छत्तीसगढ़ में सभी मौजूदा BJP सांसदों का कटेगा टिकट, ये है वजह...BJP BJP4India
खास बातेंनई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सभी 10 सांसदों के लिए बुरी खबर है. भारतीय जनता पार्टी इस बार राज्य में किसी भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं देगी. छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रमुख और पार्टी महासचिव अनिल जैन ने कहा कि सभी 10 सांसदों को बदला जाएगा.
दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद अनिल जैन ने यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. केंद्रीय समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए. अनिल जैन ने कहा, 'हमने नए उम्मीदवारों और नए उत्साह के साथ चुनाव लड़ने का निर्णय किया है.' भाजपा को पिछले साल विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था. पार्टी अपना खोया हुआ आधार फिर से पाने का प्रयास कर रही है.Chhattisgarh BJP in-charge & National General Secretary Anil Jain: BJP will change all 11 sitting MPs in this election, CEC has approved it. pic.twitter.com/aOGDtjZkQVभाजपा के महासचिव ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को सांसदों के नाम काटने का प्रस्ताव दिया था, जिसे मंजूरी दे दी गई. सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राजनांदगांव से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है. राज्य में लोकसभा की 11 सीटें हैं. यह भी पढ़ें: बीजेपी के ये हैं संभावित उम्मीदवार, केद्रीय मंत्री की सीट बदली, शाहनवाज हुसैन का टिकट कटाः सूत्र बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में 68 सीटें जीती थीं. राज्य में 15 साल शासन कर चुकी भाजपा को 15 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था. दोनों दलों की वोट हिस्सेदारी में 10 प्रतिशत का अंतर था. सूत्रों ने बताया कि भाजपा इस पर भी विचार कर रही है कि मौजूदा सांसदों के परिवार के भी किसी सदस्य चुनाव में नहीं उतारा जाए. पार्टी ने यह मानदंड अपनाया तो पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की संभावित उम्मीदवारी भी सवालों के घेरे में आ जाएगी, क्योंकि उनके पुत्र अभिषेक सिंह वर्तमान सांसद हैं. VIDEO: क्या 2014 का करिश्मा दोहरा पाएगी बीजेपी?
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान के अवैध कब्जे के कारण पीओके के लोग मुसीबत में : भारत- Amarujalaपाकिस्तान के अवैध कब्जे के कारण पीओके के लोग मुसीबत में : भारत UnitedNations PoK Pakistan India Kashmir ImranKhanPTI
Read more »
जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »
मायावती के दलित वोट बैंक में सेंधमारी के प्रयास में कांग्रेस-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मायावती के यूपी समेत किसी भी राज्य में गठबंधन न करने के ऐलान से कांग्रेस आहत है। ऐसे में कांग्रेस की यूपी में एसपी-बीएसपी के गठबंधन में शामिल होने की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है। अब कांग्रेस बीएसपी के कोर वोट बैंक को छीनने की योजना बना रही है।
Read more »
Election 2019 LIVE Updates: केरल में बोले राहुल, कांग्रेस में सभी के लिए दरवाजे खुले हैंLok Sabha General Election 2019 India LIVE News Updates: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (14मार्च) को केरल में चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए राज्य में सत्तारूढ़ माकपा और भाजपा-आरएसएस पर हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया।
Read more »
केजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): आप औप कांग्रेस के बीच गठबंधन को रुपरेखा देने के लिए कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और महासचिव गुलाम नबी आजाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में हैं।
Read more »
परिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, मुश्किल में भाजपा- Amarujalaकांग्रेस में इस बात को लेकर आशंका है कि भाजपा राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करवा सकती है। वहीं भाजपा खेमे में यह चर्चा
Read more »
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट-फायरिंग, 5 CRPF जवान घायलछत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हुए नक्सली हमलें में पांच सीआरपीएफ जवान घायल हो गए हैं.
Read more »
भाजपा चुनाव समिति का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के मौजूदा सभी सांसदों के काटे जाएंगे टिकटभाजपा के मुख्य कार्यालय में मंगलवार शाम को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक को हो रही है। पीएम मोदी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य नेता भाजपा दफ्तर पहुंचे चुके हैं।
Read more »
