Chandrababu Naidu and Nitish Kumar: भारतीय जनता पार्टी (BJP) 10 साल बाद सरकार बनाने के लिए अपने सहयोगियों, खासकर टीडीपी और जेडी(यू) पर निर्भर होगी.
Lok Sabha Chunav Result: क्यों NDA छोड़ सकते हैं नीतीश- चंद्रबाबू नायडू , BJP के साथ रहने की वजह भी जान लीजिए Chandrababu Naidu and Nitish Kumar : भारतीय जनता पार्टी 10 साल बाद सरकार बनाने के लिए अपने सहयोगियों, खासकर टीडीपी और जेडी पर निर्भर होगी.
तो चलिए आपको बताते हैं कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के अलावा बीजेपी के अन्य सहयोगी क्यों एनडीए छोड़ सकते हैं और उनके साथ बने रहने की क्या वजह हो सकती है.सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है इस सब्जी का जूस, 1 गिलास में मिल सकते हैं सैकड़ों फायदेLok Sabha Result 2024 Lok Sabha Result: भोजपुरी के 2 सुपरस्टार हारे तो 3 बंगाली एक्ट्रेस ने गाड़ा झंडा, हेमा से कंगना तक, जानें लोकसभा चुनाव में सेलेब्स का रिपोर्ट कार्ड दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नतीजे मंगलवार को सामने आ गए. भारतीय जनता पार्टी बहुमत से दूर रही, लेकिन एनडीए 292 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब हो गई. जबकि, इंडिया गठबंधन ने 234 सीटों पर जीत दर्ज की है. चुनावी नतीजों में NDA की सरकार बनती दिख रही है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2014 और 2019 दोनों में आसानी से बहुमत हासिल कर लिया था. लेकिन, एक दशक में पहली बार है, जब बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. आंध्र प्रदेश में चंद्र बाबू नायडू और बिहार में नीतीश कुमार ने अपने-अपने राज्यों में शानदार जीत हासिल की. इसके बाद दोनों किंगमेकर बन गए हैं. बीजेपी 10 साल बाद अपने सहयोगियों, खासकर टीडीपी और जेडी पर निर्भर होगी. तो चलिए आपको बताते हैं कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के अलावा बीजेपी के अन्य सहयोगी क्यों एनडीए छोड़ सकते हैं और उनके साथ बने रहने की क्या वजह है.तेलुगू देशम पार्टी यानी टीडीपी साल 1996 में पहली बार एनडीए में शामिल हुई थी. उस समय चंद्रबाबू नायडू एक युवा नेता थे, जिन्हें आईटी गवर्नेंस में अग्रणी के रूप में जाना जाता था. हालांकि, उन्होंने साल 2018 में एनडीए का साथ छोड़ दिया र उनकी पार्टी को बहुत नुकसान उठाना पड़ा. 2018 में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में टीडीपी सिर्फ 2 सीटों पर सिमट गई और 2019 में आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में उसे सिर्फ 23 सीटें ही मिली. इस साल फरवरी में टीडीपी एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई और इसका फायदा पार्टी को हुआ है. चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों में से 135 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि लोकसभा की 16 सीटों पर उसने कब्जा किया है. इसके बाद नायडू लगभग दो दशकों में पहली बार किंगमेकर की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच इंडिया गठबंधन ने नेताओं द्वारा चंद्रबाबू नायडू को लगातार कॉल किए जाने की खबरें आ रही हैं. ऐसे में गठबंधन को लेकर बात बनती है तो नाडयू कई प्रमुख मंत्रालयों की मांग कर सकते हैं. लेकिन, उनके एनडीए में बने रहने की भी 2 बड़ी वजहें हैं. पहली वजह, आंध्र प्रदेश के विभाजन और वाईएसआर रेड्डी के निधन के बाद पार्टी टूटने से कांग्रेस अभी तक आंध्र प्रदेश में अपनी खोई हुई लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाई है. दूसरी वजह, आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के अभियान में पीएम मोदी और भाजपा का साथ मिला, जिस वजह से उनकी पार्टी बड़ी जीत तक पहुंच पाई. अगर नायडू जनादेश के खिलाफ जाते हैं तो भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में उनको नुकसान उठाना पड़ सकता है.एक समय में नीतीश कुमार को विपक्ष के संभावित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले पलटी मारकर एनडीए के साथ जाने का फैसला किया. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए के दिग्गज नेता रहे नीतीश ने उनकी कैबिनेट में केंद्रीय रेल मंत्री के रूप में काम किया था. हालांकि, 2014 के आम चुनाव से पहले चीजें बिगड़ने लगीं. नीतीश ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किए जाने का कड़ा विरोध किया और 2013 में एनडीए छोड़ दिया. 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जेडी, कांग्रेस, आरजेडी और वामपंथी दलों के गठबंधन महागठबंधन ने भाजपा को हरा दिया. लेकिन, यह नीतीश कुमार के पलटी मारने का आखिरी मौका नहीं था. 2017 में नीतीश कुमार ने अपने धुर विरोधी रहे लालू यादव की पार्टी के साथ काम करने से इनकार करते हुए गठबंधन से अलग हो गए और एनडीए में शामिल हो गए. इसके बाद 2022 में एक बार फिर नीतीश महागठबंधन में वापस आ गए, लेकिन 2024 में फिर उन्होंने महागठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने का फैसला किया. इसके बाद इस बात की चर्चा थी कि पलटी मारने की प्रवृति की वजह से नीतीश कुमार ने जनता के बीच विश्वसनीयता खो दी है, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में 12 सीटों पर जीत हासिल कर वो एक बार फिर किंगमेकर की भूमिका में आ गए हैं. अब बीजेपी को सरकार बनाने के लिए एनडीए की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी जेडी की जरूरत होगी, लेकिन नीतीश कुमार के रिकॉर्ड को देखते हुए उनके समर्थन से केंद्र में स्थिरता आने की संभावना कम ही है. क्योंकि वो कभी भी इंडिया गठबंधन से बेहतर डील मिलने की स्थिति में पलटी मार सकते हैं.लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान भारतीय राजनीति में सबसे चतुर राजनीतिक संचालकों में से एक के रूप में जाने जाते थे. वे चुनाव से पहले गठबंधन बदल लेते थे और जीत हासिल करते थे. अटल बिहारी वाजपेयी के युग में एनडीए में रहने वाले रामविलास पासवान, मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह बनाई. वे अपनी पार्टी के प्रभाव और लाभ को अधिकतम करने के लिए अपनी वफादारी बदलने के लिए भी जाने जाते थे. अब देखना होगा कि चिराग पासवान को अपने पिता की विरासत को कितनी अच्छी तरह आगे बढ़ा पाते हैं.
Chandrababu Naidu Nitish Kumar Kingmakers Nda Alliace National Democratic Alliance India Alliance Bjp Allies Telugu Desam Party Tdp Janata Dal United Jdu Lok Janashakti Party Chirag Paswan Shiv Sena India General Elections 2024 लोकसभा चुनाव 2024 चंद्रबाबू नायडू नीतीश कुमार किंगमेकर एनडीए इंडिया गठबंधन बीजेपी गठबंधन टीडीपी जदयू कौन बनेगा प्रधानमंत्री
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार में 4 जून के बाद फिर पलटी मार सकते हैं नीतीश? तेजस्वी यादव के दावे ने बढ़ाया सियासी तापमानLok Sabha Chunav 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव से कुछ ही महीने पहले नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन छोड़ NDA से हाथ मिला लिया था।
Read more »
Vidisha Lok Sabha Chunav Result: BJP के गढ़ विदिशा सीट पर टिकी सबकी निगाहें, जानें किसके बीच है रोचक मुकाबलाVidisha Lok Sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश की विदिशा सीट पर BJP के शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के प्रतापभानू शर्मा के बीच मुकाबला है.
Read more »
‘यूपी में दंगा भड़का सकती है सपा-कांग्रेस’, बीजेपी ने EC से की शिकायत; प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागूLok Sabha Chunav Result: बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता यूपी में दंगा भड़का सकते हैं।
Read more »
Sidhi Lok Sabha Chunav Result: सीधी में रोचक मुकाबला! क्या वापसी करने में सफल हो पाएगी कांग्रेस?Sidhi Lok Sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश की सीधी लोकसभा सीट पर BJP प्रत्याशी राजेश मिश्रा और कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल के बीच मुकाबला है.
Read more »
राहुल गांधी ही नहीं कांग्रेस के ये 6 उम्मीदवार भी चल रहे आगे... BJP के साथ आने से RLD को कितना फायदा?- lok sabha election 2024 result uttar pradesh chunav congress samajwadi party and bjp rld alliance
Read more »
Lok Sabha Election Result: चुनाव नतीजों के बीच मोदी-शाह को याद आए चंद्रबाबू नायडू, घुमाया फोन, जानें क्या हुई बातLok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच मोदी-शाह ने घुमाया टीडीपीब चीफ चंद्रबाबू नायडू को फोन, दोनों के बीच हुई ये खास बातचीत
Read more »
