KKR vs PBKS: पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड चेज के साथ रचा इतिहास, बेयरस्टो का इस लीग में पांच साल बाद शतक

Ipl 2024 News

KKR vs PBKS: पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड चेज के साथ रचा इतिहास, बेयरस्टो का इस लीग में पांच साल बाद शतक
Ipl 2024 AnalysisKkr Vs Pbks AnalysisKkr Vs Pbks Head To Head
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

KKR vs PBKS Indian Premier League 2024 Highlights: आईपीएल 2024 के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से हुआ।

इस जीत के साथ पंजाब की टीम नौ मैचों में तीन जीत और छह हार के साथ छह अंक लेकर आठवें स्थान पर आ गई है। वहीं, कोलकाता की टीम दूसरे स्थान पर बरकरार है। उसके आठ मैचों के बाद पांच और तीन हार के साथ 10 अंक हैं। पंजाब को अगला मैच एक मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। वहीं कोलकाता को 29 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ ईडन गार्डेन्स में ही खेलना है। कोलकाता ने सात विकेट पर 261 रन बनाते हुए अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया तो यह लगा इस स्कोर को छूना संभव नहीं होगा, लेकिन पंजाब ने वह कर दिखाया जो आज तक टी20 क्रिकेट में कभी नहीं हुआ। इस मैच में सर्वाधिक 42 छक्के लगाए जाने का भी रिकॉर्ड बना। प्रभसिमरन का 18 गेंद में अर्धशतक 262 रन का पीछा करते हुए प्रभसिमरन ने हर्षित राणा के ओवर में दो छक्के जड़ इरादे साफ कर दिए। तीसरे ओवर में प्रभसिमरन ने दुष्मंथा पर दो चौके, दो छक्के लगाकर 23 रन बटोरे। पांचवें ओवर में उन्होंने सुनील नरेन पर छक्का लगा 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। छठे ओवर की पहली पांच गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने अनुकूल रॉय पर तीन चौके, दो छक्के लगाकर 24 रन बनाए, लेकिन छठी गेंद पर प्रभसिमरन नारायण की सीधी थ्रो पर आउट हो गए। उन्होंने 20 गेंद में 54 रन बनाए। पावरप्ले में पंजाब ने एक विकेट पर 93 रन बना लिए। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर बेयरस्टो ने राणा पर छक्का लगा पंजाब के 100 रन पूरे कर दिए। उन्होंने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। बेयरस्टो और शशांक का धमाल बेयरस्टो अर्धशतक पूरा करने के बाद और ज्यादा आक्रामक हो गए। उन्होंने 11वें ओवर में वरुण पर दो छक्के लगाए। अगले ओवर में रसेल पर उन्होंने तीन छक्के लगाकर पंजाब का स्कोर 12 ओवर में 173 रन कर दिया। सुनील ने राइली रूसो को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। बेयरस्टो-रूसो ने 39 गेंद में 85 रन जोड़े। शशांक ने आते ही वरुण पर लगातार दो छक्के लगाए। 15 ओवर में कोलकाता ने 201 रन बना लिए, जिससे लक्ष्य 30 में 61 रन रह गया। बेयरस्टो ने 45 गेंद में आईपीएल में अपना दूसरा शतक लगाया। यह आईपीएल में पांच साल बाद उनका शतक था। पिछली बार उन्होंने 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद में रहते हुए आरसीबी के खिलाफ 114 रन की पारी खेली थी। शशांक ने 17वें ओवर में दुष्मांथा पर तीन छक्के लगाए और लक्ष्य 18 गेंद में 34 रन रह गया। शशांक यहीं नहीं रुके उन्होंने राणा पर दो लगातार छक्के लगा 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस ओवर में कुल 3 छक्के और चौका लगा और लक्ष्य 12 गेंद में नौ रन रह गया, जिसे 19वें ओवर में हासिल कर लिया गया। नरेन और सॉल्ट की तूफानी बल्लेबाजी इससे पहले सुनील नरेन और फिल सॉल्ट के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। सुनील के 32 गेंद में नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 71 रन और सॉल्ट की 37 गेंद में 75 रन की पारियों से कोलकाता ने छह विकेट पर 261 रन बनाए। सुनील और सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 63 गेंद में 138 रन की शतकीय साझेदारी निभाई। इसी सत्र में कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट पर 272 रन बनाए थे। यह उसका आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर है। तीन कैच छोड़ना पड़ा महंगा सैम करन का टॉस जीतकर कोलकाता को बल्लेबाजी के लिए बुलाने का फैसला उन्हें रास नहीं आया। खतरनाक नरेन का तीसरे ही ओवर में हर्षल की गेंद पर बराड़ ने कैच छोड़ दिया। तब वह 15 पर थे। नतीजा यह निकला कि फिल सॉल्ट ने इस ओवर में दो छक्के और चौका जड़ 18 रन बटोरे। अगले ओवर में नरेन ने रबाडा को निशाना लगाया और तीन चौके, छक्का लगाकर 21 रन बनाए। 3.

5 ओवर में केकेआर ने 55 रन बना डाले। पंजाब के खराब का क्षेत्ररक्षण का सिलसिला जारी रहा। छठे ओवर में सॉल्ट का आसान कैच करन ने छोड़ा। वह 34 पर थे। नतीजा यह निकला कि केकेआर ने पावरप्ले में 76 रन बना डाले। हालांकि, सातवें ओवर में साल्ट को 35 के निजी योग पर रबादा ने भी जीवनदान दे डाला। सुनील ने लगाया 23 गेंद में अर्धशतक आठवें ओवर में सुनील ने रबाडा पर दो चौके लगाकर 23 गेंद में आईपीएल में अपना छठा अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में सॉल्ट ने चौका और फिर छक्का लगाकार केकेआर को 105 रन पर पहुंचा दिया। सॉल्ट ने अगले ओवर में चाहर पर चौका लगाकर 25 गेंद में आईपीएल में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया। पंजाब को कैच छोड़ना काफी महंगा पड़ा। 10वें ओवर में सुनील ने पहले हर्षल पर चौका और छक्का लगाया बाद में सॉल्ट ने भी छक्का जड़ा। 10 ओवर में केकेआर का स्कोर बिना विकेट के 137 रन था। 15 ओवर में बनाए 190 रन पंजाब को आखिरकार सुनील नरेन का विकेट मिल ही गया। राहुल चाहर ने उन्हें बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। सुनील ने 32 गेंद में 71 रन बनाए। उन्होंने सॉल्ट के साथ 63 गेंद में 138 रन की साझेदारी की। कोलकाता ने 11.4 ओवर में 150 रन पूरे कर लिए। सॉल्ट ने 13वें ओवर में कुरेन पर लगातार दो छक्के लगाए, लेकिन अगली गेंद पर वह बोल्ड हो गए। उन्होंने 37 गेंद में छह चौकों, छह छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। रसेल और वेंकटेश ने बराड़ पर छक्के लगाकर केकेआर को 15 ओवर में 190 रन तक पहुंचा दिया। रसेल का प्रहार जारी रहा। उन्होंने छक्का और चौका लगा 15.2 ओवर में कोलकाता को 200 के पार करा दिया। अगली ही गेंद पर वह कैच कर लिए गए। उन्होंने 12 गेंद में 24 रन बनाए। श्रेयस ने करन पर लगाए तीन छक्के रसेल के आउट होने के बाद कुछ देर के लिए रनों की रफ्तार में गिरावट आई, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18वें ओवर में करन पर चार गेंदों में तीन छक्के और चौका लगाकर ओवर में कुल 24 रन बटोरे। हालांकि, वह अगले ओवर में अर्शदीप की गेंद पर बाउंड्री पर कैच कर लिए गए। उन्होंने 10 गेंद मेंं तीन छक्कों, एक चौके की मदद से 28 रन बनाए। रिंकू ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ कोलकाता को ढाई सौ पार करा दिया, लेकिन अगली गेंद पर वह आउट हो गए। वेंकटेश भी 22 गेंद में 39 रन बनाकर इस ओवर में रनआउट हुए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Ipl 2024 Analysis Kkr Vs Pbks Analysis Kkr Vs Pbks Head To Head Kkr Vs Pbks 2024 Kkr Vs Pbks Highlights 2024 Kkr Vs Pbks Result Kkr Vs Pbks Report Kolkata Knight Riders Vs Punjab Kings Kolkata Knight Riders Vs Punjab Kings Highlights Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL Highlights: 11 गेंद में टॉप-ऑर्डर ढेर, बुमराह का पंजाब पर कहर, मुंबई इंडियंस ने बदला Point Table का गणि...IPL Highlights: 11 गेंद में टॉप-ऑर्डर ढेर, बुमराह का पंजाब पर कहर, मुंबई इंडियंस ने बदला Point Table का गणि...IPL MI vs PBKS Highlights: मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की आक्रामक पारी के बाद जसप्रीत बुमराह की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में हराया.
Read more »

IPL 2024, KKR vs PBKS Dream11 Prediction: कोलकाता और पंजाब के मैच की फैंटेसी टीम में इन खिलाड़ियों को दे सकते हैं मौकाKKR vs PBKS Dream11 Prediction, Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Playing XI: जनसत्ता.कॉम ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच की संभावित ड्रीम इलेवन तैयार की है।
Read more »

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ KKR vs PBKS मैच, पंजाब किंग्स ने चेज किया T20 क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य; बेयरस्टो-शशांक ने किया कमालइतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ KKR vs PBKS मैच, पंजाब किंग्स ने चेज किया T20 क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य; बेयरस्टो-शशांक ने किया कमालपंजाब किंग्स ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर इतिहास रच दिया है। पंजाब ने टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। जॉनी बेयरस्टो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और 108 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं शशांक सिंह ने भी अपनी तूफानी बैटिंग से खूब महफिल लूटी। प्रभसिमरन सिंह ने भी 20 गेंदों पर 54 रन...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:07:14