मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू होगा. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, मेघालय और सिक्किम में पहले ही भारी बारिश दर्ज की गई है.
"Kal Ka Mausam: देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. उत्तर-पश्चिमी भारत में इस पूरे सप्ताह बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 29 और 30 मार्च को बारिश अपनी पूरी तीव्रता पर रहेगी.
सबसे ज्यादा असर कश्मीर घाटी में देखने को मिल सकता है, जहां 30 मार्च को भारी बारिश के साथ बर्फबारी होने की आशंका है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है. पहाड़ी राज्यों में हो रहे इस बदलाव का सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर भी पड़ेगा.Advertisment दिल्ली-एनसीआर में आलोवृष्टि का अलर्ट मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब में 28 से 30 मार्च के बीच मौसम खराब रहेगा. वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 से 31 मार्च के दौरान धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. खास बात यह है कि 29 और 30 मार्च को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की भी संभावना है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. राजस्थान में भी 29 मार्च को ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में इस सप्ताह मौसम काफी आक्रामक रहने वाला है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में सप्ताह के अधिकांश दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. बिहार, झारखंड और ओडिशा में 28 मार्च को कुछ स्थानों पर ओले गिर सकते हैं. मेघालय में पिछले 24 घंटों के दौरान पहले ही 7 से 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिससे वहां जनजीवन प्रभावित हुआ है. साउथ में कैसा रहेगा मौसम? दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में इस सप्ताह छिटपुट बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. वहीं, मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 30 मार्च को पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने का भी अनुमान लगाया गया है. महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी 30 और 31 मार्च को ओले गिर सकते हैं. तापमान में उतार-चढ़ाव और मछुआरों को सलाह तापमान की स्थिति देखें तो पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 37 से 41 डिग्री के बीच बना हुआ है. हालांकि, बारिश के चलते अगले दो-तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है. दूसरी ओर, खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को भी सतर्क किया गया है. 28 मार्च को बंगाल की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के आसपास के समुद्री इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि वहां तेज हवाओं के साथ समुद्र में हलचल बढ़ सकती है. ये भी पढ़ें- सेहत का खजाना है गर्मियों में आने वाला तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP Weather Today, 27 March: गाजियाबाद, वाराणसी सहित 38 जिलों में हल्की बारिश, 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएंUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 27 March 2026: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से यूपी में 27 से 31 मार्च तक मौसम बदला-बदला नजर आएगा।
Read more »
Weather Update: आज फिर 24 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें आपके प्रदेश में कैसा होगा मौसम का हालWeather Update: आज फिर 24 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें आपके प्रदेश में कैसा होगा मौसम का हाल Aaj-ka-mausam 27 march -imd-alert-for-rain-in-24-states-including-delhi-ncr-and-up-weather-update-in-hindi
Read more »
Kal Ka Mausam: सावधान! उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, कई हिस्सों में इंद्रदेव मचाएंगे तबाहीमौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका है. उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होगी. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है.
Read more »
Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहतUttarakhand Aaj Ka Mausam, 28 March 2026: मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में गरज और चमक के बीच हल्की बारिश की संभावना जताई है।
Read more »
UP Weather Today, 28 March: नोएडा, प्रयागराज समेत 30 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 1 अप्रैल को साफ होगा मौसमUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 28 March 2026: मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 मार्च तक हल्की बारिश का क्रम बना रहेगा।
Read more »
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर सहित देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानें आपके प्रदेश में कैसा होगा मौसम का हालWeather Update: दिल्ली-एनसीआर सहित देश के इन-इन राज्यों में होगी बारिश, इन प्रदेशों में सताएगी गर्मी aaj-ka-mausam-28-march-imd-alert-for-rain-in-24-states-including-delhi-ncr-and-up-weather-update-in-hindi
Read more »
