कावासाकी भारत में W230 लॉन्च करने की तैयारी में है, जो रेट्रो लुक और आधुनिक तकनीक से लैस होगी। यह बाइक Yamaha RX100 के शौकीनों की ख्वाहिश को पूरा कर सकती है और रॉयल एनफील्ड हंटर से मुकाबला करेगी। इसमें 233cc का इंजन, क्लासिक डिज़ाइन और कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
क्लासिक मोटरसाइकिल शौकीनों के लिए अच्छी ख़बर है. जापानी दोपहिया कंपनी कावासाकी भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो में एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी में है.कावासाकी इंडिया के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए Kawasaki W230 के टीजर वीडियो ने एक बार फिर हलचल तेज कर दी है.
‘W’ सीरीज़ की 60वीं सालगिरह के मौके पर जारी इस टीज़र ने संकेत दे दिया है कि आने वाले कुछ ही दिनों में यह बाइक भारतीय सड़कों पर उतर सकती है.रेट्रो लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली ये बाइक Yamaha RX100 के शौकीनों की ख्वाहिश को भी कुछ हद तक पूरा कर सकती है.क्योंकि लुक और डिज़ाइन के मामले में ये बाइक काफी हद तक क्लासिक RX100 की याद दिलाती है. बाजार में इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड हंटर से होगा.Kawasaki W230 को कंपनी के पोर्टफोलियो में W175 के ऊपर पोजिशन किया जाएगा.टीज़र वीडियो में भले ही पूरी बाइक को विस्तार से नहीं दिखाया गया, लेकिन इसके विरासत, क्लासिक स्टाइलिंग और दमदार राइडिंग कैरेक्टर की झलक जरूर मिली है.डिजाइन की बात करें तो W230 में क्रोम फिनिश वाले क्लासिक फ्रंट और रियर मडगार्ड, क्रोम ORVMs, गोल हेडलैंप और टीयरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक मिलेगा.बाइक में क्रोम स्टडेड एग्जॉस्ट पाइप दिया गया है, जबकि रियर प्रोफाइल सादा और सिंपल होगा, जिसमें एक सामान्य LED टेललैंप क्लस्टर नजर आएगा.इंजन एरिया को सिल्वर फिनिश दिया गया है और यह बाइक आगे 18-इंच व पीछे 17-इंच वायर-स्पोक व्हील्स पर दौड़ेगी.Kawasaki W230 में RSU फ्रंट सस्पेंशन, ड्यूल-शॉक रियर एब्जॉर्बर्स और ट्विन-पॉड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा.बाइक में एनालॉग स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, डिजिटल ओडोमीटर और ट्रिपमीटर जैसी जानकारियां मिलेंगी.सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड सिंगल-चैनल ABS दिया जाएगा और ब्रेकिंग के लिए आगे-पीछे दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स मिलेंगे.W230 में 233 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा. यह इंजन 17 bhp की पावर और 19 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.यही इंजन भारतीय बाजार में बिकने वाली KLX230 एडवेंचर बाइक में भी इस्तेमाल होता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा.नियो-रेट्रो क्रूज़र होने के कारण इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 150 मिमी और सीट हाइट 744 मिमी रखी गई है, जो कम्फर्टेबल राइडिंग के लिए उपयुक्त है.फिलहाल यह साफ नहीं है कि Kawasaki W230 को भारत में लोकली असेंबल किया जाएगा या शुरुआत में इसे CBU रूट के जरिए बेचा जाएगा.जब तक KLX230 का लोकल प्रोडक्शन शुरू नहीं हुआ था, तब इसकी कीमत 3 लाख रुपये से ज्यादा थी. लेकिन लोकल असेंबलिंग होते ही यह 1.84 लाख रुपये में आ गई थी.ऐसे में अगर W230 को भी लोकली मैन्युफैक्चर किया गया, तो इसकी संभावित कीमत करीब 1.70 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो सकती है.
Kawasaki W230 मोटरसाइकिल लॉन्च रेट्रो बाइक भारतीय बाजार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Kawasaki Disease: क्या है कावासाकी बीमारी, मुनव्वर फारुकी ने किया सबसे बड़ा खुलासा, जानकर हो जाएंगे इमोशनल!Kawasaki disease: What is Kawasaki disease Munawar Faruqui told that his son had this disease, क्या है कावासाकी बीमारी, मुनव्वर फारुकी ने किया सबसे बड़ा खुलासा
Read more »
Yamaha Lander 250 VS Kawasaki KLX 230: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन-सी बाइक ऑफ-रोडिंग के लिए बेस्टहम यहां पर आपको दो ऑफ-रोडिंग बाइक Off-road motorcycle Yamaha Lander 250 और Kawasaki KLX 230 के बारे में बता रहे हैं। इन दोनों में से कौन सी मोटरसाइकिल ऑफ-रोड के लिए बेस्ट रहने वाली है। इसके साथ ही यह भी बता रहे हैं कि Yamaha Lander 250 VS Kawasaki KLX 230 में दोनों में से कौन इंजन और फीचर्स के मामले में बेहतर रहने वाली...
Read more »
Yamaha Rx100 Relaunch: గుడ్ న్యూస్.. మళ్లీ మార్కెట్లోకి RX100 లాంచ్.. ధర ఇతర వివరాలు లీక్..Yamaha Rx100 New Model: ప్రముఖ మోటార్స్ సైకిల్ కంపెనీ యమహా నుంచి అతి త్వరలోనే తమ అత్యంత ప్రజాదరణ పొందిన ఆర్ఎక్స్ 100ను విడుదల కాబోతోంది. ప్రీమియం ఫీచర్లతో అందుబాటులోకి రాబోతోంది. అయితే, ఈ మోటార్ సైకిల్కి సంబంధించిన పూర్తి వివరాలు ఇప్పుడు తెలుసుకుందాం.
Read more »
रॉयल एनफील्ड की टेंशन बढ़ाने आई Kawasaki W230 रेट्रो-रोडस्टर, देखकर दीवाने हुए ग्राहकKawasaki w230: Kawasaki W230 एक बेहद आकर्षक रेट्रो डिज़ाइन के साथ आती है, जिसमें गोल हेडलाइट, क्रोम-फिनिश्ड फ्यूल टैंक और क्लासिक साइड पैनल का उपयोग किया गया है, जो इसे एक एलिगेंट लुक देते हैं.
Read more »
सड़कों की असली रानी गदर मचाने को तैयार, भारत में Kawasaki ने उतार दी Ninja 650: जानें कीमत और नए फीचर्स2026 Kawasaki Ninja 650: नई निंजा 650 में तकनीक का भी खास ख्याल रखा गया है. इसमें 4.3-इंच का टीएफटी (TFT) डिस्प्ले दिया गया है, जिसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं.
Read more »
नए रंगरूप में Kawasaki Ninja 650 भारत में लॉन्च, लुक के साथ बढ़ी इतनी कीमतकावासाकी ने भारतीय बाजार में 2026 Kawasaki Ninja 650 लॉन्च कर दी है। इस बार मैकेनिकल और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन नया लाइम ग्रीन कलर दिया गया है। नई Ninja 650 की एक्स-शोरूम कीमत 7.
Read more »
