Kanchanjunga Express Accident: बालासोर से बंगाल के सिलिगुड़ी तक... वो 10 बड़े रेल हादसे जिससे दहल उठा पूरा देश, सैकड़ों की गई जान

Kanchanjunga Express Train Accident News

Kanchanjunga Express Accident: बालासोर से बंगाल के सिलिगुड़ी तक... वो 10 बड़े रेल हादसे जिससे दहल उठा पूरा देश, सैकड़ों की गई जान
West Bengal Train AccidentBalasore Train AccidentSiliguri Train Accident
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 130 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 53%

West Bengal Train Accident बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास आज कंचनजंगा एक्सप्रेस Kanchanjunga Express को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। रेल हादसे में ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे 15 लोगों की जान चली गई। बीते कुछ सालों में कई रेल हादसे हुए जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। आइए उनके बारे में जानें...

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास आज एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। रेल हादसे में ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है। रेल हादसे में 60 लोग घायल भी हुए हैं। बीते कुछ सालों में कई रेल हादसे हुए जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। आइए उनके बारे में बताते हैं.

.. बिहार का सहरसा पैसेंजर ट्रेन हादसा, 800 लोगों की मौत 6 जून 1981 को भारत की सबसे भयानक रेल दुर्घटना हुई थी। इसमें 800 से ज्यादा लोग मारे गए थे। बिहार में मानसी-सहरसा पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई और नदी में गिर गई थी। बालासोर रेल हादसा ओडिशा के बालासोर में पिछले साल 2 जून को बड़ा रेल हादसा हुआ था, जिसे हर किसी के लिए भूल पाना बेहद मुश्किल है। दरअसल, चेन्नई से हावड़ा जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन में खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। टक्कर के बाद कोरोमंडल के कई डिब्बे पटरी से उतरकर पास वाली रेल लाइन से गुजर रही यशवंतपुर हावड़ा एक्सप्रेस से टकरा गए। हादसे में 296 लोग मारे गए और हर ओर चीख पुकार मच गई थी। इसमें 1200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हादसे की वजह को गलत सिग्लन देना माना गया। इंदौर-पटना एक्सप्रेस रेल हादसा, 146 की गई जान साल 2016 के नवंबर महीने में यूपी में इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार बन गई थी। कई डिब्बे पटरी से उतर जाने से 146 लोगों की मौत हो गई थी। हासदे के दौरान डिब्बे आपस में टकरा गए थे। झारग्राम में ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस रेल हादसा 28 मई साल 2010 को बंगाल के झारग्राम में ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के मालगाड़ी से टकराने से बड़ा रेल हादसा हुआ था। हादसे में 146 लोग मारे गए और 200 से ज़्यादा घायल हो गए। अधिकारियों ने इस हादसे के पीछे माओवादी विद्रोहियों का हाथ बताया था। राजधानी एक्सप्रेस के डिब्बे नदी में गिरे साल 2002 में भी एक भयानक रेल हादसा हुआ था। कलकत्ता से नई दिल्ली जा रही लग्जरी राजधानी एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे उफनती धाबी नदी में गिर गई, जिसमें कम से कम 120 लोग मारे गए। मुंबई के लोकल ट्रेन में बम धमाके 11 जुलाई 2006 को मुंबई के लोकल ट्रेनों में हुए बम धमाकों ने सभी को दहला दिया था। यहां मुंबई की लोकल ट्रेनों में एक के बाद एक 7 बम धमाके हुए थे। आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों में 186 लोग मारे गए थे और 700 घायल हो गए। सरकार ने इसके लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को दोषी ठहराया था। अवध असम एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल में टक्कर, 285 की मौत 2 अगस्त 1999 को पश्चिम बंगाल के गैसल में अवध असम एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल में टक्कर में 285 लोग मारे गए थे। हासदे में 312 घायल भी हुए थे। जम्मू तवी-सियालदाह एक्सप्रेस हादसा 26 नवंबर 1998 को पंजाब में जम्मू तवी - सियालदाह एक्सप्रेस और फ्रंटियर मेल की टक्कर में 210 लोग मारे गए थे। फिरोजाबाद में दो ट्रेनों के बीच टक्कर 1995 में आगरा के पास हुए रेल हादसे में 300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। आगरा के पास फिरोजाबाद में कालिंदी एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के बीच टक्कर हो गई थी। नीलगाय के कारण ट्रैक पर अवरोध पैदा हुआ, जिसके बाद पीछे से टक्कर हो गई और 344 लोग घायल हो गए। महबूबनगर ट्रेन हादसा 23 नवंबर 1956 को बाढ़ के कारण पुल टूटने से हैदराबाद से 100 किमी. दूर ट्रेन मरुदयार नदी में गिर गई थी। इसमें कम से कम 154 लोग मारे गए और 115 घायल हो गए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

West Bengal Train Accident Balasore Train Accident Siliguri Train Accident 10 Big Train Accidents Indian Railway India Big Train Accidents

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

VIDEO: पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा, खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस में मालगाड़ी ने मारी टक्कर, 2 डिब्बे पटरी से उतरेVIDEO: पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा, खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस में मालगाड़ी ने मारी टक्कर, 2 डिब्बे पटरी से उतरेKanchanjunga express accident in West Bengal: आज सुबह पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा की खबर सामने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, 5 की मौत, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरपश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, 5 की मौत, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरKanchanjunga Train Accident Helpline Numbers: पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने आकर टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंजनजंगा की 3 बोगी पटरी से उतर गई।
Read more »

Kanchanjunga Express Accident: কীভাবে ঘটল এত বড় দুর্ঘটনা? কাঞ্চনজঙ্ঘা এক্সপ্রেসে মালগাড়ির ধাক্কা নিয়ে বড় আপডেট...Kanchanjunga Express Accident: কীভাবে ঘটল এত বড় দুর্ঘটনা? কাঞ্চনজঙ্ঘা এক্সপ্রেসে মালগাড়ির ধাক্কা নিয়ে বড় আপডেট...Kanchanjunga Express Accident BIG UPDATE the goods train breaks the signal
Read more »

Kanchanjunga Express Accident: যদিও ১৫ জনের মৃত্যুর আশঙ্কা তবে, রেল জানাল, যাত্রী মৃত ৫ এবং রেলকর্মী মৃত ৩...Kanchanjunga Express Accident: যদিও ১৫ জনের মৃত্যুর আশঙ্কা তবে, রেল জানাল, যাত্রী মৃত ৫ এবং রেলকর্মী মৃত ৩...Kanchanjunga Express Accident Kanchanjunga Express Train Accident death toll may be 15 rail confirms 8
Read more »

Kanchanjunga Express Accident: কাঞ্চনজঙ্ঘা এক্সপ্রেসে দুর্ঘটনার জেরে বাতিল বহু ট্রেন! জেনে নিন, কোন কোন ট্রেন, কারা বিপদে...Kanchanjunga Express Accident: কাঞ্চনজঙ্ঘা এক্সপ্রেসে দুর্ঘটনার জেরে বাতিল বহু ট্রেন! জেনে নিন, কোন কোন ট্রেন, কারা বিপদে...trains cancelled regulated diverted due to Kanchanjunga Express Accident Kanchanjunga Express Train Accident
Read more »

Kanchanjunga Express Accident: রেলের গাফিলতির বড় আপডেট, ৪ সিগন্যাল টপকে মালগাড়ির ধাক্কা কাঞ্চনজঙ্ঘাকে!Kanchanjunga Express Accident: রেলের গাফিলতির বড় আপডেট, ৪ সিগন্যাল টপকে মালগাড়ির ধাক্কা কাঞ্চনজঙ্ঘাকে!Kanchanjunga Express Accident Rail allege for immense negligency as paper clearence system too fails
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:27:47