संकट में कुमारस्वामी: गठबंधन सरकार के मुफीद नहीं कर्नाटक?
कर्नाटक सरकार के 31 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद राज्य में सियासी संकट गहरा गया हैकर्नाटक के सियासी इतिहास में हालांकि, गठबंधन सरकारें कभी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई हैंकर्नाटक में मंत्रियों और विधायकों के इस्तीफों की जारी सियासी नौटंकी के बीचकी सरकार के गिरने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। रविवार को कांग्रेस के 13 विधायकों के त्यागपत्र देने के बाद सोमवार को राज्य सरकार के 31 मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया। ऐसे में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार का कार्यकाल पूरा किए बिना गिरना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि,यह पहली बार नहीं है। इतिहास देखें तो राज्य में चुनाव बाद गठबंधन वाली सरकारें कभी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई हैं।कुमारस्वामी धोखेबाज आदमी है । वो कभी विश्वसनीय नहीं रहे । इसलिए अब उनपर कोई भरोसा नहीं करता । उनका जाना तय है ।राष्ट्रीय पार्टियों के प्रभुत्व और क्षेत्रीय पार्टियों की अपनी ताकत बढ़ाने में असक्षमता की वजह से कर्नाटक में कई बार गठबंधन सरकारें कार्यकाल पूरा होने से पहले ही गिर गईं। पहली बार ऐसा साल 1983 में हुआ था जब विधानसभा चुनावों में जनता पार्टी ने 95 सीटें जीतकर सरकार बनाने की दावेदारी हासिल की थी। जेएनपी ने बाद में 18 सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी के बाहरी समर्थन से सरकार बनाई और रामकृष्ण हेगड़े सीएम बने।साल 1984 के लोकसभा चुनावों में जेएनपी के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सीएम हेगड़े ने अपनी 354 दिनों की सरकार को भंग कर दिया और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उनकी पार्टी को लोगों का विश्वास हासिल नहीं है। इसके बाद राज्य में अगली गठबंधन सरकार साल 2004 में बनीं। 65 सीटों वाली कांग्रेस और 58 सीटों वाली जेडीएस ने साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई और धरम सिंह मुख्यमंत्री बने लेकिन दो साल के भीतर ही जेडीएस में फूट के बाद सरकार गिर गई। कहा जाता है कि सरकार गिराने में मौजूदा सीएम एचडी कुमारस्वामी की बड़ी भूमिका थी।इसके ठीक बाद कुमारस्वामी बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने में कामयाब रहे। कुमारस्वामी ने बीजेपी से वादा किया था कि दोनों पार्टियां 20-20 महीने के लिए सीएम पद साझा करेंगी। एग्रीमेंट के मुताबिक, पहले कुमारस्वामी सीएम बने। इसके बाद येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनना था लेकिन एचडीके के 20 महीने का कार्यकाल पूरा होने के बाद सरकार गिर गई। दरअसल, कुमारस्वामी येदियुरप्पा के सीएम बनने के पक्ष में नहीं थे।चुनाव बाद गठबंधन कर बनने वाली सरकारों के कार्यकाल पूरा करने में नाकामी के ऐसे इतिहास के बाद कर्नाटक में 13 महीने पहले कांग्रेस के समर्थन से एचडीके सरकार अस्तित्व में आई थी। सरकार में आंतरिक मतभेदों की लगातार आती खबरों के बीच रविवार से राज्य में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया, जिसके बाद कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार का समयपूर्व गिरना तय माना जा रहा है। दरअसल, सच्चाई यही है कि कर्नाटक में चुनाव के बाद गठबंधन से बनने वाली सरकारें कभी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कर्नाटक के पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में ऐसी सरकारें सफल रही हैं तो इसके पीछे कारण है कि वहां क्षेत्रीय दल मजबूत स्थिति में हैं। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में भी गठबंधन सरकारों ने अपना कार्यकाल सुचारु ढंग से पूरा किया है। हालांकि, इन राज्यों में ज्यादातर बार गठबंधन चुनाव से पहले के रहे हैं।.
कर्नाटक सरकार के 31 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद राज्य में सियासी संकट गहरा गया हैकर्नाटक के सियासी इतिहास में हालांकि, गठबंधन सरकारें कभी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई हैंकर्नाटक में मंत्रियों और विधायकों के इस्तीफों की जारी सियासी नौटंकी के बीचकी सरकार के गिरने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। रविवार को कांग्रेस के 13 विधायकों के त्यागपत्र देने के बाद सोमवार को राज्य सरकार के 31 मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया। ऐसे में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार का कार्यकाल पूरा किए बिना गिरना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि,यह पहली बार नहीं है। इतिहास देखें तो राज्य में चुनाव बाद गठबंधन वाली सरकारें कभी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई हैं।कुमारस्वामी धोखेबाज आदमी है । वो कभी विश्वसनीय नहीं रहे । इसलिए अब उनपर कोई भरोसा नहीं करता । उनका जाना तय है ।राष्ट्रीय पार्टियों के प्रभुत्व और क्षेत्रीय पार्टियों की अपनी ताकत बढ़ाने में असक्षमता की वजह से कर्नाटक में कई बार गठबंधन सरकारें कार्यकाल पूरा होने से पहले ही गिर गईं। पहली बार ऐसा साल 1983 में हुआ था जब विधानसभा चुनावों में जनता पार्टी ने 95 सीटें जीतकर सरकार बनाने की दावेदारी हासिल की थी। जेएनपी ने बाद में 18 सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी के बाहरी समर्थन से सरकार बनाई और रामकृष्ण हेगड़े सीएम बने।साल 1984 के लोकसभा चुनावों में जेएनपी के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सीएम हेगड़े ने अपनी 354 दिनों की सरकार को भंग कर दिया और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उनकी पार्टी को लोगों का विश्वास हासिल नहीं है। इसके बाद राज्य में अगली गठबंधन सरकार साल 2004 में बनीं। 65 सीटों वाली कांग्रेस और 58 सीटों वाली जेडीएस ने साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई और धरम सिंह मुख्यमंत्री बने लेकिन दो साल के भीतर ही जेडीएस में फूट के बाद सरकार गिर गई। कहा जाता है कि सरकार गिराने में मौजूदा सीएम एचडी कुमारस्वामी की बड़ी भूमिका थी।इसके ठीक बाद कुमारस्वामी बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने में कामयाब रहे। कुमारस्वामी ने बीजेपी से वादा किया था कि दोनों पार्टियां 20-20 महीने के लिए सीएम पद साझा करेंगी। एग्रीमेंट के मुताबिक, पहले कुमारस्वामी सीएम बने। इसके बाद येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनना था लेकिन एचडीके के 20 महीने का कार्यकाल पूरा होने के बाद सरकार गिर गई। दरअसल, कुमारस्वामी येदियुरप्पा के सीएम बनने के पक्ष में नहीं थे।चुनाव बाद गठबंधन कर बनने वाली सरकारों के कार्यकाल पूरा करने में नाकामी के ऐसे इतिहास के बाद कर्नाटक में 13 महीने पहले कांग्रेस के समर्थन से एचडीके सरकार अस्तित्व में आई थी। सरकार में आंतरिक मतभेदों की लगातार आती खबरों के बीच रविवार से राज्य में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया, जिसके बाद कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार का समयपूर्व गिरना तय माना जा रहा है। दरअसल, सच्चाई यही है कि कर्नाटक में चुनाव के बाद गठबंधन से बनने वाली सरकारें कभी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कर्नाटक के पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में ऐसी सरकारें सफल रही हैं तो इसके पीछे कारण है कि वहां क्षेत्रीय दल मजबूत स्थिति में हैं। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में भी गठबंधन सरकारों ने अपना कार्यकाल सुचारु ढंग से पूरा किया है। हालांकि, इन राज्यों में ज्यादातर बार गठबंधन चुनाव से पहले के रहे हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कर्नाटक में सरकार पर संकट के लिए कहीं कांग्रेस के सिद्धारमैया ही तो नहीं हैं जिम्मेदार!कर्नाटक सरकार पर संकट के पीछे कांग्रेस के ही एक बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. खुद बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि इस संकट के लिए सिद्धारमैया जिम्मेदार हैं.
Read more »
कर्नाटक में संकट बरकरार, सरकार बनाने को भाजपा तैयार, इधर आंध्र प्रदेश में मुश्किल में चंद्रबाबूकर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के 13 विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने से राज्य में मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली महज साल भर पुरानी सरकार खतरे में पड़ गई है। hd_kumaraswamy INCIndia KarnatakaPolitics
Read more »
खतरे में कर्नाटक की कांग्रेस-JDS सरकार! इन 10 प्वाइंट्स में समझे, अब तक क्या-क्या हुआकर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के 13 विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने से राज्य में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली महज साल भर पुरानी सरकार खतरे में पड़ गई है. यदि इन विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो सत्तारूढ़ गठबंधन (जिसके 118 विधायक हैं) 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत खो देगा. वहीं, भाजपा के 105 विधायक हैं. कांग्रेस और जद (एस) के विधायकों के समूह के अपना इस्तीफा सौंपने के लिए विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के कार्यालय पहुंचने और बाद में राजभवन में राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात करने के बाद गठबंधन सरकार की स्थिरता का संकट गहरा गया है. दरअसल, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद से गठबंधन सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे थे.
Read more »
LIVE: कर्नाटक में सियासी संकट, डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेसडैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस ने बागी विधायकों को मुंबई के एक होटल में ठहराया है. लाइव अपडेट्स:
Read more »
पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कनाडा में प्रदर्शन, की ये मांगआयोजकों के अनुसार, इस विरोध प्रदर्शन का मकसद पाकिस्तान सरकार पर उन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाना था
Read more »
