Kasganj: कर्ज, बीमारी और रिश्तों में दूरी…क्या इन वजहों ने छीन ली 5 जिंदगियां? कैसे बिखर गया हंसता खेलता पर...

Kasganj Family Suicide Case News

Kasganj: कर्ज, बीमारी और रिश्तों में दूरी…क्या इन वजहों ने छीन ली 5 जिंदगियां? कैसे बिखर गया हंसता खेलता पर...
Up NewsKasganj Hindi NewsUp Hindi News

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. प्रारंभिक जांच में मामला आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के कारण सामूहिक आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. वेल्डिंग का काम करने वाले श्यामवीर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बच्चों की जान लेने के बाद खुदकुशी कर ली.

कासगंज: क्या कोई पिता इतना मजबूर हो सकता है कि वह अपने ही कलेजे के टुकड़ों को मौत की नींद सुला दे? उत्तर प्रदेश के कासगंज से सामने आई यह रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी महज एक क्राइम बुलेटिन नहीं, बल्कि समाज और सिस्टम की संवेदनहीनता पर एक बड़ा सवालिया निशान है.

एक छोटा सा कमरा, सिर पर कर्जे का बोझ, बीमार बच्चे की चीखें और खाली पड़े बर्तन शायद यही वो वजहें थीं जिसने श्यामवीर को कातिल और फिर खुदकुशी का शिकार बना दिया. हम बात कर रहे है बीती शनिवार की रात यूपी के कासगंज में हुई एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के बारे में जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. आइए जानते है आखिर इस घटना की वजह क्या रही जो एक पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया. तीन दिन तक बंद रहा घर, ऐसे हुआ खुलासा घटना का खुलासा तब हुआ जब शनिवार की शाम एक युवक शादी का निमंत्रण देने श्यामवीर के घर पहुंचा. उसने कई बार कुंडी खटखटाई, आवाजें दीं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. पड़ोसियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से घर में कोई हलचल नहीं देखी गई थी. अनहोनी की आशंका हुई तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था. जिसके बाद छेनी और हथौड़े से लोहे का दरवाजा काटा गया. जैसे ही पुलिस अंदर दाखिल हुई, वहां का मंजर देखकर सबके हाथ-पांव कांप गए. घर के अंदर मिला पूरा परिवार मृत कमरे के अंदर श्यामवीर का शव पंखे से झूल रहा था. पास ही बेड पर उसकी दो बेटियां प्राची , आकांक्षा और बेटा गिरीश मृत पड़े थे. बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा था, जो जहर की ओर इशारा कर रहा था. फर्श पर पत्नी रामश्री का रक्तरंजित शव पड़ा था, जिसका गला रेता गया था. प्रारंभिक जांच के अनुसार, श्यामवीर ने पहले बच्चों को जहर दिया, फिर पत्नी की हत्या की और अंत में खुद फंदे पर झूल गया. यह भी पढ़ें: कासगंज में एक कमरे से मिले 5 शव, फंदे से झूल रहा था पति, पत्नी का गला कटा, बच्चों को जहर देने का शक तंगहाली और खाली चूल्हा, मौत की वजह बनी गरीबी? जांच में जो तथ्य सामने आए, वो झकझोर कर रख देने वाले हैं. पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, श्यामवीर आर्थिक तंगी से बुरी तरह जूझ रहा था. उसके घर की तलाशी के दौरान पता चला कि पिछले कई दिनों से घर में चूल्हा तक नहीं जला था. रसोई में बर्तन तक नहीं थे. श्यामवीर वेल्डिंग का काम करता था, लेकिन भाइयों से अलग होने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली गई. उसका छोटा बेटा गिरीश न्यूरो की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था. इलाज के महंगे खर्च ने श्यामवीर की कमर तोड़ दी थी. चाचा गया प्रसाद ने बताया कि श्यामवीर ने हाल ही में पड़ोसी से महज़ 1000 रुपये उधार लिए थे. उसने कई लोगों से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन कहीं से उम्मीद की किरण नजर नहीं आई. अपनों की बेरुखी और तंगहाली ने उसे इस खौफनाक कदम की ओर धकेल दिया. परिवार में दूरी भी बनी वजह? श्यामवीर के पिता नेम सिंह के पास 12 बीघा जमीन थी, जिसे उन्होंने चारों बेटों में बांट दिया था. बावजूद इसके, परिवार में संवादहीनता थी. पिता ने भी माना कि पिछले चार महीनों से उनकी श्यामवीर से बात नहीं हुई थी. वहीं, ससुराल पक्ष का सीधा आरोप है कि श्यामवीर के पिता और भाइयों ने उसकी कभी मदद नहीं की, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुका था. गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार रविवार की सुबह कासगंज में गमगीन माहौल के बीच पूरे परिवार का अंतिम संस्कार हुआ. पति श्यामवीर और पत्नी रामश्री को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी गई. वहीं, मासूम बच्चों प्राची, आकांक्षा और गिरीश को परंपरा अनुसार दफनाया गया. DIG प्रभाकर चौधरी और SP अंकिता शर्मा ने मौके का मुआयना किया. DIG ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आर्थिक तंगी के कारण सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही समय और कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Up News Kasganj Hindi News Up Hindi News Kasganj Local News Kasganj News In Hindi Kasganj Latest News कासगंज में परिवार के मौत का मामला आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कासगंज न्यूज यूपी न्यूज कासगंज की खबरें

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी में 5500 रुपए में कट्‌टा: मिठाई की दुकान और शॉपिंग मॉल में बिक रहे, तस्कर बोला- 75 हजार में रिवॉल्वरयूपी में 5500 रुपए में कट्‌टा: मिठाई की दुकान और शॉपिंग मॉल में बिक रहे, तस्कर बोला- 75 हजार में रिवॉल्वरUttar Pradesh (UP) Illegal Arms Weapons Smuggling Gang Racket Investigation Exposed. Follow Lucknow Kasganj Kushinagar Crime Latest News Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »

दो बच्चों का पड़ोसी बाप निकला शैतान! 9वीं की मासूम को प्रेमजाल में फंसाया, ब्लैकमेल से तंग छात्रा ने लगाई फांसीदो बच्चों का पड़ोसी बाप निकला शैतान! 9वीं की मासूम को प्रेमजाल में फंसाया, ब्लैकमेल से तंग छात्रा ने लगाई फांसीKasganj News: कासगंज के शेरपुर गांव में 15 वर्षीय छात्रा आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Read more »

गणेश गिरी महाराज को 250 ग्राम सुल्फे की चिलम, सोरों में नागा साधुओं की निकली शाही सवारी, परंपरा जानिएगणेश गिरी महाराज को 250 ग्राम सुल्फे की चिलम, सोरों में नागा साधुओं की निकली शाही सवारी, परंपरा जानिएKasganj Soron Mela News: कासगंज के सारों में नागा साधुओं की शोभा यात्रा निकली। गणेश गिरि महाराज को नागा साधुओं ने 250 ग्राम सुल्फे की चिलम चढ़ाई।
Read more »

कासगंज के बंद मकान में 5 शव मिलने से सनसनी, दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई पुलिस, हर तरफ पड़े थे शवकासगंज के बंद मकान में 5 शव मिलने से सनसनी, दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई पुलिस, हर तरफ पड़े थे शवbodies of five people found in Kasganj house: यूपी के कासगंज के एक बंद मकान में पांच लाशें मिली हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
Read more »

यूपी के कासगंज में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से मची सनसनी, बंद घर में मिले माता-पिता और तीन बच्चों के शवयूपी के कासगंज में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से मची सनसनी, बंद घर में मिले माता-पिता और तीन बच्चों के शवUttar Pradesh News | UP News | UP News in Hindi | Uttar Pradesh | Uttar Pradesh News in Hindi | deaths of five members of a family in Kasganj | Kasganj | Kasganj News | Kasganj News in Hindi | Crime News | Crime News in Hindi | उत्तर प्रदेश
Read more »



Render Time: 2026-04-29 20:34:04