Karwa Chauth 2024 साल में एक बार आने वाला करवाचौथ का त्योहार इस बार 20 अक्टूबर को है। करवाचौथ के दिन महिलाएं अपने सुहाग की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। ज्यादातर महिलाएं करवाचौथ के दिन निर्जला व्रत रखती हैं। खास बात यह है कि कुछ पति भी अपनी पत्नि के लिए व्रत रखते हैं। आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली में करवाचौथ पर चांद दिखने का समय क्या...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Karwa Chauth 2024 करवाचौथ का पर्व हमारे देश में हर साल बेहद खुशी के साथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पतियों की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद महिला रात को चांद दिखने पर चंद्रमा को अर्ध्य देकर उपवास का समापन करती हैं। उपवास कैसे खोलती हैं महिलाएं करवाचौथ का उपवास महिलाएं रात में चांद दिखने पर खोलती हैं। जब चांद दिख जाता है कि तो महिलाएं चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद व्रत को खोलती हैं। इस दौरान महिलाएं पहले छलनी में चांद को देखती हैं। इसके बाद छलनी से अपने सुहाग का दीदार करती हैं। फिर दोनों एक दूसरे को कुछ मीठा खिलाते हैं और पानी भी पिलाते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पर शिव परिवार की पूजा होती है। करवाचौथ पर पूजा का मुहूर्त क्या है विशेषज्ञों के अनुसार, करवाचौथ की पूजा शाम को 05 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 02 मिनट तक के बीच होगी। वहीं, दिल्ली में इस दिन चांद निकलने का समय शाम 07 बजकर 53 मिनट का है, जबकि नोएडा में रात में 07.
52 मिनट पर चांद दिखेगा। इस दौरान आप चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं। यह भी पढ़ें- गैस चैंबर बन रही दिल्ली, आनंद विहार में 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI; अगले तीन दिनों तक हालात नाजुक चंद्रमा की पूजा करने के बाद खोल सकते हैं व्रत बता दें कि करवाचौथ पर रात में चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद महिलाएं अपना व्रत समापन कर सकती हैं। इसके बाद महिलाएं खाना सकती हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस दिन चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में होगा, जिसके चलते यह दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- Karva Chauth 2024 पर सरगी की थाली में शामिल करें मिनटों में बनकर तैयार होने वाली ये डिशेज दिल्ली और नोएडा में कब दिखेगा चांद दिल्ली - रात में 07.53 नोएडा - रात में 07-52 दिल्ली 07.53 बजे नोएडा 07.52 अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Delhi News Delhi Hindi News Delhi Today News Karwa Chauth Karwa Chauth 2024 Date Chand Nikalne Ka Time Karwa Chauth 2024 Muhurat Karwa Chauth 2024 Bhadra Samay Karwa Chauth 2024 Moon Rise Time Karwa Chauth Ka Chand Kab Niklega 2024 Karwa Chauth 2024 Puja Time Significance Of Karwa Chauth Karwa Chauth 2024 Date In Hindi Delhi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Karwa Chauth 2024: कब रखा जाएगा करवाचौथ 2024 का व्रत, जानें सरगी खाने का समय और पूजा का शुभ मुहूर्तKarwa Chauth 2024: करवाचौथ पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शिव परिवार की पूजा करती हैं. इसके साथ ही महिलाएं अपने पतियों की सुरक्षा और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं
Read more »
Karwa Chauth 2024: इस तरह करें करवाचौथ व्रत की शुरुआत, जानें सरगी खाने का सही समयKarwa Chauth Sargi Time: करवाचौथ के लिए महिलाएं कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं. ऐसे में करवाचौथ की शुरुआत आपको कैसे करनी चाहिए और किस समय सरगी खाई जा सकती है, जानें यहां.
Read more »
Karwa Chauth 2024 : यहां जानिए करवाचौथ पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांदKarwachauth chand timing : आपके शहर में करवाचौथ पर चंद्रोदय कब होगा यहां लिस्ट साझा कर रहे हैं जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी.
Read more »
Karwa Chauth 2024: जानें करवा चौथ पर कब दिखेगा चांद, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्तKarwa Chauth 2024: शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद खास होता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. 20 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. आइए जानते हैं उस दिन चांद कितने बजे तक दिखेगा.
Read more »
Karwa Chauth 2024 Sargi: करवाचौथ पर सरगी की परंपरा कैसे शुरू हुई, जानें सरगी की कथाkarwa chauth 2024 Sargi ki Kahani: करवाचौथ पर सरगी की परंपरा बहुत प्राचीन है। पौराणिक मान्यता है कि सुहागिन महिला की सास या मां सरगी देती है, जिसे खाकर ही करवाचौथ व्रत की शुरुआत की जाती है। सरगी की कथा भी बहुत प्राचीन है। आइए, विस्तार से जानते हैं करवाचौथ की कथा, नियम और परंपरा की...
Read more »
Karwa Chauth: आपके स्टाइल में चार-चांद लगा देंगे ये क्लचKarwa Chauth पर आपके आउटफिट और मेकअप के अलावा एक्सेसरीज भी ओवरऑल लुक में चार-चांद लगाने का काम करती हैं.
Read more »
