Medical Negligence In HIMS: हासन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मेडिकल नेगलिजेंस का मामला सामने आया है. डॉक्टर ने महिला के गलत पैर का ऑपरेशन कर दिया. इसकी जानकारी ऑक्सीजन मास्क हटाकर मरीज को देनी पड़ी. परिजन अस्पताल प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं.
कर्नाटक के सरकारी अस्पताल हासन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मेडिकल नेगलिजेंस का मामला सामने आया है. डॉक्टर ने एक गरीब महिला के गलत पैर का ऑपरेशन कर दिया. महिला अपने बाएं पैर में लगी रॉड को निकलवाने गई थी.
लेकिन डॉक्टरों की गलती के कारण महिला के गलत पैर का ऑपरेशन हो गया. जिससे महिला को चीर फाड़ की वजह से असहनीय दर्द झेलना पड़ा. पीड़िता का नाम ज्योति है जो चीकमगलूरु जिले के बुचनहल्ली कोप्पलू गांव की रहने वाली है और दिहाड़ी मजदूर करती है. इसे भी पढ़ें- दादा के निधन पर किया पोस्ट, इमोजी से मचा बवाल; फेसबुक पोस्ट ने ले ली जान क्या है पूरा मामला दो साल पहले ज्योति का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उसके पैर में रॉड फिट की गयी थी. हाल ही में ज्योति इस रॉड को निकलवाने के लिए हासन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एडमिट हुई थी. लेकिन डॉक्टर ने गलती से उसके दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया जो कि पूरी तरह से ठीक था. ये गलती ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. संतोष से हुई. जिन्होंने बिना किसी जांच के ऑपरेशन शुरू कर दिया. ऑपरेशन के दौरान हुआ चौंकाने वाला मामला ऑपरेशन के दौरान जब ज्योति असहनीय पीड़ा में थी, तो उसने अपनी ऑक्सीजन मास्क हटा कर मेडिकल टीम को बताया कि रॉड बाएं पैर में है, न कि दाहिने में. डॉक्टरों को अपनी गलती का एहसास हुआ और वे शर्मिंदा हो गए. परिवार के सदस्यों ने भी इस लापरवाही को लेकर अस्पताल प्रशासन पर कड़ी आपत्ति जताई है. परिवार ने अस्पताल प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अस्पताल के कुछ स्टाफ ने परिवार से इस गलती को सार्वजनिक न करने की भी अपील की। मरीजों और परिजनों में रोष इस घटना की खबर अस्पताल में तेजी से फैल गई और अन्य मरीजों एवं उनके परिजनों में गुस्सा फैल गया. लोगों ने अस्पताल स्टाफ पर कड़ी नसीहत दी और उन्हें जिम्मेदारी लेने का दबाव बनाया. डॉक्टरों ने बताया कि यह गलती ऑपरेशन से पहले पैर के मार्किंग के दौरान हुई, लेकिन यह बात मरीजों और परिजनों को संतुष्ट नहीं कर पाई. HIMS के निदेशक डॉ. रजन्ना ने इस मामले में कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें- यूट्यूब से सीखी भागने की ट्रिक्स, ढाबे पर खाना खाने रुकी पुलिस की गाड़ी, फिल्मी स्टाइल में गायब हो गया खूंखार अपराधी समाज के लिए चेतावनी यह मामला मेडिकल नेगलिजेंस की उस गंभीर समस्या को उजागर करता है जो देश के सरकारी अस्पतालों में देखी जाती है. खासकर गरीब मरीजों के लिए, जहां सही इलाज मिलने के बजाय लापरवाही और गलतियों का सामना करना पड़ता है. इस तरह की घटनाएं न केवल मरीजों के लिए शारीरिक कष्ट का कारण बनती हैं, बल्कि वे अस्पतालों और डॉक्टरों पर जनता के विश्वास को भी चोट पहुंचाती हैं.
Wrong Leg Operated Government Hospital Patient Safety Hassan Incident मेडिकल नेगलिजेंस गलत पैर ऑपरेशन सरकारी अस्पताल मरीज की सुरक्षा हासन मामला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कर्नाटक डिप्टी-CM ने विधानसभा में गाया नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे: VIDEO वायरल; लोग बोले- सिद्धारमैया को सी...Karnataka Deputy CM DK Shivakumar RSS Anthem Viral Video Update; Follow Karnataka Congress CM Dispute, RSS BJP Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
शिवकुमार बोले- मैंने भाजपा की टांग खींचने की कोशिश की: मैं जन्मजात कांग्रेसी, कांग्रेसी ही मरूंगा; कर्नाटक ...Karnataka Deputy CM DK Shivakumar RSS Anthem Video Controversy Update; Follow Karnataka Congress CM Dispute, RSS BJP Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
Medical Negligence: ശസ്ത്രക്രിയയ്ക്കിടെ നെഞ്ചിൽ സർജിക്കൽ ട്യൂബ് കുടുങ്ങി; തിരുവനന്തപുരം ജനറൽ ആശുപത്രിയിൽ ചികിത്സാപിഴവെന്ന് ആരോപണംതിരുവനന്തപുരം ജനറൽ ആശുപത്രി
Read more »
Mandya violence: कर्नाटक में गणपति विसर्जन पर हुआ पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनातKarnataka Violence: कर्नाटक में गणपति विसर्जन पर हुआ पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात Violence in Karnataka Mandya During Ganesh Visarjan देश
Read more »
Karnataka: बंगलूरू बस स्टैंड पर महिला की हत्या से हड़कंप, बेटी के सामने पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाटकर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में सोमवार सुबह एक खौफनाक वारदात सामने आई। जहां एक 32 वर्षीय महिला की उसके ही पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह वारदात उसकी 13 वर्षीय बेटी
Read more »
Karnataka Caste Census: कर्नाटक में जातीय जनगणना पर विवाद, हाईकोर्ट पहुंचे ब्राह्मण, वोक्कालिगा और लिंगायत संगठनकर्नाटक में जातियों की सामाजिक-आर्थिक सर्वे शुरू होने के साथ ही यह विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। लिंगायत, वोक्कालिगा और ब्राह्मण जैसे समुदायों के संगठनों ने राज्य सरकार के सर्वेक्षण कराने के अधिकार को चुनौती दी है। कई संगठनों ने याचिका दायर कर सर्वेक्षण पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की...
Read more »
