Lok Sabha Elections Exit Poll: उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर है तगड़ी लड़ाई, जानिए कहां-कहां सपा-कांग्रेस के बन रहे सांसद

Lok Sabha Elections News

Lok Sabha Elections Exit Poll: उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर है तगड़ी लड़ाई, जानिए कहां-कहां सपा-कांग्रेस के बन रहे सांसद
Elections 2024Lok SabhaUttar Pradesh
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 154 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 63%

Lok Sabha Elections: इस आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश की ऐसी ही सीटों के बारे में जानेंगे जिनपर मुक़ाबला काफी करीबी माना जा रहा है।

लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को सामने आएंगे लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़ों पर फिलहाल हर तरफ चर्चा जारी है। एग्जिट पोल में देशभर में ज्यादतार सीटों पर बीजेपी को बढ़त दिखाई जा रही है और मोदी सरकार एक बार फिर आती दिखाई दे रही है। खासतौर पर अगर नज़र डालें उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से भी बड़ी संख्या बीजेपी के पास जाती दिख रही है लेकिन ऐसी कई सीटें हैं जहां टक्कर का मुक़ाबला हो सकता है। इस आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश की ऐसी ही सीटों के बारे में जानेंगे जिनपर मुक़ाबला काफी करीबी माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश : किन सीटों पर है टक्कर? बाराबंकी लोकसभा : उत्तर प्रदेश की बाराबंकी लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी नजदीकी माना जा रहा है, स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स एजेंसी के अनुसार कांग्रेस के तनुज पुनिया यह सीट जीत रहे हैं और यहां से भाजपा की राज रानी रावत हार रही हैं। संतकबीरनगर लोकसभा सीट: ऐसा माना जा रहा है कि संतकबीरनगर लोकसभा सीट से भी भाजपा हार सकती है। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स एजेंसी के मुताबिक यह सीट सपा के हिस्से में जा सकती है, हालांकि कुछ और एग्जिट पोल यहां काफी तगड़ी टक्कर बता रहे हैं। यहां भाजपा के सहयोगी निषाद पार्टी के संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद BJP से प्रत्याशी हैं। यहां से सपा कि ओर से लक्ष्मीकान्त निषाद हैं। आजमगढ़ लोकसभा सीट: आजमगढ़ लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए जीतना बहुत आसान नजर नहीं आ रहा है। यहां उनके सामने सपा के धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। घोसी लोकसभा सीट: घोसी लोकसभा सीट पर भी मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है। यहां से NDA की ओर से सुभासपा के प्रमुख ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर चुनाव लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि यहां सपा आगे है। गाजीपुर लोकसभा सीट: उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। यहां सपा की ओर से अफजाल अंसारी मैदान में थे वहीं उनके सामने पारस नाथ राय को उतारा था। यहां फिलहाल सपा आगे दिख रही है। बस्ती लोकसभा सीट: बस्ती लोकसभा पर भी मुकाबला करीबी माना जा रहा है। यहां बीजेपी की ओर से हरीश द्विवेदी को मैदान में उतारा गया था। सपा ने यहां से राम प्रकाश चौधरी को मैदान में उतारा था। कैसरगंज लोकसभा सीट: कैसरगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को मैदान में उतारा था। लेकिन यहां उनकी जीत बहुत आसान नजर नहीं आ रही है। सपा के भगत राम मिश्रा उन्हें कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। Also ReadLIVE: अरुणाचल में बंपर जीत की ओर आगे बढ़ रही BJP, सिक्किम की 32 में से 31 सीटों पर SKM आगे अमेठी लोकसभा सीट: अमेठी लोकसभा से बीजेपी की तरफ से स्मृति ईरानी मैदान थीं। लेकिन इस बार उनके लिए मुकाबला बहुत आसान नहीं है। माना जा रहा है कि यहां कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं। रामपुर लोकसभा सीट: बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद घनश्याम लोधी को उम्मीदवार बनाया था। उनके सामने सपा ने मोहिबुल्ला नदवी को उम्मीदवार बनाया था। यहां भी लड़ाई काफी करीबी मानी जा रही है। बसपा ने यहां से जीशान खान को टिकट दिया था। सहारनपुर लोकसभा सीट: सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने इमरान मसूद को उम्मीदवार बनाया था। उनके सामने बीजेपी से राघव लखन पाल शर्मा थे, जबकि बसपा से यहां माजिद आली चुनाव लड़ रहे थे। सहारनपुर लोकसभा में भी मुकाबला काफी करीबी माना जा रहा है। मेरठ लोकसभा सीट: सपा से संगीता वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया था। उनके सामने बीजेपी से अरुण गोविल और बसपा से देवव्रत कुमार त्यागी को मैदान में उतारा गया था। यहां भी मुकाबला काफी करीबी माना जा रहा है।.

लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को सामने आएंगे लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़ों पर फिलहाल हर तरफ चर्चा जारी है। एग्जिट पोल में देशभर में ज्यादतार सीटों पर बीजेपी को बढ़त दिखाई जा रही है और मोदी सरकार एक बार फिर आती दिखाई दे रही है। खासतौर पर अगर नज़र डालें उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से भी बड़ी संख्या बीजेपी के पास जाती दिख रही है लेकिन ऐसी कई सीटें हैं जहां टक्कर का मुक़ाबला हो सकता है। इस आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश की ऐसी ही सीटों के बारे में जानेंगे जिनपर मुक़ाबला काफी करीबी माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश : किन सीटों पर है टक्कर? बाराबंकी लोकसभा : उत्तर प्रदेश की बाराबंकी लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी नजदीकी माना जा रहा है, स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स एजेंसी के अनुसार कांग्रेस के तनुज पुनिया यह सीट जीत रहे हैं और यहां से भाजपा की राज रानी रावत हार रही हैं। संतकबीरनगर लोकसभा सीट: ऐसा माना जा रहा है कि संतकबीरनगर लोकसभा सीट से भी भाजपा हार सकती है। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स एजेंसी के मुताबिक यह सीट सपा के हिस्से में जा सकती है, हालांकि कुछ और एग्जिट पोल यहां काफी तगड़ी टक्कर बता रहे हैं। यहां भाजपा के सहयोगी निषाद पार्टी के संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद BJP से प्रत्याशी हैं। यहां से सपा कि ओर से लक्ष्मीकान्त निषाद हैं। आजमगढ़ लोकसभा सीट: आजमगढ़ लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए जीतना बहुत आसान नजर नहीं आ रहा है। यहां उनके सामने सपा के धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। घोसी लोकसभा सीट: घोसी लोकसभा सीट पर भी मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है। यहां से NDA की ओर से सुभासपा के प्रमुख ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर चुनाव लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि यहां सपा आगे है। गाजीपुर लोकसभा सीट: उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। यहां सपा की ओर से अफजाल अंसारी मैदान में थे वहीं उनके सामने पारस नाथ राय को उतारा था। यहां फिलहाल सपा आगे दिख रही है। बस्ती लोकसभा सीट: बस्ती लोकसभा पर भी मुकाबला करीबी माना जा रहा है। यहां बीजेपी की ओर से हरीश द्विवेदी को मैदान में उतारा गया था। सपा ने यहां से राम प्रकाश चौधरी को मैदान में उतारा था। कैसरगंज लोकसभा सीट: कैसरगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को मैदान में उतारा था। लेकिन यहां उनकी जीत बहुत आसान नजर नहीं आ रही है। सपा के भगत राम मिश्रा उन्हें कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। Also ReadLIVE: अरुणाचल में बंपर जीत की ओर आगे बढ़ रही BJP, सिक्किम की 32 में से 31 सीटों पर SKM आगे अमेठी लोकसभा सीट: अमेठी लोकसभा से बीजेपी की तरफ से स्मृति ईरानी मैदान थीं। लेकिन इस बार उनके लिए मुकाबला बहुत आसान नहीं है। माना जा रहा है कि यहां कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं। रामपुर लोकसभा सीट: बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद घनश्याम लोधी को उम्मीदवार बनाया था। उनके सामने सपा ने मोहिबुल्ला नदवी को उम्मीदवार बनाया था। यहां भी लड़ाई काफी करीबी मानी जा रही है। बसपा ने यहां से जीशान खान को टिकट दिया था। सहारनपुर लोकसभा सीट: सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने इमरान मसूद को उम्मीदवार बनाया था। उनके सामने बीजेपी से राघव लखन पाल शर्मा थे, जबकि बसपा से यहां माजिद आली चुनाव लड़ रहे थे। सहारनपुर लोकसभा में भी मुकाबला काफी करीबी माना जा रहा है। मेरठ लोकसभा सीट: सपा से संगीता वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया था। उनके सामने बीजेपी से अरुण गोविल और बसपा से देवव्रत कुमार त्यागी को मैदान में उतारा गया था। यहां भी मुकाबला काफी करीबी माना जा रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

Elections 2024 Lok Sabha Uttar Pradesh

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UP: मुस्लिम बहुल्य संभल में हुआ सबसे ज्यादा मतदान, जानिए तीसरे चरण में कहां डाले गए कितने वोटLok Sabha Elections 2024: मंगलवार को यूपी की दस लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। इनमें मैनपुरी लोकसभा सीट शामिल है। यह सपा का अभेद किला माना जाती है।
Read more »

Lok Sabha Chunav: अमेठी, रायबरेली, कैसरगंज और श्रीवास्ती में है अलग सियासी होड़, समझिए यहां की राजनीतिक विरासत बचाने की लड़ाईLok Sabha Chunav 2024: बीजेपी और कांग्रेस की परंपरागत सीटों पर राजनीतिक विरासत बचाने की लड़ाई है, जो कि इस चुनाव को काफी दिलचस्प मोड़ पर लेकर आ गई है।
Read more »

Lok Sabha Elections 2024: UP की 13 सीटों पर कल वोटिंग, जानिए आपकी सीट पर किस-किस के बीच मुकाबला, अखिलेश और साक्षी महाराज की किस्मत का भी होगा फैसलाLok Sabha Elections: उत्तर प्रदेश की जिन 13 सीटों पर चुनाव होगा उनमें--शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, म‍िश्र‍िख, उन्‍नाव, फरुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच है।
Read more »

UP Lok Sabha Chunav 2024: 2017 के मुकाबले इस बार ज्यादा एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं सपा और कांग्रेसUP SP lok sabha candidates list 2024: 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।
Read more »

Lok Sabha Election Phase Five: कांग्रेस के पास सिर्फ 1 तो बीजेपी के पास 32, जानें पांचवे चरण की 49 सीटों का पूरा गणितLok Sabha Election Phase Five: कांग्रेस के पास सिर्फ 1 तो बीजेपी के पास 32, जानें पांचवे चरण की 49 सीटों का पूरा गणितLok Sabha Election Phase Five: पांचवा चरण बीजेपी के लिए गुड तो कांग्रेस के लिए रह चुका है बेड, जानें इस बार कहां है कांटे की टक्कर
Read more »

Lok Sabha Chunav: यूपी को इस बार मिलेंगे कम से कम 16 नए सांसद, इन सीटों पर जो जीतेगा वो पहली बार पहुंचेगा लोकसभाLok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में इस बार लोकसभा की 17 सीटें ऐसी हैं, जहां पर जो भी प्रत्याशी जीतेगा वो पहली बार सांसद के दरवाजे पर पहुंचेगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:35:48