Lokpal Tender: 7 के लिए 7 BMW...रद्द करो, लोकपाल के टेंडर पर भड़के नीति आयोग के पूर्व सीईओ, 1 कार की कीमत कितनी?

अमिताभ कांत लोकपाल टेंडर News

Lokpal Tender: 7 के लिए 7 BMW...रद्द करो, लोकपाल के टेंडर पर भड़के नीति आयोग के पूर्व सीईओ, 1 कार की कीमत कितनी?
लोकपाल टेंडरलोकपाल टेंडर बीएमडब्‍ल्‍यू कार कीमतबीएमडब्‍ल्‍यू कार कीमत
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

नीति आयोग के सीईओ रहे अमिताभ कांत ने लोकपाल के लग्जरी कार खरीद टेंडर पर सवाल उठाया है। उन्होंने इसे रद्द कर मेक इन इंडिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सलाह दी है। लोकपाल करीब 5 करोड़ की सात बीएमडब्ल्यू कारें खरीद रहा है, जबकि कांत ने महिंद्रा और टाटा की टॉप क्लास इलेक्ट्रिक गाड़ियों का सुझाव दिया...

नई दिल्ली: नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने लग्जरी कारें खरीदने के एक टेंडर पर सवाल उठाया है। यह टेंडर लोकपाल ने निकाला है। अमिताभ कांत ने लोकपाल से इस टेंडर को रद्द करने और इसके बजाय भारत में बनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदने की सलाह दी है। कांत ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, 'उन्हें यह टेंडर रद्द करना चाहिए। मेक इन इंडिया इलेक्ट्रिक वाहनों या तो महिंद्रा की XUV 9e, BE 6 या टाटा की हैरियर EV की ओर बढ़ना चाहिए। ये टॉप क्लास गाड़ियां हैं।'लोकपाल ने करीब 5 करोड़ रुपये की सात बीएमडब्‍ल्‍यू 3 सीरीज 330Li M स्‍पोर्ट कारें खरीदने का एक टेंडर निकाला है। इन कारों का इस्तेमाल लोकपाल के अध्यक्ष और छह सदस्यों के लिए किया जाएगा। लोकपाल में कुल आठ सदस्यों की स्वीकृत संख्या है। टेंडर के अनुसार, 'भारत के लोकपाल ने सात बीएमडब्‍ल्‍यू 3 सीरीज 330Li कारें सप्लाई करने के लिए प्रतिष्ठित एजेंसियों से खुली निविदाएं आमंत्रित की हैं।' इसमें खास तौर पर सफेद रंग के एम स्‍पोर्ट लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल का जिक्र किया गया है।कितनी है एक कार की कीमत?बीएमडब्‍ल्‍यू की वेबसाइट के मुताबिक, 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्पेस वाली कार है। यह हर तरह से प्रभावशाली है। इसमें बेहतरीन कंफर्ट और टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलते हैं। नई दिल्ली में इस मॉडल की ऑन-रोड कीमत लगभग 69.

5 लाख रुपये है।टेंडर में यह भी कहा गया है कि चुनी हुई एजेंसी को लोकपाल के ड्राइवरों और नामित कर्मचारियों के लिए सात दिन का ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करना होगा। यह ट्रेनिंग क्लासरूम और ऑन-रोड दोनों तरह से होगी। इसमें 'BMW 330Li M Sport के सभी कंट्रोल्स, फीचर्स और सेफ्टी सिस्टम्स से परिचय', 'हैंड्स-ऑन ऑपरेशनल ट्रेनिंग', और 'ईंधन दक्षता मापदंडों और ड्राइविंग मोड्स को समझना' शामिल होगा।और क्‍या कहता है टेंडर?हर ड्राइवर को योग्य प्रशिक्षकों की देखरेख में 50 से 100 किलोमीटर की ड्राइविंग करनी होगी। हर सेशन के बाद एक लॉगबुक भरी जाएगी। उस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। एजेंसी को ट्रेनिंग का पूरा खर्च उठाना होगा। इसमें ट्रेनर की फीस, फ्यूल, यात्रा और लॉजिस्टिक्स शामिल हैं। लोकपाल को इसके लिए कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा।यह टेंडर 16 अक्टूबर को जारी किया गया था। बोली जमा करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर है। बोलियां अगले दिन खोली जाएंगी। सफल विक्रेताओं से सप्लाई ऑर्डर मिलने के 30 दिनों के अंदर कारें डिलीवर करने की उम्मीद है और इसमें कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा। टेंडर डॉक्यूमेंट के अनुसार, यह ट्रेनिंग दिल्ली के वसंत कुंज इंस्टीट्यूशनल एरिया में स्थित लोकपाल के ऑफिस में आयोजित होने की संभावना है।अमिताभ कांत प्रतिक्रिया क्‍यों अहम?योजना आयोग के पूर्व सीईओ ने इस टेंडर को रद्द करने की बात कही। कांत की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब सरकार 'मेक इन इंडिया' और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। लग्जरी कारों के बजाय इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चुनना न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर होगा, बल्कि यह देश में ऑटोमोबाइल उद्योग को भी बढ़ावा देगा। कांत ने जिन भारतीय इलेक्ट्रिक गाड़ियों का नाम लिया है, वे आधुनिक तकनीक और फीचर्स से लैस हैं और लग्जरी सेगमेंट की जरूरतों को पूरा कर सकती हैं। यह कदम सरकारी खर्चों में पारदर्शिता और जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

लोकपाल टेंडर लोकपाल टेंडर बीएमडब्‍ल्‍यू कार कीमत बीएमडब्‍ल्‍यू कार कीमत लोकपाल टेंडर न्‍यूज Amitabh Kant Lokpal Tender Lokpal Tender Lokpal Tender Bmw Car Price Bmw Car Price Lokpal Tender News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

400 फ्लॅट्स, 1260 कार्स, BMW गिफ्ट करणारा 'बोनस किंग' यंदा दिवाळीत देणार मोठं सप्राइज?400 फ्लॅट्स, 1260 कार्स, BMW गिफ्ट करणारा 'बोनस किंग' यंदा दिवाळीत देणार मोठं सप्राइज?Savji Dholakia Diwali Gift 2025: वयाच्या 13 व्या वर्षी शिक्षण अर्धवट सोडलेले ढोलकिया आज 6000 कोटींची उलाढाल असलेल्या कंपनीचे मालक आहेत. दरवर्षी ते महागड्या दिवाळी बोनस आणि भेटवस्तूंसाठी चर्चेत असतात.
Read more »

₹70 लाख की BMW से चलेंगे भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने वाले लोकपाल, ड्राइवरों को दी जाएगी ट्रेनिंग₹70 लाख की BMW से चलेंगे भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने वाले लोकपाल, ड्राइवरों को दी जाएगी ट्रेनिंगलोकपाल अध्यक्ष और सात सदस्य अब देश की सबसे महंगी और आधुनिक BMW 330Li कारों में सवारी करेंगे. ये लॉन्ग व्हील बेस मॉडल शानदार, तेज और सुरक्षित हैं. कारों की डिलिवरी अगले महीने होगी, और ड्राइवरों को कम से कम सात दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी.
Read more »

60 लाख वाली BMW के लिए लोकपाल ने निकाला टेंडर, सात कारों की होनी है डिलीवरी; क्या है पूरा मामला?60 लाख वाली BMW के लिए लोकपाल ने निकाला टेंडर, सात कारों की होनी है डिलीवरी; क्या है पूरा मामला?भारत के भ्रष्टाचार निरोधक प्राधिकरण लोकपाल ने प्रशासनिक कार्यों के लिए सात बीएमडब्ल्यू 330 Li लग्जरी कारें खरीदने के लिए टेंडर जारी किया है, जिनकी अनुमानित लागत 5 करोड़ रुपये से अधिक है। इन कारों के साथ ड्राइवरों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। लोकपाल, जिसकी स्थापना 2013 में हुई, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने का...
Read more »

भ्रष्टाचार मामलों की जांच करने वाला लोकपाल कार्यालय खरीदेगा 7 BMW कारें, 5 करोड़ रुपये से अधिक होंगे खर्चभ्रष्टाचार मामलों की जांच करने वाला लोकपाल कार्यालय खरीदेगा 7 BMW कारें, 5 करोड़ रुपये से अधिक होंगे खर्चभारत के लोकपाल कार्यालय 7 बीएमडब्ल्यू कार खरीदने की तैयारी में हैं। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन सात लग्जरी कारों की खरीद पर 5 करोड़ रुपये से अधिक खर्चे होने का अनुमान है।
Read more »

Lokpal Of India: लोकपाल खरीदेगा सात लग्जरी BMW कारें, जारी किया टेंडर; सार्वजनिक धन के इस्तेमाल पर उठ रहे सवालLokpal Of India: लोकपाल खरीदेगा सात लग्जरी BMW कारें, जारी किया टेंडर; सार्वजनिक धन के इस्तेमाल पर उठ रहे सवालदेश की सर्वोच्च भ्रष्टाचार रोधी संस्था लोकपाल अब अपनी प्रशासनिक और लॉजिस्टिक व्यवस्था को मजबूत करने जा रही है। इसके तहत लोकपाल कार्यालय ने सात बीएमडब्ल्यू 330 एलआई (लॉन्ग व्हील बेस) कारें खरीदने की
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:24:19