Karun Nair: विजय हजारे ट्रॉफी में क्वार्टर फाइनल के एक अन्य मैच में हरियाणा ने गुजरात पर दो विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। बुधवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल में हरियाणा का सामना कर्नाटक से होगा जबकि बृहस्पतिवार को दूसरे सेमीफाइनल में विदर्भ की टीम महाराष्ट्र से भिड़ेंगी...
वडोदरा: शानदार लय में चल रहे करुण नायर की नाबाद शतकीय पारी से विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में रविवार को राजस्थान को आठ विकेट से हराया। नायर की यह लगातार चौथी जबकि इस सत्र की पांचवीं शतकीय पारी है। नायर ने 82 गेंद में 13 चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 112 रन की पारी के साथ पिछले पांच मैचों में अपना चौथा शतक पूरा किया। संगाकार सरीखे दिग्गजों की बराबरीनायर ने लिस्ट ए स्तर पर लगातार चार शतक लगाकर कर्नाटक के पूर्व साथी देवदत्त पडिक्कल, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज अलविरो पीटरसन की बराबरी की। लिस्ट ए में लगातार मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने का मौजूदा रिकॉर्ड नारायण जगदीसन के नाम पर है, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के 2022-23 सत्र में लगातार पांच शतक लगाए।नायर का पांच मैच में चौथा शतककरुण नायर ने क्रीज पर आते ही आत्मविश्वास से भरे शॉट खेलकर राजस्थान के गेंदबाजों को परेशान किया। 33 साल के नायर मौजूदा सत्र के आठ मैचों की छह पारियों 664 रन बना चुके हैं और सिर्फ एक बार आउट हुए है, जिससे उनका औसत भी 664 रन का है। पिछले पांच मैच में यह उनका चौथा शतक है। इससे पहले पांच जनवरी को मिजोरम के खिलाफ विदर्भ को मिली 10 विकेट की जीत में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। 112, 111 और 163 रन की नाबाद पारीपिछले तीन मैचों में करुण नायर के स्कोर- उत्तर प्रदेश के खिलाफ 112, तमिलनाडु के खिलाफ 111* और चंडीगढ़ के खिलाफ 163*.
.. कुल मिलाकर, वह छह पारियों में 664 रन के साथ अब तक टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर हैं। चूंकि वह अब तक सिर्फ एक बार आउट हुआ है इसलिए उनके टूर्नामेंट का औसत आश्चर्यजनक रूप से 664 है।क्या वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं करुण नायर?करुण नायर को 2016 में भारत के लिए टेस्ट में तिहरा शतक बनाने के बाद कुछ ही मैच में बाहर कर दिया गया था। नायर का लिस्ट-ए फॉर्म, रेड-बॉल मैच और टी-20 लीग में विदर्भ के लिए उनका लगातार रन बनाना फॉर्म का सबूत दे रह ाहै। पिछले साल अगस्त में उन्होंने राष्ट्रीय टीम में वापसी की उम्मीद जताई थी।
Vijay Hazare Trophy Karun Nair Vijay Hazare Trophy Century Karun Nair Team India करुण नायर विजय हजारे ट्रॉफी शतक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टिम साउदी ने अपने विदाई टेस्ट में क्रिस गेल के छक्के मारने के रिकॉर्ड की बराबरी कीटिम साउदी ने अपने विदाई टेस्ट में क्रिस गेल के छक्के मारने के रिकॉर्ड की बराबरी की
Read more »
नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया में खेले बॉक्सिंग डे टेस्ट में बनाया पहला शतकऑस्ट्रेलिया में बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन, 21 साल के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं।
Read more »
नीतीश कुमार रेड्डी ने खेला शानदार शतक, भारतीय टीम को मिली बड़ी बढ़त21 साल के नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में अपना पहला शतक जड़ दिया। रेड्डी की इस शतक की बदौलत भारतीय टीम को एक महत्वपूर्ण बढ़त मिली।
Read more »
बुमराह ने विदेश में सबसे ज़्यादा 31 विकेट लेने का रिकॉर्ड बराबरी कीमोहम्मद बुमराह ने सिडनी टेस्ट में विदेश में सबसे ज़्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की है। उन्होंने बिशन सिंह बेदी का 31 विकेट का रिकॉर्ड बराबर किया है।
Read more »
आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद मयंक अग्रवाल ने बनाया शानदार प्रदर्शनविजय हजारे ट्रॉफी में लगातार चौथा शतक जड़ने वाले मयंक अग्रवाल ने आईपीएल 2025 नीलामी में अनसोल्ड होने के बाद खुद को साबित करने का मिशन ले लिया है।
Read more »
स्टीव स्मिथ ने बीबीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कीस्टीव स्मिथ ने बीबीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की
Read more »
