ICC Champions Trophy 2025: टीम के ऐलान के बाद फैंस के बीच अगर किसी खिलाड़ी के चर्चे सबसे ज्यादा हैं, तो वह करुण नायर हैं
Karun Nair's hard luck: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बीच जहां दिग्गज टीम और खिलाड़ियों की समीक्षा कर रहे हैं, तो एक खिलाड़ी जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है, वह शनिवार को ही खत्म हुए विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहास रचने वाले करुण नायर के हैं.
और आखिर चर्चे हो भी क्यों न? कारनामा ही इस बल्लेबाज ने ऐसा कर डाला है कि बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाएंगे. यूं तो प्रतियोगिता के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने के वाले में वह सर्वकालिक बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन 9 मैचों में 389.50 का औसत वह बात है, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए एवेरेस्ट चढ़ने सरीखा जैसा साबित होगा. नायर ने 5 शतक औ 1 अर्द्धशतक के साथ यह कारनामा करने के बावजूद टीम इंडिया में उनके लिए जगह नहीं है, तो कह सकते हैं कि वास्तव में किस्मत ईश्वर द्वारा तय की जाती है! निश्चित तौर पर खिलाड़ी विशेष की मनोदशा समझी जा सकती है, लेकिन करुण के पास राहत के लिए यहां भारतीय क्रिकेट इतिहास में और बड़े उदाहरण हैं. Champions Trophy 2025: "कप्तान कमज़ोर है..." रोहित शर्मा की फिटनेस को पूर्व दिग्गज ने उठाए सवाल, करुण नायर को बताया 'बदकिस्मत'{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});इनकी ओर देख सकते हैं नायर !भारतीय घरेलू इतिहास में कई सूरमा ऐसे हुए, जिन्होंने कारनामे बहुत ही बड़े किए, लेकिन वह कभी टीम इंडिया की कैप नहीं पहन सके. इनमें लेफ्टी स्पिनर पद्माकर शिवालकर , राजिंदर गोयल , ऑफ स्पिनर कंवलजीत सिंह , अमोल मजूमदार और जलज सक्सेना शामिल हैं. और राहत की बात यह है कि...निश्चित तौर पर करुण नायर और किसी भी खिलाड़ी के लिए सवाल करना जायज है, "हे ईश्वर! आखिर मेरी क्या गलती है." लेकिन इसके बावजूद ऊपर बताए गए दिग्गजों की ओर देखते हुए करुण इस बात से राहत ले सकते हैं कि वह अभी तक भारत के लिए न केवल छह टेस्ट और 2 वनडे मैंच खेल चुके हैं, बल्कि उन्होंने देश के लिए नाबाद तिहरा शतक जड़ने का वह कारनामा किया है, जो तेंदुलकर सहित कई बड़े से बड़े बल्लेबाज नहीं हीं कर सके.
India ICC Champions Trophy 2025 Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नीतीश ने ऑस्ट्रेलिया में 21 साल की उम्र में जड़ा शतकभारतीय क्रिकेटर नीतीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक जड़कर इतिहास रचा है।
Read more »
करुण नायर के शानदार नाबाद शतक से विदर्भ ने तमिलनाडु पर छह विकेट की जीतविदर्भ ने विशाखापत्तनम में तमिलनाडु को 6 विकेट से हराया। करुण नायर ने नाबाद 111 रन बनाए, जबकि दर्शन नालकंडे ने 55 रन देकर 6 विकेट लिए।
Read more »
बुमराह बनाये इतिहास, ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में टॉप परजसप्रीत बुमराह ने ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में टॉप पर जगह बनाते हुए इतिहास रचा है.
Read more »
महीश तीक्ष्णा ने बनाई हैट्रिक, श्रीलंका को मिली करारी हारमहीश तीक्ष्णा ने वनडे क्रिकेट में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा, लेकिन श्रीलंका को न्यूजीलैंड की टीम ने हरा दिया।
Read more »
हरभजन सिंह ने करुण नायर को टीम में शामिल करने की मांग की, बीसीसीआई की आलोचना कीकरुण नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। हरभजन सिंह ने इस अनदेखी पर बीसीसीआई का आरोप लगाया है।
Read more »
Karun Nair: करुण नायर के सिलेक्शन ना होने पर भड़के भज्जी, बोले- 'डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने का कोई मतलब...'Karun Nair: भारतीय क्रिकेटर करुण नायर ने विजय हजारे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फिर भी उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया.
Read more »
