आज संसद के शीतकालीन सत्र आठवां दिन है। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के डेढ़ सौ साल पूरे होने पर लोकसभा में विशेष चर्चा होगी।
Lok Sabha Vande Mataram Discussion Live: वंदे मातरम पर चर्चा जारी, प्रियंका गांधी ने सरकार-पीएम मोदी को घेरा {"_id":"69363a282bf4432646045c29","slug":" parliament -winter-session-live-updates-vande-matram-debate-pm-modi-lok-sabha-rajya-sabha-bill-congress-bjp-nda-2025-12-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Vande Mataram Discussion Live: वंदे मातरम पर चर्चा जारी, प्रियंका गांधी ने सरकार-पीएम मोदी को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}} Parliament Live: आज संसद के शीतकालीन सत्र का आठवां दिन है। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर संसद में विस्तार से चर्चा होगी। इस गीत के ऐतिहासिक महत्व पर लोकसभा में होने वाली चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। राज्यसभा में इस पर मंगलवार को चर्चा होगी, जिसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। आज की कार्यवाही शुरू होने पर राज्यसभा में पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल को श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद पीएम मोदी ने वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर अपना वक्तव्य रखा। लोकसभा में वंदे मातरम पर बोले पीएम मोदीरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के राष्ट्रगीत- वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान इस रचना को देश की आत्मा का गीत बताया। उन्होंने कहा किबिहार की औरंगाबाद लोकसभा सीट से निर्वाचित राष्ट्रीय जनता दल के सांसद अभय कुमार सिन्हा ने भी वंदे मातरम पर चर्चा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती पर आज भी स्वतंत्रता आंदोलन की धड़कनों को महसूस किया जा सकता है।केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रियंका गांधी के भाषण के अंशों पर सवाल किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस सांसद को ये सिद्ध करना चाहिए कि 'बंकिम चंद्र चटर्जी ने 1875 में वंदे मातरम के केवल दो स्टैंजा लिखे और सात साल के बाद 1882 में बाकी पांच स्टैंजा लिखे' ये तथ्य इन्होंने कहां से लिए हैं।वंदे मातरम पर चर्चा: प्रियंका बोलीं- राष्ट्रगीत देश की रगों में, सरकार ध्यान भटकाना चाहती है वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ध्यान भटकाना चाहती है। सत्ताधारी पक्ष के बताना चाहिए कि वे इतने अहंकारी क्यों हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा दिखावे की राजनीति करती है। चुनाव से चुनाव तक सियासत करने वाली ये पार्टी बेरोजगारी, युवाओं के मुद्दे और महंगाई जैसे विषयों पर चर्चा क्यों नहीं करनी चाहती। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए सवाल किया कि खुद को महापुरुषों से बड़ा बताना क्या उनका अपमान नहीं है? प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के अधिवेशन में वंदे मातरम गाया जाता है। विज्ञान, इसरो, डीआरडीओ और एम्स जैसी संस्थाओं के योगदान का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर इन्होंने ये नहीं बनाया होता तो भारत विकसित कैसे बनता। उन्होंने राष्ट्रनिर्माण में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के योगदान को रेखांकित करते हुए सरकार को सलाह भी दी। प्रियंका ने कहा, नेहरू जी को जितनी भी गालियां देनी हैं, जितने अपमान करने हैं उसकी एक सूची बना लेनी चाहिए। सत्ताधारी खेमे की तरफ से बीते दिनों जारी की गई एक सूची का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा स्पीकर की अनुमति से जितने भी घंटे की चर्चा जरूरी हो, हम बहस कर लेंगे। एक बार चर्चा के बाद इस अध्याय को बंद कर देना चाहिए। फिर बेरोजगारी और ऐसे तमाम जरूरी मुद्दों पर संसद में चर्चा की जाएगी। प्रियंका ने सत्ताधारी दल और स्पीकर ओम बिरला की तरफ से टोके जाने पर कहा कि बिना तथ्यों के हम पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि संसद में इस बात पर चर्चा क्यों नहीं हो रही है कि महिलाओं की परिस्थितियों को सुधारने के लिए ठोस कदम कैसे उठाए जाएंगे। कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रदूषण, पेपरलीक जैसे मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जाता। हिम्मत है तो भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करें। अपने वक्तव्य के अंतिम हिस्से में प्रियंका ने कहा कि भाजपा इवेंट मैनेजमेंट की राजनीति करती है।प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसदप्रियंका गांधी ने वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास घटने लगा है। प्रियंका ने पीएम मोदी के उद्धरण पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्होंने इस सदन के सामने गलत जानकारी सामने रखी है। सत्ताधारी खेमे की तरफ से टोके जाने पर प्रियंका ने उन पर कटाक्ष किया। प्रियंका ने कहा, 'हम देश के लिए हैं, आप चुनाव के लिए हैं।' कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी के अधूरे उद्धरण का जिक्र करते हुए कहा, चुनिंदा पंक्तियों का उल्लेख करना ठीक नहीं है।वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधीकेरल की वायनाड सीट से चुनकर लोकसभा पहुंचीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी वंदे मातरम पर चर्चा में भाग लिया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि संसद में इस समय ये चर्चा इसलिए कराई गई, क्योंकि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। प्रियंका ने कहा, ये गीत देश की आत्मा का हिस्सा बन चुका है। 150 साल से देशवासियों के दिलों में बस चुके इस गीत पर चर्चा की टाइमिंग पर सवाल खड़े करते हुए प्रियंका ने कहा, देश की आजादी के 75 वर्षों बाद भी हमें सोचना चाहिए कि सदन में चुनावी सुधार के बदले राष्ट्रगीत पर ऐसी चर्चा की जरूरत क्यों पड़ी।बिहार के खगड़िया से निर्वाचित लोजपा सांसद राजेश यादव ने भी चर्चा में भाग लिया। उन्होंने काव्य के अंदाज में वंदे मातरम की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस चर्चा के लिए वे सरकार का धन्यवाद करना चाहते हैं। सरकार गौरवशाली अतीत को युवाओं के सामने लाने का काम कर रही है।हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी वंदे मातरम पर चर्चा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए आज की चर्चा ऐतिहासिक दस्तावेज की तरह बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि ये कोई धार्मिक गीत नहीं, ये राष्ट्र की आत्मा और भारत के गौरव का गीत है। ये देश की संस्कृति और विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए काव्यात्मक लहजे में कहा,वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गैरहाजिरी का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, जब चर्चा शुरू हुई तो प्रधानमंत्री सदन में थे। जिस परिवार को दशकों तक देश में नेतृत्व करने का मौका मिला, उसके दो सदस्य सदन में मौजूद ही नहीं रहे। इतना भय। पंडित नेहरू जी ने वंदे मातरम में काट-छांट करने के बाद देश को बांट दिया था। उन्होंने दो स्टैंजा तक सीमित कर दिया था। राहुल जी ने केवल एक लाइन गाने को मजबूर कर दिया था। आज जब चर्चा हुई तो दोनों गायब ही हो गए। बकौल अनुराग ठाकुर, संसद के बाहर गलियारों में ऐसी चर्चा हो रही है कि प्रियंका जी पिछले पांच दिनों से पूरा वंदे मातरम याद करने की कोशिश कर रही हैं, मैंने सुना है कि वे बगैर पढ़े सदन में पूरा वंदे मातरम गाने वाली हैं। इसका भी इंतजार रहेगा।वंदे मातरम के काटे गए हिस्सों और इसके संक्षिप्त इतिहास का जिक्र करते हुए ठाकुर ने कहा, बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने इसकी रचना कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में नवमी तिथि को की थी। अनुराग ठाकुर के मुताबिक वंदे मातरम उतना ही पवित्र है, जितना, गीता, बाइबल और कुरान की पंक्तियों को माना जाता है। बंगाल के साहित्यकार और इस्लामिक विद्वान रियाजुल करीम नाम के शख्स का जिक्र करते हुए ठाकुर ने कहा, उन्होंने अपने लेख में ये बात खुद कही है कि वंदे मातरम में ऐसी क्षमता है, मानो इसके उद्घोष से मुर्दों में भी जान आ जाए। अपने वक्त्व के अंतिम हिस्से में अनुराग ठाकुर ने एक सवाल भी किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, अगर 1896 में कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में वंदे मातरम इस्लाम विरोधी नहीं था तो बाद में कैसे हो गया? उन्होंने कई वर्षों के ऐतिहासिक तथ्यों का उल्लेख करते हुए पूछा कि किस मानसिकता के कारण आज इसका विरोध हो रहा है?शिवसेना सांसद बोले- बालासाहेब कहते थे, अगर इस देश में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा महाराष्ट्र से निर्वाचित एक अन्य सांसद श्रीरंग अप्पा बरने ने भी इस चर्चा में भाग लिया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के सांसद बरने ने बालासाहेब ठाकरे के बयान से अपने वक्तव्य की शुरुआत की। बकौल बरने, 'बालासाहेब कहते थे, अगर इस देश में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा.
.. बाला साहेब ठाकरे गर्व से कहते थे हम हिंदू हैं, इस पर भी हमें गर्व है।' ठाकरे को उद्धृत करने के बाद बरने ने कहा, लोगों ने दूसरी जगहों पर जाकर मिलावट की है। वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि महाराष्ट्र का जिक्र करते हुए स्वराज्य और आजादी के आंदोलन में बलिदान देने वाले सपूतों को याद करते हुए वंदे मातरम को मातृभूमि और संस्कृति को सशक्त करने वाली रचना बताया। उन्होंने कहा कि ये महज गीत नहीं भारत माता की ताकत है।महाराष्ट्र से निर्वाचित एक अन्य सांसद भास्कर मुरलीधर भागारे ने भी इस चर्चा में भाग लिया। डिंडोरी लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद मुरलीधर एनसीपी गुट के सांसद हैं। उन्होंने मराठी भाषा में अपने वक्तव्य के दौरान कहा कि आजादी के आंदोलन में इसका योगदान कभी न भूलने वाला है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ देशवासियों को एकजुट करने में इसने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले, साहूजी महाराज जैसे क्रांतिकारियों को याद करते हुए कहा कि असंख्य बलिदानियों ने इस राष्ट्रगीत से प्रेरणा लेकर अपना सर्वस्व मातृभूमि पर न्योछावर कर दिया।in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and moreहम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी
Winter Session Parliament Winter Session Loksabha Rajya Sabha Vande Mataram India News In Hindi Latest India News Updates संसद शीतकालीन सत्र संसद का शीतकालीन सत्र लोकसभा राज्यसभा संसद की कार्यवाही वंदे मातरम राष्ट्रगीत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Parliament Winter Session 2025 Live: Big Day In Lok Sabha, PM Modi To Open Vande Mataram DiscussionParliament Winter Session 2025 Live: Lok Sabha will hold a special discussion today to mark the 150th anniversary of Vande Mataram. Prime Minister Narendra Modi is likely to initiate the discussion at noon on Monday, marking the formal beginning of the proceedings.
Read more »
Why Did Nehru Oppose Vande Mataram As National Anthem? BJPs Muslim Claim, Historical Context ExplainedVande Mataram Debate: The special discussion on the 150th anniversary of Vande Mataram will take place in the Lok Sabha, with Prime Minister Narendra Modi opening the debate.
Read more »
Parliament Vande Mataram Discussion Live: लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा, पीएम बोले- ये शक्ति चेतना का प्रवाहआज संसद के शीतकालीन सत्र आठवां दिन है। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के डेढ़ सौ साल पूरे होने पर लोकसभा में विशेष चर्चा होगी।
Read more »
Bankim Da vs Bankim Babu: Why TMC Objected To PM Modis Reference To Vande Mataram AuthorVande Mataram Debate: A TMC MP, in Lok Sabha, stated that the PM should refer to the legendary composer as Babu instead of Da. The BJP-led NDA government has been allotted three hours for its participation in the Lok Sabha debate, while a total of 1
Read more »
Vande Mataram: 'बंकिम दा नहीं बंकिम बाबू कहिए' - TMC सांसद ने लोकसभा में जताई आपत्ति, PM मोदी ने दिया ये जवाबVande Mataram: 'बंकिम दा नहीं बंकिम बाबू कहिए' - TMC सांसद ने लोकसभा में जताई आपत्ति, PM मोदी ने दिया ये जवाब PM Modi in Lok Sabha discussion on Vande Mataram Bankim Babu or Bankim Da
Read more »
Parliament Vande Mataram Discussion Live: संसद में वंदे मातरम पर चर्चा, पीएम बोले- ये शक्ति चेतना का प्रवाहआज संसद के शीतकालीन सत्र आठवां दिन है। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के डेढ़ सौ साल पूरे होने पर लोकसभा में विशेष चर्चा होगी।
Read more »
