लगाने से एक दिन पहले कांग्रेस ने बुधवार को चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है.
Read more »
EXIT POLL पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, सिद्धू मूसेवाला के गाने का जिक्र कर बताई कांग्रेस की सीटेंLok Sabha Elections 2024 EXIT POLL: लोकसभा चुनाव 2024 में जीत किसकी होगी इसका पता चार जून को लगेगा। चार जून को चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित करेगा।
Read more »
Lok Sabha Chunav Results: कांग्रेस के बाद चुनाव आयोग पहुंची BJP, नतीजों से पहले कल होगी ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंसLok Sabha Chunav Results: लोकसभा चुनाव को लेकर 4 जून को काउंटिंग होनी है, जिसके पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही चुनाव आयोग के पास अपनी अपनी मांग लेकर पहुंचे हैं।
Read more »
