Kapkapiii Review: न हॉरर-न कॉमेडी, बोरियत से भरी है श्रेयस तलपड़े की कंपकंपी, करेगी भेजा फ्राई

Kapkapiii Review News

Kapkapiii Review: न हॉरर-न कॉमेडी, बोरियत से भरी है श्रेयस तलपड़े की कंपकंपी, करेगी भेजा फ्राई
Shreyas TalpadeKapkapiii FilmTusshar Kapoor
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 174 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 104%
  • Publisher: 63%

श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर स्टारर फिल्म 'कंपकंपी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. दिवगंत डायरेक्टर संगीत शिवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने का ...

बॉलीवुड में चले हॉरर-कॉमेडी की बहती गंगा में हर कोई हाथ धोना चाहता है. ऐसा ही कुछ तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'कंपकंपी' के मेकर्स ने भी करना चाहा लेकिन बुरी तरह नाकाम रहे. दिवंगत डायरेक्टर संगीत शिवन की बनाई 'कंपकंपी', मलयालम फिल्म 'रोमांचम' के रीमेक है.

फिल्म की कहानी 6 दोस्तों के बारे में है, जो एक साथ रहते हैं. इनका नाम है- मनु , निरूप , ननकु , रिविन , अच्युत और विजय लाल्या . Advertisementपिक्चर की शुरुआत मनु के अस्पताल के बेड में पड़े होने से होती है. उसे होश आता है और वो नर्स को बुलाता है. डॉक्टर का कहना है कि मनु को आराम करना चाहिए, लेकिन उसे अपने दोस्तों को ढूंढना है. नर्स उससे इसका कारण पूछती है तो वो बताता है कि वो अपने 5 दोस्तों के साथ एक नए घर में शिफ्ट हुआ था. मनु और उसके 5 फ्लैटमेट्स में से सिर्फ एक ही कमाऊ इंसान है, जो घर का सबसे ज्यादा खर्च उठाता है. वो कोई और नहीं बल्कि चेन्नई से आया रिविन है. उसके अलावा निरूप घर की मां है, जो सबको हड़काकर रखता है और सारा काम भी करता है. ननकु, चाय की दुकान चलाता है तो वहीं अच्युत गुटखा और दारू में खोया रहता है. विजय को बिजनेस चलाना है, जो उससे हो नहीं पा रहा. Advertisement नए घर में शिफ्ट होकर सभी की पहचान दो लड़कियों से होती है, काव्या और मधु . रिविन को छोड़कर सारे लड़के इन दोनों लड़कियों के पीछे लग जाते हैं. रिविन का सच्चा प्यार उसकी गर्लफ्रेंड है, तो वो फोन से बाहर किसी लड़की को देखता ही नहीं. सभी वेल्ले हैं, तो कोई न कोई गेम शाम को खेलते हैं. वॉलीबॉल खेल-खेलकर ऊब चुके मनु को ओइजा बोर्ड के बारे में पता चलता है. इस गेम के बारे में सुनकर मनु के मन में इसे खेलने का ख्याल आता है, वो चार बातें जानकर आत्माओं को बुलाने की कोशिश करने लगता है. मनु के लिए ये खेल है, जिसमें वो अपने दोस्तों को भी शामिल कर लेता है. सभी मनु के कहने पर 'आत्मा जी दर्शन दो' के नारे लगाने लगते हैं और फिर असल में एक आत्मा उनके घर में घुस आती है. मस्ती-मजाक में शुरू हुए इस डरावने खेल को खेलने में सबकी 'कंपकंपी' छूटने वाली है.बोरियत से भरी है फिल्मभूत को घर में बुलाने के बाद मनु और उसके दोस्तों के साथ-साथ कुछ न कुछ अनहोनी होने लगती है. लेकिन मनु इतना डेलुलु आदमी है कि उसे इसपर भरोसा ही नहीं होता. घर का पंखा गिर रहा है, कुकर बिना गैस ऑन किया फट जा रहा है, दरवाजे खुद खुल-बंद हो रहे हैं और चाय की दुकान में आग लग गई है, लेकिन मनु को लग रहा है कि कोई भूत नहीं है. उसके दिमाग में अभी भी यही चल रहा है कि कुछ नहीं हुआ है, सब इत्तेफाक है. मुझे भी इतना डेलुलु होना है कि आंखों देखी बात को झुठला दूं. मनु को देखकर लगता है कि 'Delulu is Solulu' उसकी जिंदगी का Motto है. कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है? Advertisement फिल्म में ढेरों किरदार हैं, लेकिन कोई भी आपके ऊपर खास असर नहीं करता. मुझे लगता है कि इसका सबसे खराब पार्ट तुषार कपूर हैं. अपनी बदली आवाज और अजीब हरकतों के साथ तुषार इस फिल्म में एंट्री करते हैं. हर बात पर उनका किरदार मुंडी हिलाता रहता है, जिसे देखकर मनु के फ्लैटमेट्स के साथ-साथ आपको भी इरिटेशन होती है. उसका मनु को 'भाया' कहना भी इरिटेटिंग है. ऊपर से तुषार के किरदार कबीर का फिल्म में होने का क्या मतलब है, ये आपको अंत तक समझ नहीं आएगा. उसके साथ जो भी हो रहा है, वो क्यों और कैसे हो रहा है, इस बात को साफ तौर पर बताया ही नहीं गया है.कंपकंपी में कोई खास गाने और बैकस्कोर नहीं है. इस फिल्म में कोई खास हॉरर मटेरियल नहीं डाला गया. न ही इसमें खास कॉमेडी है. कॉमेडी के नाम पर किरदारों को ऊल जलूल डायलॉग पकड़ाए गए हैं. ऊपर से वो एक दूसरे को गालियों पर गालियां दे रहे हैं. गालियों को भी थिएटर में फिल्म के आने के हिसाब से बदला गया है. कोई किरदार ऐसा नहीं है, जिससे आप जुड़ पाएं और जिसे देखकर आपको मजा आए. पिक्चर को देखते हुए लगता है कि इसे बस बना दिया गया है. इसका कोई मकसद नहीं है. स्क्रीनप्ले बेहद कमजोर है और एक्टर्स की परफॉरमेंस भी. ये पिक्चर इतनी खराब है कि इसे देखकर मुझे कंपकंपी छूट गई. Advertisement इस फिल्म के डायरेक्टर संगीत शिवन ने इससे पहले 'क्या कूल हैं हम' और 'अपना सपना मनी मनी' जैसी फिल्मों को लगभग 20 साल पहले बनाया था. दोनों ही फिल्में मजेदार थीं. हालांकि इस बार शिवन अपना जादू नहीं चला पाए. दुर्भाग्य से 'कंपकंपी' उनकी आखिरी फिल्म है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Shreyas Talpade Kapkapiii Film Tusshar Kapoor Sangeeth Sivan Abhishek Kumar Jay Thakkar Dibyendu Bhattacharya Dinker Sharma Varun Pande

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Smart Wallet: न चोरी की टेंशन, न खोने का झंझट, ये पर्स स्मार्टफोन से कम नहींSmart Wallet: न चोरी की टेंशन, न खोने का झंझट, ये पर्स स्मार्टफोन से कम नहींSmart Wallet: न चोरी की टेंशन, न खोने का झंझट, ये पर्स स्मार्टफोन से कम नहीं, मोबाइल को भी करता है चार्ज
Read more »

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी का जिक्र, जानें महिला सैन्य अधिकारियों से जुड़े मामले में क्या बोला SCसुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी का जिक्र, जानें महिला सैन्य अधिकारियों से जुड़े मामले में क्या बोला SCसुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि शॉर्ट सर्विस कमीशन की महिला सैन्य अधिकारियों को, जिन्हें स्थायी कमीशन देने से इनकार किया गया है, सेवा से मुक्त न किया जाए।
Read more »

न केमिकल की जरूरत, न पैसों की...इस देसी जुगाड़ से फ्री में पकाएं कच्चे आमन केमिकल की जरूरत, न पैसों की...इस देसी जुगाड़ से फ्री में पकाएं कच्चे आमChemical-free mango ripening : आम को पकाने के लिए ज्यादातर लोग केमिकल का यूज करते हैं, जो महंगा भी है और सेहत के लिए खतरनाक भी. आज हम आपको एक ऐसा देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं जो बिल्कुल मुफ्त है.
Read more »

ऑपरेशन सिंदूर की सफतला पर आज से शुरू होगी बीजेपी की तिरंगा यात्रा, दिया जाएगा राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेशऑपरेशन सिंदूर की सफतला पर आज से शुरू होगी बीजेपी की तिरंगा यात्रा, दिया जाएगा राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेशतिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा न केवल ऑपरेशन की सफलता को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है, बल्कि देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को भी जगाना चाहती है.
Read more »

Kapkapiii Trailer: तुषार कपूर-श्रेयस तलपड़े ने 2 मिनट 33 सेकेंड में छुड़ाई 'कंपकंपी', रिलीज डेट से कास्ट, जानें सबKapkapiii Trailer: तुषार कपूर-श्रेयस तलपड़े ने 2 मिनट 33 सेकेंड में छुड़ाई 'कंपकंपी', रिलीज डेट से कास्ट, जानें सबतुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'कंपकंपी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, लेकिन उसमें कॉमेडी का तड़का भी हो तो इसे मिस मत करिएगा। ये फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जानिए कब और कहां। पढ़िए...
Read more »

इस हॉरर फिल्म की रिलीज में बचे 8 दिन, डायरेक्टर का निधन, एक्टर को हार्ट अटैक, हीरो हुआ बीमार, टीम बोली- अनहोनी घटनाएं...इस हॉरर फिल्म की रिलीज में बचे 8 दिन, डायरेक्टर का निधन, एक्टर को हार्ट अटैक, हीरो हुआ बीमार, टीम बोली- अनहोनी घटनाएं...बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म का चलन बहुत ज्यादा है, स्त्री, मुंज्या जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई,
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:39:24