मनोरंजन | बॉलीवुड: Kangana Ranaut Rejects Shahrukh Khan Film: कंगना रनौत ने खुलासा किया कि उन्होंने शाह रुख खान की एक फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था.
Kangana Ranaut Rejects Shahrukh Khan Film: कंगना रनौत ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने शाह रुख खान की एक फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था.एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं.
रिलीज से पहले इमरजेंसी को लेकर अब एक नया विवाद देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस की फिल्म सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेशन को लेकर बीच में लटक गई है. एक्ट्रेस ने इसे मामले में खुलकर बात की है. वैसे तो एक्ट्रेस अक्सर बॉलीवुड के खिलाफ बोलते हुए देखा जाता है. फिर चाहें इन मामलों में कुछ कंट्रोवर्सियल ही क्यों ना हो. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने शाह रुख खान की एक फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था.कंगना रनौत ने साल 2018 में आई शाहरुख खान की फिल्म जीरो को करने से मना कर दिया था. अब हाल ही में एक न्यूज चैनल को एक्ट्रेस ने बताया - 'मेकर्स ने मुझे शाह रुख खान की मूवी जीरो के लिए अप्रोच किया था. जो बाद में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के पास गई. मैंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था, जिसका बड़ा कारण इंडस्ट्री में मेरा खुद का अस्तिव बनाए रखना था. मैं किसी हीरो की परछाई में सेकेंड लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान नहीं बनाना चाहती. मुझसे पहले श्रीदेवी और वैजयंतीमाला जैसी एक्ट्रेस ने ऐसा कर के दिखाया. इस वजह से मैंने जीरो को नहीं किया था.' बता दें, किंग खान की जीरो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी. इससे पहले एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म संजू को करने से भी मना कर दिया था. वहीं अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्म सुल्तान और बजरंगी भाईजान भी ठुकरा दी थी. इसके अलावा एक्ट्रेस ने संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राम लीला’ में प्रियंका चोपड़ा वाले आइटम सॉन्ग को करने से भी मना कर दिया था. दरअसल, एक्ट्रेस का मानना है कि बॉलीवुड के तीन खान की फिल्मों में महिलाओं का किरदार काफी सीमित होता है और वह ऐसे किरदार नहीं करना चाहती हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
Kangana Ranaut Films Zero Shahrukh Khan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP News: जब डॉक्टर बन बैठा हैवान, इलाज की जगह जूतों से कर दी मरीज की पिटाईMP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक डॉक्टर ने दर्द से कराहते मरीज की पिटाई जूते-थप्पड़ से कर दी.
Read more »
स्टारडम से घमंड में आया एक्टर, पिता ने फेरा मुंह, बोला- अब होता है पछतावाजायद खान ने डेब्यू भले ही 'चुरा लिया है तुमने' फिल्म से की थी लेकिन उन्हें पहचान फराह खान की 'मैं हूं ना' फिल्म से मिली थी.
Read more »
Haryana Elections की वजह से BJP ने Kangana Ranaut से बनाई दूरी?भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सांसद और अभिनेत्री KanganaRanaut के उस बयान पर सफाई दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में FarmersProtest के समय Bangladesh जैसे हालात हो जाते. बीजेपी ने इस बयान पर बयान जारी करते हुए कंगना को ऐसे बयान नहीं देने के लिए कहा है.
Read more »
‘मैं ऐसा नहीं कर सकती’, कंगना रनौत ने ठुकराई थी करोड़ों कमाने वाली फिल्म, रणबीर संग काम करने से भी किया था ...कंगना रनौत इन दिनों फिल्म 'इमरजेंसी' का प्रमोशन कर रही हैं. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौर पर बनी फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत ने अभिनय के साथ ही इसका डायरेक्शन भी किया है. इस फिल्म से वह सोलो डायरेक्टर के तौर पर कदम रखने जा रही हैं.
Read more »
Adipurush के लेखक मनोज मुंतशिर ने Kangana Ranaut की फिल्म को किया सपोर्ट, बोलेमनोज मुंतशिर एक जाने माने गीतकार लेखक और स्क्रिप्ट राइटर हैं। फिल्म आदिपुरुष लिखने के बाद वो अचानक से विवादों में आ गए थे। लोगों को फिल्म के कई डायलॉग्स से दिक्कत थी जिसकी वजह से इसका विरोध भी हुआ था। अब हाल ही कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी भी विवादों में घिरती नजर आ रही है। इस पर मनोज मुंतशिर ने अपना सपोर्ट दिखाया...
Read more »
6 साल पहले Kangana Ranaut को मिला था शाह रुख खान की फिल्म का ऑफर, बोलीं- 'अस्तित्व के खातिर किया मना'कंगना रनौत Kangana Ranaut का नाम इस वक्त फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेशन को लेकर इमरजेंसी Emergency अटक गई है जिस पर कंगना ने बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी है। लेकिन क्या आपको मालूम हो कि इंडस्ट्री की पंगा गर्ल सुपरस्टार शाह रुख खान Shah Rukh Khan की एक फिल्म को 6 साल पहले मना कर चुकी...
Read more »
