Lok Sabha Chunav Election Result: आज उन सभी कयासों पर विराम लग जाएगा कि कौन, कहां से जीत रहा है या केंद्र में किसकी सरकार बन रही है।
Lok Sabha Election Result s 2024: लोकसभा चुनाव के बाद आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। इस सवाल का जब जवाब मिलेगा कि जनता का मत किसके पक्ष में है। क्या देश की जनता तीसरी बार NDA पर भरोसा जताने वाली है। या फिर इंडिया गठबंधन के दावे को सच साबित करेगी। हालांकि, एग्जिट पोल के मुताबिक, तो एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। लेकिन देखने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र तीसरी बार जीतकर नेहरू की बराबरी कर पाएंगे या फिर बीजेपी 2.
0 पर रुक जाएगी। कई एग्जिट पोल में तीसरी बार बीजेपी फिर बहुमत से सरकार बना सकती है। कुछ एग्जिट पोल ने एनडीए को 400 पार तक का दावा किया है। वहीं विपक्ष को किसी एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है। विपक्षी नेता एग्जिट पोल का अपना नंबर 295 लेकर नतीजे आने का इंतजार करने को कह रहे हैं।ऐसे में सवाल उठता है कि एग्जिट पोल का अनुमान ही अगर नतीजों में बदलता है तो क्या नरेंद्र मोदी की जीत राजीव गांधी के दौर में कांग्रेस को मिली 1984 की जीत से भी बहुत बड़ी होगी? अगर एग्जिट पोल नतीजों में बदला तो क्या ये जवाहर लाल नेहरू को लगातार तीन बार मिली जीत से बड़ा जनता का विश्वास मत होगा? अगर एक्जिट पोल के मुताबिक NDA 401 सीट तक गया तो क्या नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी जीत और 400 पार का रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी को मिली विजय से बड़ा इतिहास रचेगी? Also Read‘संविधान का पालन करें, बिना किसी डर के देश की सेवा करें’, खड़गे ने चुनाव नतीजों से पहले नौकरशाहों को लिखा खुला पत्र पंडित नेहरू 1947 से 1964 तक 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे। लोकसभा की वेबसाइट के अनुसार, वे देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले प्रधानमंत्री हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 1957 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने अकेले 371 सीटें जीती थीं, जब 1951 में पहले चुनावों के बाद नेहरू सत्ता में लौटे थे। https://www.youtube.com/watch?v=s1SMIAA1Z1c&t=219s ऐसे में सभी की निगाहें 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर हैं, जो आज घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पता चलेगा कि कौन सी राजनीतिक पार्टी या गठबंधन सरकार बनाएगी और क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र में तीसरे कार्यकाल के लिए वापसी करेंगे।
Election Results Election Result 2024 Lok Sabha Chunav Result Chunav Result Chunav Result 2024 Lok Sabha Chunav Result Chunav Parinam Lok Sabha Chunav Parinam लोकसभा चुनाव परिणाम लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 चुनाव परिणाम Lok Sabha Election Results Election Results Eci Result Eci Results 2024 Election Commission Results Eci Lok Sabha Election Results Eci.Gov.In Results.Eci.Gov.In Elections24.Eci.Gov.In Election Results
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चौथे चरण की हॉट सीटें: अखिलेश, ओवैसी, गिरिराज सिंह, यूसुफ पठान से शत्रुघ्न सिन्हा तक की किस्मत का होगा फैसलाLok Sabha Election 2024: चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।
Read more »
Lok Sabha Election Phase Six: आज थम जाएगा छठे चरण का प्रचार, दलों ने झोंकी ताकतLok Sabha Election Phase Six: छठे चरण के मतदान के लिए आज थम जाएगा प्रचार, जानें कितने राज्य की कितनी सीट पर होगी वोटिंग
Read more »
सपा-कांग्रेस का INDI गठबंधन सभी जातियों को आपस में लड़ा रहा है: PM मोदीLok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने कहा कि 2012 में सपा ने अपने घोषणा पत्र में साफ-साफ लिखा है, जैसे बाबा साहेब अंबेडकर ने दलितों को आरक्षण दिया.
Read more »
Lok Sabha Exit Poll Live: रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत, 353 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमानExit Poll Results 2024 Live Lok Sabha Chunav News Updates in Hindi: आज सातवें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया का समापन हो जाएगा।
Read more »
Exit Poll 2024 Live:: रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत, 353 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमानExit Poll Results 2024 Live Lok Sabha Chunav News Updates in Hindi: आज सातवें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया का समापन हो जाएगा।
Read more »
Lok Sabha Election/Chunav Results 2024 Date: कैसे और कहां देख पाएंगे लोकसभा चुनाव के ताजा नतीजे? यहां मिलेगी पल-पल की अपडेटLok Sabha Election/Chunav Results 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम लाइव देखने का तरीका जानें...
Read more »