Kanwar Yatra 2024: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए ATS तैनात, रास्तों की ड्रोन से निगरानी

Muzzaffarnagar-Common-Man-Issues News

Kanwar Yatra 2024: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए ATS तैनात, रास्तों की ड्रोन से निगरानी
ATSATS On AlertKanwar Yatra Security
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 53%

ATS On Alert For Kanwar Yatra 2024 कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को एटीएस की तैनाती मुजफ्फरनगर के शिवचौक पर की गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर हो रही मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद से इंटेलिजेंस की टीम भी अलर्ट मोड पर आ गई है। डॉग स्क्वॉड के साथ इंटेलिजेंस की टीम कांवड़ मार्ग पर निगरानी कर रही...

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। साथ ही शासन स्तर से भी यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी गंभीरता बरती जा रही है। इसी उद्देश्य से मुजफ्फरनगर में एटीएस की टीम भी भेजी गई है। शनिवार की सुबह लखनऊ से पहुंची एटीएस की टीम ने मुजफ्फरनगर में शिवचौक पर डेरा डाला। यहां एसएसपी अभिषेक सिंह ने टीम में शामिल जवानों को कांवड़ यात्रा रूट के संबंध में जानकारी दी और पूरी मुस्तैदी से निगरानी का निर्देश दिया। बता दें कि हरिद्वार से प्रतिदिन लाखों कांवड़ियां श्रद्धालु गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर आ रहे हैं। मुजफ्फरनगर में इनकी सर्वाधिक भीड़ रहती है, क्योंकि यहां शिवचौक मंदिर की परिक्रमा करते हुए शिवभक्त हरियाणा राज्य के विभिन्न जनपदों के साथ ही राजस्थान और दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, हापुड़ लिए भी निकलते हैं। कांवड़ यात्रा के लिए एटीएस तैनात की है। 240 किलोमीटर का है पूरा रूट जनपद में कांवड़ यात्रा का पूरा रूट लगभग 240 किलोमीटर का है। यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने दो हजार से ज्यादा स्थानों पर सीसीटीवी लगाए हैं। प्रत्येक दो किलोमीटर की दूरी पर पुलिस की तैनाती की गई है। ये भी पढ़ेंः Moradabad News: ब्यूटी इंस्टिट्यूट में मतांतरण की मुहिम के लिए स्टूडेंट्स को उकसाया, संचालिका और पति को जेल इंटेलिजेंस टीम मुस्तैद, डॉग स्क्वॉड के साथ चलाए अभियान 22 जुलाई से शुरू हुई कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर है। लेकिन लगातार हो रही मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद से इंटेलिजेंस की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात इंटेलिजेंस की कई टीमों ने डॉग स्क्वॉड के साथ उत्तराखंड की सीमा से लेकर शामली, बिजनौर और मेरठ की सीमा तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। ये भी पढ़ेंः Bareilly News: 'सिर काट कर चौराहे पर लटका दूंगा' निदा खान को मिली जान से मारने की धमकी, सीएम-डीजीपी से शिकायत खुफिया जांच कर रहीं टीमें इंटेलिजेंस की टीम के साथ सिविल पुलिस में मुस्तैद रही। सबसे पहले शिव चौक पहुंची इंटेलिजेंस की टीम में अपने स्तर पर खुफिया जांच की और इसके बाद दिल्ली देहरादून हाईवे, गंगानगर की पटरी, शामली और बिजनौर को जाने वाले कांवड़ मार्ग पर अभियान चलाया। स्थानीय खुफिया विभाग में भी ड्रोन कैमरे से कांवड़ मार्ग की निगरानी की। इंटेलिजेंस की टीम के अलावा डीएम और एसएसपी भी कांवड मार्ग की पल-पल की खबरें ले रहे हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से कंट्रोल रूम में तैनात पुलासकर्मी पैनी नजर बनाए हुए हैं।.

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। साथ ही शासन स्तर से भी यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी गंभीरता बरती जा रही है। इसी उद्देश्य से मुजफ्फरनगर में एटीएस की टीम भी भेजी गई है। शनिवार की सुबह लखनऊ से पहुंची एटीएस की टीम ने मुजफ्फरनगर में शिवचौक पर डेरा डाला। यहां एसएसपी अभिषेक सिंह ने टीम में शामिल जवानों को कांवड़ यात्रा रूट के संबंध में जानकारी दी और पूरी मुस्तैदी से निगरानी का निर्देश दिया। बता दें कि हरिद्वार से प्रतिदिन लाखों कांवड़ियां श्रद्धालु गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर आ रहे हैं। मुजफ्फरनगर में इनकी सर्वाधिक भीड़ रहती है, क्योंकि यहां शिवचौक मंदिर की परिक्रमा करते हुए शिवभक्त हरियाणा राज्य के विभिन्न जनपदों के साथ ही राजस्थान और दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, हापुड़ लिए भी निकलते हैं। कांवड़ यात्रा के लिए एटीएस तैनात की है। 240 किलोमीटर का है पूरा रूट जनपद में कांवड़ यात्रा का पूरा रूट लगभग 240 किलोमीटर का है। यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने दो हजार से ज्यादा स्थानों पर सीसीटीवी लगाए हैं। प्रत्येक दो किलोमीटर की दूरी पर पुलिस की तैनाती की गई है। ये भी पढ़ेंः Moradabad News: ब्यूटी इंस्टिट्यूट में मतांतरण की मुहिम के लिए स्टूडेंट्स को उकसाया, संचालिका और पति को जेल इंटेलिजेंस टीम मुस्तैद, डॉग स्क्वॉड के साथ चलाए अभियान 22 जुलाई से शुरू हुई कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर है। लेकिन लगातार हो रही मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद से इंटेलिजेंस की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात इंटेलिजेंस की कई टीमों ने डॉग स्क्वॉड के साथ उत्तराखंड की सीमा से लेकर शामली, बिजनौर और मेरठ की सीमा तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। ये भी पढ़ेंः Bareilly News: 'सिर काट कर चौराहे पर लटका दूंगा' निदा खान को मिली जान से मारने की धमकी, सीएम-डीजीपी से शिकायत खुफिया जांच कर रहीं टीमें इंटेलिजेंस की टीम के साथ सिविल पुलिस में मुस्तैद रही। सबसे पहले शिव चौक पहुंची इंटेलिजेंस की टीम में अपने स्तर पर खुफिया जांच की और इसके बाद दिल्ली देहरादून हाईवे, गंगानगर की पटरी, शामली और बिजनौर को जाने वाले कांवड़ मार्ग पर अभियान चलाया। स्थानीय खुफिया विभाग में भी ड्रोन कैमरे से कांवड़ मार्ग की निगरानी की। इंटेलिजेंस की टीम के अलावा डीएम और एसएसपी भी कांवड मार्ग की पल-पल की खबरें ले रहे हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से कंट्रोल रूम में तैनात पुलासकर्मी पैनी नजर बनाए हुए हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

ATS ATS On Alert Kanwar Yatra Security Kanwar Yatra ATS In Muzaffarnagar UP News Kanwar Yatra 2024 UP News UP Latest News UP Today News Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा का कर रहे प्लान? इन बातों का ख्याल रखना जरूरी, पढ़ें पूरी गाइडलान्सAmarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा का कर रहे प्लान? इन बातों का ख्याल रखना जरूरी, पढ़ें पूरी गाइडलान्सAmarnath Yatra 2024: अगर आप अमरनाथ यात्रा के लिए जाना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन से पहले आपको अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन पढ़ लेनी चाहिए.
Read more »

CM Yogi: हथियार लहराए या हुड़दंग करें तो...मुहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी ने सुनाया फरमानCM Yogi: हथियार लहराए या हुड़दंग करें तो...मुहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी ने सुनाया फरमानKanwar Yatra and Muharram: कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आला पुलिस अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए.
Read more »

Video: हिन्दू देवी देवताओं के नाम पर मुस्लिम की दुकानें? धर्म छिपाकर धंधा करने पर सियासी बवालVideo: हिन्दू देवी देवताओं के नाम पर मुस्लिम की दुकानें? धर्म छिपाकर धंधा करने पर सियासी बवालKanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले कांवड़ यात्रा के मार्ग में पड़ने वाली दुकानों के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

UP Kanwar Yatra 2024: योगी सरकार का फरमान, कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों पर लगानी ही होगी नेम प्लेटUP Kanwar Yatra 2024: योगी सरकार का फरमान, कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों पर लगानी ही होगी नेम प्लेटUP Kanwar Yatra 2024: उत्तर प्रदेश कांवड़ यात्रियों को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा आदेश, कांवड़ मार्ग की दुकानों पर नेमप्लेट लगाना अनिवार्य
Read more »

Interview| अपूर्वानंद यूपी और उत्तराखंड सरकार की कांवड़ यात्रा वाले आदेश पर अदालत क्यों गए?Interview| अपूर्वानंद यूपी और उत्तराखंड सरकार की कांवड़ यात्रा वाले आदेश पर अदालत क्यों गए?Kanwar Yatra Order यूपी सरकार के कांवड़ यात्रा आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले एक्टिविस्ट और दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अपूर्वानंद ने क्विन्ट हिन्दी ने बातचीत की है.
Read more »

Video: रुड़की में कांवड़ियों ने मचाया तांडव, पुलिस की मौजूदगी में ई-रिक्शा में की तोड़फोड़Video: रुड़की में कांवड़ियों ने मचाया तांडव, पुलिस की मौजूदगी में ई-रिक्शा में की तोड़फोड़Kanwar Yatra 2024: मुजफ्फरनगर में कांवडियों के उत्पात के बाद रुड़की से कांवड़ियों के तांडव का Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:06:47