KKR vs RR LIVE: कोलकाता को शून्य पर पहला झटका, क्रिस लिन आउट

United States News News

KKR vs RR LIVE: कोलकाता को शून्य पर पहला झटका, क्रिस लिन आउट
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 63%

कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब अपने सभी चारों मैच जीतने होंगे IPL2019

KKR vs RR Live Score: कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले जा रहे IPL के एक अहम मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम को बिना खाता खोले ही पहला झटका लगा और क्रिस लिन आउट हो गए.

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.दोनों टीमों ने अपनी-अपनी टीम में दो बलाव किए हैं. कोलकाता ने केसी करियप्पा की जगह प्रसिद्ध कृष्ण को और हैरी गुर्ने की जगह कार्लोस ब्रैथवेट को टीम में शामिल किया है. राजस्थान ने ओशाने थॉमस और वरुण एरॉन को मौका दिया है. दो बार की चैम्पियन कोलकाता ने शानदार तरीके से सीजन की शुरुआत की थी लेकिन लीग के बीच में आकर वह जीत की पटरी से उतर चुकी है. टीम इस समय 10 मैचों में 4 जीत और 6 हार के साथ अंकतालिका में छठे नंबर पर है. कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब अपने सभी चारों मैच जीतने होंगे. टीम के लिए चिंता की बात यह है कि कप्तान दिनेश कार्तिक की नेतृत्व क्षमता सवालों के घेरे में है और उनके बल्ले से रन भी नहीं निकल पा रहा है. कार्तिक ने लीग के 10 मैचों में अब तक केवल 117 रन ही बनाए हैं. विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किए गए कार्तिक का फॉर्म में लौटना न सिर्फ कोलकाता के लिए बल्कि भारतीय टीम के लिए भी अच्छा होगा. कोलकाता की टीम ज्यादातर कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल पर ही टिकी हुई दिखाई दे रही है, जिन्होंने अब तक 10 मैचों में 392 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में कोलकाता का कोई भी गेंदबाज टॉप-10 में शामिल नहीं है. दूसरी तरफ, राजस्थान के लिए भी अब यह टूनार्मेंट करो या मरो वाला हो गया है. टीम को प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अब अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे. राजस्थान इस समय 10 मैचों में तीन जीत और सात हार के साथ सातवें नंबर पर है. टीम प्रबंधन ने अपने पिछले मैच से पहले अजिंक्य रहाणे को कप्तानी से हटाकर स्टीवन स्मिथ को कप्तान बनाया है. उनकी कप्तानी में टीम ने एक मैच जीता लेकिन फिर से दिल्ली कैपिटल्स से साथ हुए मैच में टीम जीत की पटरी से उतर गई. हालांकि कप्तानी का बोझ हटने के बाद रहाणे ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेली थी. टीम चाहेगी कि रहाणे इसी फॉर्म को आगे भी बरकरार रखें. टीम को अब जोफरा आर्चर और बेन स्टोक्स की सेवाएं भी नहीं मिल पाएंगी. दोनों खिलाड़ी विश्व कप की तैयारियों के लिए 15 सदस्यीय इंग्लैंड की टीम से जुड़ जाएंगे.कोलकाता: दिनेश कार्तिक , क्रिस लिन, सुनील नरेन, रिंकु सिंह, शुभमन गिल, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, पृथ्वी राज, पीयूष चावला, प्रसिद्ध कृष्ण, कार्लोस ब्रैथवेट. राजस्थान: स्टीव स्मिथ , अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन , बेन स्टोक्स, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, ओशाने थॉमस, वरुण आरोन.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाजन और विजयवर्गीय के इनकार के बाद इंदौर के बीजेपी प्रत्याशी पर रहस्य बरकरारमहाजन और विजयवर्गीय के इनकार के बाद इंदौर के बीजेपी प्रत्याशी पर रहस्य बरकरारमध्यप्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी की घोषणा को लेकर लंबे समय से जारी रहस्य फिलहाल बरकरार है. उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में माथापच्ची जारी है.
Read more »

एयरलाइन के बाद अब जेट के कर्मचारियों पर आई आर्थिक तंगी, कीमती सामान बेचने को मजबूरएयरलाइन के बाद अब जेट के कर्मचारियों पर आई आर्थिक तंगी, कीमती सामान बेचने को मजबूरजेट एयरवेज का एक पायलट अपनी अपनी रेसिंग बाइक तक बेचने को मजबूर हो गया है. जिन तकनीकी कर्मियों का तबादला दूसरे शहरों में हो चुका है, उनको अपने परिवारों से मिलने के लिए ट्रेनों से यात्रा करनी पड़ रही है.
Read more »

हार्दिक-राहुल को महंगा पड़ी 'कॉफी विद करण', अब 10 जवानों की पत्नियों को देने होंगे एक-एक लाख रुपएहार्दिक-राहुल को महंगा पड़ी 'कॉफी विद करण', अब 10 जवानों की पत्नियों को देने होंगे एक-एक लाख रुपएनई दिल्ली। चैट शो कॉफी विद करण में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल पर जुर्माना लगाया है। दोनों खिलाड़ियों को ड्यूटी पर जान गंवाने वाले अर्धसैनिक बलों के 10 जवानों के परिवार को एक-एक लाख रुपए देने के लिए कहा गया है। साथ ही दृष्टिबाधित क्रिकेट के विकास के लिए बनाए गए फंड में 10 लाख रुपए जमा करने के भी आदेश दिए।
Read more »

IPL 2019: मोइन अली की 'पिटाई' से आहत हुए कुलदीप यादव, नहीं रोक पाए अपने आंसूIPL 2019: मोइन अली की 'पिटाई' से आहत हुए कुलदीप यादव, नहीं रोक पाए अपने आंसूबेंगलुरु ने अपनी सटीक गेंदबाजी के दम पर कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर शुक्रवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के मैच में कोलकाता को 10 रन से हरा दिया.
Read more »

IPL 2019: स्टेडियम में Live मैच देख रहे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह!– News18 हिंदीIPL 2019: स्टेडियम में Live मैच देख रहे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह!– News18 हिंदीइंडियन प्रीमियर लीग के दौरान सटोरियों के पकड़े जाने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि सट्टेबाज स्टेडियम में लगाकर सट्टा खेल रहे हों. शुक्रवार को Rajasthan Royals-Kolkata Knight Riders के बीच चल रहे मुकाबले में सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. क्रिकेट सट्टेबाजी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के खूफिया विभाग ने एक ग्रुप के सात लोगों को धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार महाराष्ट्र के नागपुर के और तीन मध्य प्रदेश के सागर से हैं.
Read more »

मालदा के SP का आयोग ने किया ट्रांसफर, चुनावी ड्यूटी पर न लगाने के निर्देशमालदा के SP का आयोग ने किया ट्रांसफर, चुनावी ड्यूटी पर न लगाने के निर्देशचुनाव आयोग की ओर से जारी आदेश में पश्चिम बंगाल सरकार को अर्नब घोष की जगह पुलिस सेवा के अधिकारी अजय प्रसाद को मालदा के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात करने को कहा गया है. अजय प्रसाद, राज्य सशस्त्र पुलिस बल के भी चीफ हैं.
Read more »

CJI के खिलाफ साजिश के दावे की होगी जांच, SC के इस पूर्व जज को कमानCJI के खिलाफ साजिश के दावे की होगी जांच, SC के इस पूर्व जज को कमानदरअसल, कोर्ट में वकील उत्सव बैंस ने दावा किया था कि यौन शोषण मामले में सीजेआई रंजन गोगोई के खिलाफ साजिश की गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:01:53