IndiaElectsModi | देश भर में पानीपत की युद्ध भूमि की चर्चा, संजय बोले-मोदी हैं तो मुमकिन है ModiOnceAgain
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया 6.56 लाख के रिकॉर्ड अंतर से लोकसभा चुनाव जीत गए। उन्होंने देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की। इनसे पहले गुजरात में भाजपा प्रत्याशी सीआर पाटिल ने 972739 वोट हासिल करते हुए 689668 मतों के अंतर से प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को हराया था। संजय भाटिया ने इस जीत को मोदी लहर बताया है। कॉलेज में छात्र यूनियन के चुनाव से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले भाटिया ईमानदार और स्वच्छ छवि के लिए जाने जाते हैं। संगठन ने उन्हें करनाल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा। कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को हराकर रिकार्ड मतों से चुनाव जीत लिया। दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रभारी अरविन्द झा ने इस जीत पर उनसे बातचीत की। प्रस्तुत है बातचीत के कुछ मुख्य अंश:- मनोहर की ईमानदारी और मोदी की यह जीत है। मोदी ने देश में राष्ट्रीयता की भावना भरी है। लोगों को यह पसंद आया। उनके कार्यों पर जनता ने मुहर लगा दी है। कॉलेज में 1986 में दाखिला लेने के बाद स्टूडेंट यूनियन का चुनाव लड़ा था। एक वर्ष बाद ही संगठन की जिम्मेवारी मुझ पर आ गई। 2016 से संगठन में पूर्णकालिक जिम्मेदारी दी गई। पानीपत छोड़ कर रोहतक में ज्यादा समय बीता है। अब संसद का चुनाव लड़ा हूं। सांसद बन जाने के बाद जनता की भागीदारी से हर काम में रुचि दिखाएंगे। भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था, सर्व शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति संवेदना.
. ये मेरे स्ट्रांग प्वाइंट हैं। कमियां अपने अंदर है उसे ठीक करूंगा। मेरी शादी 25 अप्रैल 1994 को हुई। एक माह बाद 25 मई को मुझे एक धरने प्रदर्शन में शामिल होना था। सैकड़ों युवाओं को जुटाने में लग गया। ये सही है कि घर पर ज्यादा समय नहीं दे पाया, लेकिन पत्नी और बच्चों ने बखूबी घर को संभाला है। दाल और रोटी सबसे ज्यादा पसंद है। गरीबों का यही भोजन है। प्रश्न : आप राजनीति घराने और संपन्न परिवार से हैं। नॉमिनेशन में आपने कम संपत्ति दिखाई। आमदनी का इससे अंदाजा नहीं लग रहा है? संपत्ति जितनी है, उससे ज्यादा दिखा दिया। मेरे पास अपना कुछ नहीं है। जो कुछ है वो मेरे पिताजी का है। प्रश्न : स्कूल, कॉलेज और राजनीतिक जीवन में कौन-कौन से दोस्त हैं। सांसद बनने पर दोस्त के लिए कुछ करना चाहेंगे? प्रश्न : संघर्ष के दिनों के साथी कौन-कौन हैं? आज भी वे मेरे साथी हैं। पार्टी के लिए एसेट हैं। वो आगे बढ़ेंगे। कार्य करने वाले की सभी जगह जरूरत है। बेशक उनके पास कोई दायित्व नहीं है, लेकिन समाज में उनका बहुत महत्व है। जनता के जो वोट मेरे खाते में नहीं आए अगले चुनाव में वो सब मेरे साथ होंगे। 1995 में पार्षद का चुनाव लड़ा 2016 में खादी बोर्ड के चेयरमैन बने
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Narendra Modi Speech Live Updates: PM मोदी की प्रेस कांफ्रेंस की खास बातें– News18 हिंदीजानिए पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण के मतदान से पहले प्रेस कांफ्रेंस में क्या खास बातें कहीं. ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »
LIVE: PM मोदी ने की बाबा केदारनाथ की पूजा, पुनर्निर्माण कार्यों का ले रहे जायजाकेदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं. पीएम को ध्यान गुफा में जाकर ध्यान साधना भी करनी है.
Read more »
भगवान शिव की शरण में PM मोदी, 12250 फीट की ऊंचाई पर गुफा में करेंगे ध्यानकेदारनाथ मंदिर दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की. इसके बाद में प्रधानमंत्री केदारनाथ गुफा में ध्यान भी करेंगे और रविवार को बद्रीनाथ जायेंगे.
Read more »
बाबा केदार की शरण में पीएम मोदी, सोमनाथ मंदिर में अमित शाह ने की पूजा-अर्चनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। पीएम मोदी ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: मोदी मैजिक तय करेगा अंतिम चरण का परिणाम?– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में अंतिम चरण की जिन 13 सीटों पर वोट डाले जाने हैं, उनमें 5 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी और उसके आस-पास की हैं. ऐसे में बीजेपी उम्मीदवार मोदी मैजिक के सहारे चुनाव जीतने की उम्मीद लगाए बैठे हो तो वहीं गठबंधन प्रत्याशी जातीय गणित के सहारे मोदी मौजिक को चुनौती देने की कोशिश में लगे हैं. बात करें वाराणसी की तो यहां कांग्रेस के अजय राय हो या गठबंधन की शालिनी यादव दोनों में कोई भी पीएम मोदी को चुनौती देता नजर नहीं आ रहा है. लेकिन बाकि सीटों पर हालात ऐसे नहीं हैं.
Read more »
प्रधानमंत्री मोदी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर क्या बोली प्रेसयह पहली बार है जब प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की और उसका ज़िक्र मीडिया में आम घटनाक्रम की तरह हुआ.
Read more »
LIVE: केदारघाटी की गुफा से निकले PM मोदी, पूरी रात की ध्यान साधनापीएम मोदी शनिवार को केदारनाथ पहुंचे थे. उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद ध्यान गुफा में ध्यान साधना करने गए थे. रात भर पीएम ने ध्यान साधना की.
Read more »
Exit polls 2019 : हां, मोदी ही मुमकिन; पश्चिम बंगाल में हिल सकती हैं तृणमूल की जड़ेंउत्तर प्रदेश में कड़ी टक्कर पर फिर भी सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है भाजपा। मप्र राजस्थान गुजरात हरियाणा उत्तराखंड और झारखंड में भाजपा को भारी सीटें मिलने का अनुमान।
Read more »
मोदी ने बंपर जीत को किया मुमकिन, अब सामने हैं अर्थव्यवस्था की ये चुनौतियांलोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नाम और काम पर देश की जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिया है. इस बार भी जनता को नरेंद्र मोदी से काफी उम्मीद है. ऐसे में पीएम मोदी के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि अर्थव्यवस्था को फिर से सही रफ्तार किस तरह से दें.
Read more »
